Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

राजस्थान का भौतिक स्वरूप

प्रश्न 21   हमारे देश का गर्म एवं शूष्क प्रदेश है-
 (अ) पंजाब
 (ब) हरियाणा
 (स) गुजरात
 (द) राजस्थान

उत्तर : राजस्थान
व्याख्या :
भारत का सबसे गर्म एवं शूष्क राज्य राजस्थान है।

प्रश्न 22   राजस्थान का सर्वाधिक वर्षा वाला भौतिक विभाग है-
 (अ) उत्तरी-पूर्वी भाग
 (ब) दक्षिण-पूर्वी पठारी भाग
 (स) पूर्वी मैदानी
 (द) मध्यवर्ती

उत्तर : दक्षिण-पूर्वी पठारी भाग
व्याख्या :
राज्य के कुल क्षेत्रफल का 9.6 प्रतिशत है। इस क्षेत्र में राज्य की 11 प्रतिशत जनसंख्या निवास करती है। इस क्षेत्र में वर्षा का औसत 80 से 100 से.मी. वार्षिक है। राजस्थान का झालावाड़ जिला राज्य का सर्वाधिक वर्षा प्राप्त करने वाला जिला है और यह राज्य का एकमात्र अति आर्द्र जिला है।

प्रश्न 23   कर्नल जेम्स टाॅड ने ‘हिन्दु आलम्पस’ किसे कहा है-
 (अ) टाॅडगढ़
 (ब) माउण्ट आबू
 (स) पूर्वी मैदान
 (द) कुेभलगढ़

उत्तर : माउण्ट आबू
व्याख्या :
कर्नल जेम्स टॉड ने माउंट आबू को हिंदू ओलंपस कहा क्योंकि माउंट आबू कई हिंदू देवी-देवताओं के मंदिरों का घर है।

प्रश्न 24   ‘खादर’ है-
 (अ) चम्बल बेसिन में गहरी खड्डयुक्त बीहड़ भुमि
 (ब) रेगिस्तान में रेत के विशाल टीले
 (स) पूर्वी सिरोही क्षेत्र में तीव्र ढाल वाली अबड़-खाबड़,कटक पहाडि़याँ
 (द) उदयपुर क्षेत्र में तश्तरीनुमा आकृति के पहाड़ों की मेखला

उत्तर : चम्बल बेसिन में गहरी खड्डयुक्त बीहड़ भुमि
व्याख्या :
खादर इलाका निचला इलाका होता है। यह क्षेत्र नदी के पास होता है, जहां नदी के साथ आने वाली मिट्टी जमा होती है। इस क्षेत्र में समय-समय पर बाढ़ आती रहती है। ऐसे में यहां मिलने वाली मिट्टी ताजा होती है। इसके साथ ही यहां की मिट्टी अधिक उपजाऊ भी होती है, जिस वजह से आपको खादर इलाको में अधिक खेती देखने को मिल जाएगी।

प्रश्न 25   मेसा पठार स्थित है-
 (अ) चित्तौड़गढ़
 (ब) सिरोही
 (स) उदयपुर
 (द) बाँसवाड़ा

उत्तर : चित्तौड़गढ़
व्याख्या :
मेसा का पठार राजस्थान राज्य के चित्तौड़गढ़ जिले में स्थित है। मेसा के पठार की औसत ऊंचाई 620 मीटर है। मेसा के पठार पर चित्तौड़गढ़ का किला स्थित है।

प्रश्न 26   आडावाला पर्वत राज्य के कौनसे जिले में है-
 (अ) सिरोही
 (ब) जयपुर
 (स) उदयपुर
 (द) बूँदी

उत्तर : बूँदी
व्याख्या :
आडावाला पर्वत राजस्थान के बूंदी जिले मे है।

प्रश्न 27   मुकुन्दवाड़ा की पहाड़ीयां राज्य के किन किन जिलों में फैली है-
 (अ) कोटा,झालावाड़
 (ब) कोटा,बांरा
 (स) जालौर,सिरोही
 (द) पाली,जालोर

उत्तर : कोटा,झालावाड़
व्याख्या :
मुकंदरा की पहाड़ियां हाडोती क्षेत्र में स्थित है जो कि विंध्यन पर्वत श्रेणियों का विस्तार है। मुकंदरा की पहाड़ियां मुख्य रूप से कोटा जिले में स्थित है, लेकिन इनका कुछ भाग झालावाड़ जिले में भी स्थित है। कोटा व झालावाड़ के बीच स्थित इस भू-भाग का ढ़ाल दक्षिण से उत्तर की ओर है, अतः चम्बल नदी दक्षिण से उत्तर की ओर बहती है।

प्रश्न 28   मारवाड़ के मैदान को मेवाड़ के उच्च पटार से अलग करने वाला पहाड़ी क्षेत्र कौनसा है-
 (अ) भाकर
 (ब) बीजासण का पहाड़
 (स) मेरवाड़ा का पहाड़
 (द) मुकुन्दवाड़ा की पडाडि़याँ

उत्तर : मेरवाड़ा का पहाड़
व्याख्या :
मारवाड के मैदान को मेवाड़ के उच्च पठार से अलग करने वाली पर्वत श्रेणी मेरवाड़ा पहाड़ियाँ है। यह पहाड़ियाँ टाडगढ़ के समीप ब्‍यावर जिले में स्थित है।

प्रश्न 29   राजस्थान में अरावली पर्वत श्रंखला का कितना प्रतिशत है-
 (अ) 90
 (ब) 80
 (स) 60
 (द) 50

उत्तर : 80
व्याख्या :
राज्य के मध्य अरावली पर्वत माला स्थित है। यह विश्व की प्राचीनतम वलित पर्वत माला है। यह पर्वत श्रृंखला श्री केम्ब्रियन (पोलियोजोइक) युग की है। यह पर्वत श्रृखला दंिक्षण-पश्चिम से उतर-पूर्व की ओर है। इस पर्वत श्रृंखला की चैडाई व ऊंचाई दक्षिण -पश्चिम में अधिक है। जो धीरे -धीरे उत्तर-पूर्व में कम होती जाती है। यह दक्षिण -पश्चिम में गुजरात के पालनपुर से प्रारम्भ होकर उत्तर-पूर्व में दिल्ली तक लम्बी है। जबकि राजस्थान में यह श्रंृखला खेडब्रहमा (सिरोही) से खेतड़ी (नीम का थाना) तक 550 कि.मी. लम्बी है जो कुल पर्वत श्रृंखला का 80 प्रतिशत है।

प्रश्न 30   निम्न कागारों से घिरी प्लाया झीलें रेगिस्तानी क्षेत्र में कहलाती है-
 (अ) बरखान
 (ब) धरियन
 (स) खड़ीन
 (द) खादर

उत्तर : खड़ीन
व्याख्या :
मरुस्थल में प्रवाहित वर्षा जल को तीनों तरफ से छोटे बांध बनाकर संरक्षित करना खडीन कहलाता है। खड़ीन में पालीवाल ब्राह्मणों द्वारा रबी की फसल (सरसों, गेहूं, चना) की जाती है जिसे खड़ीन कृषि कहते हैं l खड़ीन कृषि सर्वाधिक जैसलमेर के उत्तर में होती है। खड़ीन राजस्थान में जल संरक्षण का सबसे बहुउद्देश्यीय तरीका है। खड़ीन में खड़ा पानी लगातार भूजल पुनर्भरण का समर्थन करता है।

page no.(3/47)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.