Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

उच्च न्यायालय

प्रश्न 21   राजस्थान राज्य का उच्च न्यायालय जहां अवस्थित है -
 (अ) जयपुर
 (ब) जोधपुर
 (स) अजमेर
 (द) बीकानेर

उत्तर : जोधपुर

प्रश्न 22   राज्य के उच्च न्यायालय के बारे में निम्नलिखित पर विचार कीजिये -
1. संविधान के अनुच्छेद 213 में प्रावधान है कि प्रत्येक राज्य में एक उच्च न्यायालय होगा।
2. राज्य उच्च न्यायालय के न्यायाधीशें की नियुक्त् िराष्ट्रपति द्वारा होती है।
3. अनुच्छेद 226 के अन्तर्गत उच्च न्यायालय को कुछ लेख जारी करने का अधिकार है।
4. भारतीय संविधान के प्रावधान के तदनुसार दो तथा दो से अधिक राज्यों के लिए एक ही उच्च न्यायालय का गठन किया जा सकता है।
नीचे दिए हुए कूटों से सही उत्तर का चयन कीजिये -

 (अ) 1 तथा 2 सही हैं।
 (ब) 1, 2 तथा 3 सही हैं।
 (स) 2, 3 तथा 4 सही हैं।
 (द) 1, 3, तथा 4 सही हैं

उत्तर : 2, 3 तथा 4 सही हैं।

प्रश्न 23   राज्य में एक उच्च न्यायालय के न्यायाधीश की नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा किसके परामर्श से की जाती है:
 (अ) भारत के मुख्य न्यायाधीश
 (ब) केवल राज्य के राज्यपाल
 (स) भारत के मुख्य न्यायाधीश और राज्य के राज्यपाल
 (द) भारत के मुख्य न्यायाधीश और राज्यपाल और उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश

उत्तर : भारत के मुख्य न्यायाधीश और राज्य के राज्यपाल

प्रश्न 24   निम्नलिखित में से कौन सा जिला राजस्थान उच्च न्यायालय की जोधपुर पीठ के अधिकार क्षेत्र में नहीं आता है -
 (अ) झुंझुनू
 (ब) हनुमानगढ़
 (स) चित्तौड़गढ़
 (द) सिरोही

उत्तर : झुंझुनू

प्रश्न 25   राजस्थान उच्च न्यायालय के बारे में निम्नलिखित में से कौन सा सही नहीं है/ हैं -
1. इसकी स्थापना 29 अगस्त 1949 को राजस्थान उच्च न्यायालय अध्यादेश, 1949 के तहत की गई थी।
2. राजस्थान उच्च न्यायालय की प्रमुख सीट जयपुर में है।
3. राजस्थान उच्च न्यायालय में न्यायाधीश की संख्या 30 है।

 (अ) केवल 1 और 2
 (ब) केवल 2
 (स) केवल 2 और 3
 (द) केवल 1

उत्तर : केवल 2 और 3

प्रश्न 26   राजस्थान उच्च न्यायालय के निम्नांकित न्यायाधीशों में से कौन राजस्थान सरकार में राज्यमंत्री के पद पर आसीन रहे हैं -
 (अ) जस्टिस यादराम मीणा
 (ब) जस्टिस सूरज नारायण डीडवानिया
 (स) जस्टिस फारूख हसन
 (द) जस्टिस मोहम्मद यामीन

उत्तर : जस्टिस फारूख हसन

प्रश्न 27   विशाखा व अन्य बनाम राजस्थान राज्य व अन्य मुकदमा संबंधित है –
 (अ) महिलाओं की तबादला नीति से
 (ब) समाज में व्याप्त दहेज प्रथा के प्रचलन की रोकथाम
 (स) कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न की रोकथाम से
 (द) कामकाजी महिलाओं के मातृत्व अवकाश से

उत्तर : कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न की रोकथाम से

प्रश्न 28   निम्नलिखित में से कौन सा कथन राजस्थान के महाधिवक्ता के बारे में सही नहीं है/हैं -
1. वह राज्यपाल द्वारा नियुक्त किये जाते हैं और राष्ट्रपति के प्रसादपर्यन्त तक पद पर बने रहते हैं।
2. महाधिवक्ता बनने की योग्यता उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के समान है।
3. महाधिवक्ता का पद एक वैधानिक पद होता है।

 (अ) केवल 1
 (ब) केवल 1 और 2
 (स) केवल 1 और 3
 (द) 1, 2 और 3

उत्तर : केवल 1 और 3
व्याख्या :
संविधान के अनुच्छेद 165 में राज्य के महाधिवक्ता की व्यवस्था की गई है। वह राज्य का सर्वोच्च कानून अधिकारी होता है। इस तरह वह भारत के महान्यायवादी का अनुपूरक होता है। प्रत्येक राज्य का राज्यपाल, उच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त होने के लिए अर्हित किसी व्यक्ति को राज्य का महाधिवक्ता नियुक्त करेगा। (अनुच्छेद 165)
उल्लेखनीय है कि महाधिवक्ता राज्यपाल के प्रसादपर्यंत पद धारण करेगा और ऐसा पारिश्रमिक प्राप्त करेगा जो राज्यपाल निर्धारित करें।

प्रश्न 29   उच्च न्यायालय के पास अनुच्छेद 226 के तहत किस के प्रवर्तन के लिए अधिकार क्षेत्र है।
 (अ) नागरिक आधिकार
 (ब) स्वीकृति अधिकार
 (स) मौलिक अधिकार
 (द) बाल अधिकार

उत्तर : मौलिक अधिकार

प्रश्न 30   ‘राजस्थान उच्च न्यायालय’ की प्रमुख पीठ कहां है -
 (अ) जोधपुर
 (ब) जयपुर
 (स) टोंक
 (द) झालावाड़

उत्तर : जोधपुर

page no.(3/7)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.