Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

राजस्थान का भौतिक स्वरूप

प्रश्न 21   निम्नलिखित अरावली पर्वत शिखरें हैं । इन शिखरों को ऊँचाई के अनुसार घटते क्रम में क्रमबद्ध करिये :
(A) गुरुशिखर (B) अचलगढ़
(C) कुम्भलगढ़ (D) सेर
(E) दिलवाड़ा
कूट :

 (अ) (A) (B) (C) (D) (E)
 (ब) (E) (D) (C) (B) (A)
 (स) (A) (D) (B) (C) (E)
 (द) (A) (D) (E) (B) (C)

उत्तर : (A) (D) (E) (B) (C)
व्याख्या :
गुरु शिखर - सिरोही - 1722 मी.
सेर - सिरोही - 1597 मी.
दिलवाड़ा - सिरोही - 1442 मी.
अचलगढ़ - सिरोही - 1380 मी.
कुंभलगढ़ - राजसमंद - 1224 मी.

प्रश्न 22   सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूटों से सही उत्तर चुनिए :

सूची-I सूची-II
A. डोरा पर्वत (i) सीकर
B. कमली घाट (ii) उदयपुर
C. हर्ष की पहाड़ियों (iii) राजसमंद
D. हाथी नाल (iv) जालीर
कूट : Α B C D
 (अ) (ii) (iii) (i) (iv)
 (ब) (iv) (iii) (ii) (i)
 (स) (iii) (iv) (i) (ii)
 (द) (iv) (iii) (i) (ii)

उत्तर : (ii) (iii) (i) (iv)
व्याख्या :
डोरा पर्वत (869 मी.) जालोर में स्थित है।
कामलीघाट/ खमली घाट दर्रा राजसमंद में स्थित है जो आमेट को मारवाड़ जंक्शन से जोड़ता है।
हर्ष की पहाड़ियां सीकर ज़िले में स्थित हैं।
हाथी गुड्डा दर्रा राजसमंद जिले में स्थित है जिसके पास कुंभलगढ़ दुर्ग बना हुआ है। जबकि हाथी दर्रा उदयपुर जिले में स्थित है जिससे उदयपुर से पिंडवाड़ा (सिरोही) जाने का मार्ग (NH-27) है।

प्रश्न 23   बरखान पश्चिमी राजस्थान के कौन से क्षेत्रों में पाये जाते हैं -
A. ओसियाँ - जोधपुर
B. भालेरी - चूरू
C. देशनोक - बीकानेर
D. दांतारामगढ़ - सीकर

 (अ) B, C एवं D
 (ब) A, B एवं D
 (स) A, C एवं D
 (द) A, B एवं C

उत्तर : A, B एवं C
व्याख्या :
अर्धचंद्राकार बालुका स्तूपो को बरखान कहते हैं। बरखान मुख्य रूप से भालेरी, रतनगढ़ (चूरू), सीकर (मेंथा नदी घाटी) जैसलमेर, लूणकरणसर, सूरतगढ़, बाड़मेर, ओसियां व जोधपुर में पाए जाते हैं।

प्रश्न 24   राजस्थान में विन्ध्यन कगार किस क्षेत्र में पाये जाते हैं -
 (अ) कोटा - झालावाड़ क्षेत्र
 (ब) धौलपुर - करौली क्षेत्र
 (स) अलवर - भरतपुर क्षेत्र
 (द) अलवर - सवाई माधोपुर क्षेत्र

उत्तर : धौलपुर - करौली क्षेत्र
व्याख्या :
विंध्यन कगार भूमि चंबल व बनास नदियों के बीच में स्थित है। यह चम्बल बनास नदियों के मध्य करौली धौलपुर जिले का भू-भाग है।

प्रश्न 25   निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए तथा सही उत्तर का चयन नीचे दिए कूट से कीजिए -
(1) भौराट का पठार कुम्भलगढ़ और राजसमन्द के मध्य स्थित है।
(2) उत्खात स्थलाकृति चम्बल बेसिन में मिलती है।
(3) रघुनाथगढ़ उत्तरी अरावली का सर्वोच्च शिखर है।
कूट -

 (अ) 1 और 3
 (ब) 1 और 2
 (स) 2 और 3
 (द) 1, 2 और 3

उत्तर : 2 और 3
व्याख्या :
भोराट का पठार उदयपुर के गोगुंदा से (कुंभलगढ़) राजसमंद तक फैला हुआ है।
चम्बल बेसिन क्षेत्र में मुख्यतः उत्खात स्थलाकृति (Badland Topography) फैली है। रघुनाथगढ़ चोटी (1055 मीटर) सीकर में स्थित है।

प्रश्न 26   राजस्थान की मुकुन्दरा पहाड़ियाँ हिस्सा हैं -
 (अ) अरावली की पहाड़ियों का
 (ब) विन्ध्यन की पहाड़ियों का
 (स) सतपुड़ा की पहाड़ियों का
 (द) मैदानों का

उत्तर : विन्ध्यन की पहाड़ियों का
व्याख्या :
मुकंदरा की पहाड़ियां हाडोती क्षेत्र में स्थित है जो कि विंध्यन पर्वत श्रेणियों का विस्तार है।

प्रश्न 27   राजस्थान में विंध्यन कगार क्षेत्र किस प्रकार की चट्टानों से निर्मित है -
 (अ) ग्रेनाइट
 (ब) क्वाटर््जाइट
 (स) बालुका पत्थर
 (द) बेसाल्ट

उत्तर : बालुका पत्थर
व्याख्या :
विंध्यन कगार भूमि क्षेत्र – बलुआ पत्थर या चूना पत्थर से निर्मित है।

प्रश्न 28   राजस्थान बांगड़ प्रदेश (आर.एल. सिंह द्वारा वर्णित) की भौगोलिक प्रकृति कैसी है -
 (अ) अर्द्ध मरुस्थली
 (ब) पठारी
 (स) मैदानी
 (द) पर्वतीय

उत्तर : अर्द्ध मरुस्थली
व्याख्या :
वह क्षेत्र जहां नदियां प्राचीन काल में बहती थी और वर्तमान में वहां कोई नदी नहीं बहती है अतः पुरानी उपजाऊ मिट्टी धीरे-धीरे अनुपजाऊ मिट्टी बन गई अतः अनुपजाऊ मिट्टी के मैदान को बांगर कहते हैं।

प्रश्न 29   उच्चावच की दृष्टि से हाड़ौती का पठार किसका भाग है -
 (अ) विन्ध्य प्रदेश का
 (ब) मालवा पठार का उत्तरी भाग
 (स) अरावली का पर्वत पदीय क्षेत्र
 (द) माही बेसिन का

उत्तर : मालवा पठार का उत्तरी भाग
व्याख्या :
मालवा का पठार मध्य प्रदेश में स्थित है जिसका उत्तरी भाग हाडोती का पठार है।

प्रश्न 30   ‘बरखान’ स्थलाकृतियाँ निम्न में से किस भौतिक प्रदेश से संबंधित है -
 (अ) पठारी प्रदेश
 (ब) तटीय प्रदेश
 (स) मरुस्थलीय प्रदेश
 (द) पर्वतीय प्रदेश

उत्तर : मरुस्थलीय प्रदेश
व्याख्या :
अर्धचंद्राकार बालुका स्तूपो को बरखान कहते हैं। बरखान बालुका स्तूप में पवन की दिशा के सामने वाला भाग का ढाल कम होता है तथा पवन की दिशा के दूसरी साइड वाला ढाल तीव्र होता है।

page no.(3/47)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.