माध्य,माध्यिका,और बहुलक
प्रश्न 21 निम्न बारंबारता बंटन में छूटी हुई बारंबारताएँ f₁ तथा f₂ क्या है, यदि यह ज्ञात हो कि बंटन का माध्य 1.46 है - दुर्घटनाओं की संख्या (x) : 0 1 2 3 4 5 योग बारंबारता (f) : 46 f₁ f₂ 25 10 5 200
(अ) f₁ = 86; f₂=28
(ब) f₁ = 66; f₂=48
(स) f₁=76; f₂=38
(द) f₁ = 56 f₂=58
प्रश्न 22 निम्न सारणी से बहुलक है -वर्ग अंतराल 0-10 10-20 20-30 30-40 बारंबारता 9 45 21 8
(अ) 16.50
(ब) 16.25
(स) 16.75
(द) 16.00
प्रश्न 23 यदि एक आँकड़े के बहुलक और माध्यिका का अंतर 24 है, तो माध्यिका और माध्य का अंतर बराबर है -
(अ) 12
(ब) 24
(स) 36
(द) 16
प्रश्न 24 20 छात्रों ने एक तार का व्यास सेमी. में निम्न प्रकार ज्ञात कीजिए।
.17, .16, .17, .17, .15, .14, .16, .17, .18, .19, .16, .14, .17, .15, .16, .15, .16, .18, .17, .17
तो .17 की बारंबारता .15 की बारंबारता से कितनी अधिक है -
(अ) 4
(ब) 3
(स) 2
(द) 1
प्रश्न 25 यदि माध्य = (3 माध्यिका- बहुलक) x, तो x बराबर है -
(अ) 1/2
(ब) 1
(स) 3/2
(द) 2
प्रश्न 26 100 विद्यार्थियों के अंको का बंटन नीचे तालिका में दर्शाया गया है। बंटन का बहुलक ज्ञात कीजिए -अंक 50-55 55-60 60-65 65-70 70-75 75-80 विद्यार्थियों की संख्या 13 18 45 16 6 2
(अ) 62.4
(ब) 62
(स) 61.4
(द) 60
प्रश्न 27 यदि प्रेक्षणों, x, x+3, x+5, x+7, x+10 का माध्य 9 है, तो अन्तिम तीन प्रेक्षणों का माध्य है -
(अ) 11(2/3)
(ब) 12(1/3)
(स) 11(1/3)
(द) 12(2/3)
प्रश्न 28 निम्नलिखित में से कौन सा एक केन्द्रीय प्रवृति की माप नहीं है -
(अ) माध्य
(ब) माध्यिका
(स) बहुलक
(द) परास
प्रश्न 29 यदि कुछ आंकड़ों का माध्य और बहुलक क्रमश: 4 और 10 है, तो इसकी माध्यिका होगी -
(अ) 7
(ब) 14
(स) 6
(द) 3.33
प्रश्न 30 एक सममित बंटन के लिये,
बहुलक - माध्यिका = ?
(अ) माध्य
(ब) 1
(स) 3 (मध्य + माध्यिका)
(द) 0
page no.(3/6)