Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

राजस्थान का भौतिक स्वरूप

प्रश्न 11   राज्य के शुष्क मरूस्थलीय भौतिक विभाग की निम्न में से कौनसी विशैषता नहीं है-
 (अ) शुष्क व विषम जलवायु
 (ब) रेतिली बलुई मिटी
 (स) ढलान-उत्तर -पूर्व से दक्षिण-पश्चिम
 (द) न्युनतम तापान्तर

उत्तर : न्युनतम तापान्तर
व्याख्या :
राजस्थान का अरावली श्रेणीयों के पश्चिम का क्षेत्र शुष्क एवं अर्द्धशुष्क मरूस्थली प्रदेश है। यह एक विशिष्ठ भौगोलिक प्रदेश है। जिसे भारत का विशाल मरूस्थल अथवा थार का मरूस्थल के नाम से जाना जाता है। इन प्रदेश में सर्वत्र बालुका - स्तुपों का विस्तार है। थार मरुस्थल में वार्षिक वर्षा 25 सेमी. से भी कम होती है, इसीलिए यहाँ शुष्क जलवायु व नाममात्र की प्राकृतिक वनस्पति पायी जाती है। ढाल के आधार पर थार मरुस्थल को दो भागों में बांटा जाता है- उत्तरी भाग, जिसका ढाल पाकिस्तान के सिंध प्रांत की ओर है और दक्षिणी भाग, जिसका ढाल कच्छ के रन की ओर है। राजस्थान का सर्वाधिक दैनिक तापान्तर पश्चिमी शुष्क मरूस्थलीय क्षेत्र में रहता है।

प्रश्न 12   प्रतापगढ़ व आसपास का भू-भाग स्थानिय रूप से किस नाम से जाना जाता है-
 (अ) वागड़
 (ब) बाँगड़
 (स) काँठल
 (द) ऊपरमाल

उत्तर : काँठल
व्याख्या :
माही नदी के किनारे-किनारे (कंठा) प्रतापगढ़ का भू-भाग कांठल है इसलिए माही नदी को कांठल की गंगा कहते है।

प्रश्न 13   लूनी बेसिन,नागौरी उच्च प्रदेश व घगघर का मैदान किस भौतिक विभाग के उपक्षेत्र हैं-
 (अ) दक्षिण-पश्चिमी पठारी प्रदेश
 (ब) दक्षिणी-पूर्वी पठारी प्रदेश
 (स) उ. पश्चिमी शुष्क प्रदेश
 (द) पूर्वी मैदानी भाग

उत्तर : उ. पश्चिमी शुष्क प्रदेश
व्याख्या :
राजस्थान का अरावली श्रेणीयों के पश्चिम का क्षेत्र शुष्क एवं अर्द्धशुष्क मरूस्थली प्रदेश है। यह एक विशिष्ठ भौगोलिक प्रदेश है। जिसे भारत का विशाल मरूस्थल अथवा थार का मरूस्थल के नाम से जाना जाता है। थार का मरूस्थल विश्व का सर्वाधिक आबाद तथा वन वनस्पति वाला मरूस्थल है। पश्चिमी मरूस्थली प्रदेश को 4 उपप्रदेशों में विभक्त किया जाता है-
  1. शुष्क रेतिला अथवा मरूस्थलि प्रदेश
  2. लूनी- जवाई बेसीन
  3. शेखावाटी प्रदेश
  4. घग्घर का मैदान

प्रश्न 14   राज्य के मध्यवर्ती पहाड़ी प्रदेश का क्षेत्रफल राज्य के क्षेत्रफल का लगभग कितना प्रतिशत भाग है-
 (अ) 23
 (ब) 9
 (स) 11
 (द) 7

उत्तर : 9
व्याख्या :
राज्य के मध्य अरावली पर्वत माला स्थित है। यह विश्व की प्राचीनतम वलित पर्वत माला है। यह पर्वत श्रृंखला श्री केम्ब्रियन (पोलियोजोइक) युग की है। राज्य के कुल क्षेत्रफल का 9.3 प्रतिशत है। इस क्षेत्र में राज्य की 10 प्रतिशत जनसंख्या निवास करती है।

प्रश्न 15   अरावली पर्वत पर सामान्यतः किस फसल की खेती की जाती है -
 (अ) ज्वार
 (ब) बाजर
 (स) मक्का
 (द) जौ

उत्तर : मक्का
व्याख्या :
भारत के अधिकांश मैदानी भागों से लेकर 2700 मीटर उँचाई वाले पहाडी क्षेत्रो तक मक्का सफलतापूर्वक उगाया जाता है। इसे सभी प्रकार की मिट्टियों में उगाया जा सकता है तथा बलुई, दोमट मिट्टी मक्का की खेती के लिये बेहतर समझी जाती है। मक्का, एक प्रमुख खाद्य फसल हैं, जो मोटे अनाजो की श्रेणी में आता है।

प्रश्न 16   अरावली पहाडि़यों की ऊँचाई सर्वाधिक राज्य के कौनसे भाग में है-
 (अ) मघ्यवर्ती
 (ब) पूर्वी
 (स) दक्षिण-पश्चिमी
 (द) दक्षिणी-पूर्वी

उत्तर : दक्षिण-पश्चिमी
व्याख्या :
इसमें सिरोही, उदयपुर, सलूम्‍बर, डूंगरपुर और राजसमंद सम्मिलित है। यह पुर्णतया पर्वतीय प्रदेश है इस प्रदेश में गुरूशिखर(1722 मी.) सिरोही जिले में मांउट आबु क्षेत्र में स्थित है जो राजस्थान का सर्वोच्च पर्वत शिखर है।

प्रश्न 17   राजस्थान की आदिवासी जनजातियां मुख्यतः राज्य के किस क्षेत्र में निवास करती हैं-
 (अ) पूर्वी मैदानी भाग
 (ब) अरावली पर्वतीय प्रदेश
 (स) उ. पश्चिमी मरूस्थलीय क्षेत्र
 (द) दक्षिण-पश्चिमी भाग

उत्तर : अरावली पर्वतीय प्रदेश
व्याख्या :
2001 की जनगणना के अनुसार राजस्थान की कुल जनसँख्या का 12.60 प्रतिशत अनुसूचित जनजाति है। तथा भारत के कुल आदिवासी का 7.87 प्रतिशत राजस्थान में निवास करती है। राजस्थान की आदिवासी जनजातियां मुख्यतः राज्य के अरावली पर्वतीय प्रदेश में निवास करती हैं।

प्रश्न 18   राजस्थान के किस भौतिक विभाग में सिंचाई कुओं से होती है-
 (अ) दक्षिणी-पूर्वी पठारी प्रदेश
 (ब) पूर्वी मैदानी भाग
 (स) मध्यवर्ती पर्वतीय प्रदेश
 (द) उ. पश्चिमी मरूस्थलीय क्षेत्र

उत्तर : पूर्वी मैदानी भाग
व्याख्या :
अरावली पर्वत के पूर्वी भाग और दक्षिणी-पूर्वी पठारी भाग के उत्‍तरी भाग में पूर्व का मैदान स्थित है। यह मैदान राज्य के कुल क्षेत्रफल का 23.3 प्रतिशत है। इस क्षेत्र में राज्य की 39 प्रतिशत जनसंख्या निवास करती है। इस प्रदेश में कुओं द्वारा सिंचाई अधिक होती है।

प्रश्न 19   कर्नल जेम्स टाॅड ने 'संतों का शिखर' किस पर्वत चोटी को कहा-
 (अ) सेर
 (ब) अचलगढ
 (स) गुरूशिखर
 (द) माउण्ट आबू

उत्तर : गुरूशिखर
व्याख्या :
आबू पर्वत से सटा हुआ उडि़या पठार आबू से लगभग 160 मी. ऊँचा है। और गुरूशिखर खुख्य चोटी के नीचे स्थित है। जेम्स टाॅड ने गुरूशिखर को सन्तों का शिखर कहा जाता है। यह हिमालय और नीलगिरी के बीच सबसे ऊँची चोटी है।

प्रश्न 20   अरावली पर्वतमाला का विस्तार सर्वाधिक किस जिले में है-
 (अ) उदयपुर
 (ब) अलवर
 (स) प्रतापगढ़
 (द) बाँसवाड़ा

उत्तर : उदयपुर
व्याख्या :
अरावली पर्वतमाला का सबसे ज़्यादा विस्तार उदयपुर ज़िले में है। अरावली पर्वतमाला का सबसे कम विस्तार अजमेर ज़िले में है।

page no.(2/47)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.