Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

संसद

प्रश्न 21   संसद राज्य सूची के विषय पर किस अनुच्छेद के तहत कानून बना सकती है -
 (अ) अनुच्छेद- 293
 (ब) अनुच्छेद-223
 (स) अनुच्छेद- 249
 (द) अनुच्छेद – 253

उत्तर : अनुच्छेद- 249

प्रश्न 22   भारत के संविधान में अपनाई गई ‘वेस्टमिंस्टर’ प्रणाली का संबंध है -
 (अ) अध्यक्षात्मक प्रणाली से
 (ब) संसदीय प्रणाली से
 (स) गणतंत्र प्रणाली से
 (द) संघ प्रणाली से

उत्तर : संसदीय प्रणाली से

प्रश्न 23   मंत्रिमंडल के बारे में निम्नलिखित में से कौनसा कथन गलत है -
 (अ) मंत्रिमंडल के मंत्री स्वयं के अधिकार के आधार पर मंत्रिमंडल की बैठक में जाते हैं।
 (ब) राज्य मंत्री मंत्रिमंडल की किसी विशेष बैठक में केवल निमंत्रित होने पर ही जा सकते हैं।
 (स) उप मंत्री मंत्रिमंडल की किसी बैठक में भाग नहीं लेते हैं।
 (द) एक मंत्री को, चाहे वे संसद के किसी भी सदन के सदस्य हों, प्रत्येक सदन में मत देने का अधिकार है यदि वे उस सदन के सदस्य हों या न हों।

उत्तर : एक मंत्री को, चाहे वे संसद के किसी भी सदन के सदस्य हों, प्रत्येक सदन में मत देने का अधिकार है यदि वे उस सदन के सदस्य हों या न हों।

प्रश्न 24   निम्नलिखित में से कौन अधिकतम समय के लिए लोक सभा के अध्यक्ष के रूप में रहे हैं -
 (अ) नीलम संजीवा रेड्डी
 (ब) जी. एम. सी. बालयोगी
 (स) बलराम जाखड़
 (द) हुकम सिंह

उत्तर : बलराम जाखड़

प्रश्न 25   विभिन्न लोकसभाओं में पद ग्रहण करने वाले वक्ताओं(Speaker) के नाम के अनुक्रम को ठीक करें -
 (अ) रबी रे - बली राम भगत - के. एस. हेगड़े - सरदार हुकुम सिंह
 (ब) के. एस. हेगड़े - रबी रे - सरदार हुकुम सिंह - बली राम भगत
 (स) सरदार हुकुम सिंह - बली राम भगत - के. एस. हेगड़े - रबी रे
 (द) बली राम भगत - के. एस. हेगड़े - रबी रे - सरदार हुकुम सिंह

उत्तर : सरदार हुकुम सिंह - बली राम भगत - के. एस. हेगड़े - रबी रे

प्रश्न 26   सूची-I का मिलान सूची - II से कीजिए और सूचियों के नीचे दिए गए कूट में से सही उत्तर का चयन कीजिए -

सूची - I सूची - II
अ. कर्नाटक 1. 25 लोक सभा क्षेत्र
ब. आंध्र प्रदेश 2. 26 लोक सभा क्षेत्र
स. गुजरात 3. 21 लोक सभा क्षेत्र
द. ओडिशा 4. 28 लोक सभा क्षेत्र
अ ब स द
 (अ) 3 2 14
 (ब) 4 1 2 3
 (स) 4 2 1 3
 (द) 4 3 1 2

उत्तर : 4 1 2 3

प्रश्न 27   लोकसभा के गठन के बारे में निम्नलिखित में से कौन सा /से कथन सही है/है?
नीचे दिए गए कूट में से सही उत्तर का चयन कीजिए -
A. लोक सभा की अधिकतम सदस्य संख्या 552 हो सकती है।
B. वर्तमान में लोक सभा की सदस्य संख्या 542 है ।
C. लोक सभा में राज्यों में सदस्यों की संख्या 530 से अधिक नहीं हो सकती है।
D. लोक सभा में आरक्षित क्षेत्रों की संख्या 131 है : 83 अनुसूचित जातियों के लिए और 48 अनुसूचित जनजातियों के लिए।
कूट:

 (अ) केवल A सही है।
 (ब) केवल B और C सही है।
 (स) केवल A और C सही है।
 (द) केवल A और D सही है।

उत्तर : केवल A और C सही है।
व्याख्या :
संविधान में व्‍यवस्‍था है कि सदन की अधिकतम सदस्‍य संख्‍या 550 होगी – 530 सदस्‍य राज्‍यों का प्रतिनिधित्‍व करेंगे, 20 सदस्‍य संघशासित प्रदेशों का प्रतिनिधित्‍व करेंगे । वर्तमान में सदन की सदस्‍य संख्‍या 543 है। लोकसभा में 131 सीटें आरक्षित हैं, जिनमें से 84 अनुसूचित जाति के लिए और 47 अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं। ये सीटें उनकी जनसंख्या के आकार के आधार पर आरक्षित हैं। 104 वें संविधान संशोधन अधिनियम ने लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में एंग्लो-इंडियन के लिए सीटों के आरक्षण को समाप्त कर दिया और एससी और एसटी के लिए आरक्षण को दस साल तक बढ़ा दिया।

प्रश्न 28   यह चिन्हित कीजिए कि राज्य सभा के गठन के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा / कौन-से वाक्य सही है/हैं। नीचे दिए गए कूट में सही उत्तर का चयन कीजिए -
(A) राज्य सभा की सदस्य संख्या 250 से अधिक नहीं होनी चाहिए।
(B) 12 मनोनीत सदस्य विज्ञान, कला, समाज सेवा और खेल क्षेत्रों से होने चाहिए।
(C) राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के सदस्यों के निर्वाचन की प्रक्रिया एक जैसी है।
कूट:

 (अ) केवल A सही है।
 (ब) केवल A और B सही हैं।
 (स) केवल B और C सही हैं।
 (द) केवल A और C सही हैं।

उत्तर : केवल A सही है।
व्याख्या :
भारत के संविधान के अनुच्‍छेद 80(3) में उपबंध है कि राज्‍य सभा में राष्‍ट्रपति द्वारा नामित किए जाने वाले सदस्‍यों को साहित्‍य, विज्ञान, कला और समाज सेवा जैसे क्षेत्रों का विशेष ज्ञान अथवा व्‍यावहारिक अनुभव होना चाहिए।

प्रश्न 29   भारत के संविधान में संशोधन प्रक्रिया के संदर्भ में कौन से कथन सही हैं -
(i) संविधान में संशोधन संसद के किसी भी सदन में इस प्रयोजन हेतु विधेयक पुरःस्थापित करके ही प्रारंभ किया जा सकता है।
(ii) संविधान के संशोधन हेतु किसी विधेयक को संसद में पुरःस्थापित करने के लिए राष्ट्रपति की पूर्व स्वीकृति आवश्यक है।
(iii) राष्ट्रपति संविधान संशोधन विधेयक पर निषेधाधिकार का प्रयोग नहीं कर सकता है।
(iv) संविधान संशोधन विधेयक पर संसद की संयुक्त बैठक नहीं बुलायी जा सकती है।
सही विकल्प का चयन कीजिए -

 (अ) केवल (i), (ii) और (iii)
 (ब) केवल (i) और (ii)
 (स) केवल (ii), (iii) और (iv)
 (द) केवल (i), (iii) और (iv)

उत्तर : केवल (i), (iii) और (iv)

प्रश्न 30   निम्नांकित में से कौनसा अनुच्छेद उसी अवस्था में प्रभावी होगा जब लोक सभा भंग न हो अथवा उसका सत्रावसान न हुआ हो -
 (अ) अनुच्छेद 75 (1)
 (ब) अनुच्छेद 75 (2)
 (स) अनुच्छेद 75 (3)
 (द) अनुच्छेद 75 (4)

उत्तर : अनुच्छेद 75 (3)

page no.(3/10)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.