Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

कथन एवं निष्कर्ष

प्रश्न 21   कथन: मंजिल तक पहुंचने का जो लोग संक्षिप्त रास्ता अपनाते हैं, वे अक्सर मुश्किल में पड़ जाते हैं।
निष्कर्ष 1: लम्बे रास्ते सुगम और आसान होते हैं।
निष्कर्ष 2: लोग संक्षिप्त रास्ते का ही चुनाव करते हैं।

 (अ) केवल निष्कर्ष 1 निकलता है।
 (ब) केवल निष्कर्ष 2 निकलता है।
 (स) निष्कर्ष 1 या 2 निकलता है।
 (द) न तो निष्कर्ष 1 और न ही 2 निकलता है।

उत्तर : न तो निष्कर्ष 1 और न ही 2 निकलता है।

प्रश्न 22   कथन - अगर वह कठोर परिश्रम करेगा, तो वह जिंदगी में सफल हो जाएगा।
निष्कर्ष -
1. वह कठोर परिश्रम करने वाला व्यक्ति है।
2. कठोर परिश्रम, फल देता है।

 (अ) केवल निष्कर्ष 1 निकलता है।
 (ब) केवल निष्कर्ष 2 निकलता है।
 (स) निष्कर्ष 1 और 2 दोनों निकलते हैं।
 (द) न तो निष्कर्ष 1 और न ही निष्कर्ष 2 निकलता है।

उत्तर : केवल निष्कर्ष 2 निकलता है।

प्रश्न 23   कथन - चलती हुई बस से उतरना जोखिमपूर्ण है।
निष्कर्ष -
1. जो लोग चलती हुई बस से उतरते हैं, वे जख्मी होने का जोखिम उठाते हैं।
2. सामान्यतया, लोग जख्मी होने का जोखिम नहीं उठाना चाहते।

 (अ) केवल निष्कर्ष 1 निकलता है।
 (ब) केवल निष्कर्ष 2 निकलता है।
 (स) निष्कर्ष 1 और 2 दोनों निकलते हैं।
 (द) न तो निष्कर्ष 1 और न ही निष्कर्ष 2 निकलता है।

उत्तर : केवल निष्कर्ष 1 निकलता है।

प्रश्न 24   कथन - यदि वह बुद्धिमान है तो वह परीक्षा में उत्तीर्ण हो जायेगा।
निष्कर्ष -
1. परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए उसे बुद्धिमान होना चाहिए।
2. वह परीक्षा उत्तीर्ण कर लेगा।

 (अ) केवल निष्कर्ष 1 निकलता है।
 (ब) केवल निष्कर्ष 2 निकलता है।
 (स) निष्कर्ष 1 और 2 दोनों निकलते हैं।
 (द) न तो निष्कर्ष 1 और न ही निष्कर्ष 2 निकलता है।

उत्तर : केवल निष्कर्ष 1 निकलता है।

प्रश्न 25   निम्न प्रश्नों में एक कथन व दो तर्क 1 व 2 दिये हैं, कौनसा प्रबल तर्क है कौनसा निर्बल, के आधार पर विकल्प का चयन करें -
कथन: क्या सरकारी और निजी कर्मचारियों के वेतनमानों को एक समान बनाया जाना चाहिए -
तर्क 1: हां, इससे कर्मचारी अधिक निष्ठा से काम करेंगे और अपनी नौकरी नहीं बदलेंगे।
तर्क 2: नहीं यह प्रतियोगिता की भावना को रोक देगा और अन्ततः इससे उत्पादकता और लाभप्रदता पर प्रभाव पड़ेगा।

 (अ) तर्क 1 प्रबल है।
 (ब) तर्क 2 प्रबल है।
 (स) या तो तर्क 1 या तर्क 2 प्रबल है।
 (द) तर्क 1 व 2 दोनों निर्बल हैं

उत्तर : तर्क 2 प्रबल है।

प्रश्न 26   निर्देश: निम्नलिखित प्रश्न में दो कथन दिये गये हैं, एक अभिकथन (A) और एक कारण (R)। दोनों कथनों का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिये और निर्णय लीजिये कि कौन-सा उत्तर विकल्प इन दो कथनों के बीच के संबंध को सही ढंग से दर्शाता है।
अभिकथन:(A) पश्चिम बंगाल से होकर बहने वाली हुगली नदी गंगा की एक सहायक नदी है।
कारण:(R) पश्चिम बंगाल भारत का एक पश्चिमोत्तर राज्य है।

 (अ) A और R दोनों सत्य हैं और R, A की सही व्याख्या है।
 (ब) A और R दोनों सत्य हैं और R, A की सही व्याख्या नहीं है।
 (स) A सत्य है लेकिन R असत्य है।
 (द) A गलत है लेकिन R सत्य है।

उत्तर : A सत्य है लेकिन R असत्य है।
निर्देश : दिए गए परिच्छेद को पढ़िए और उस पर आधारित प्रश्नों के उत्तर दीजिए :
सुबह की चाय या कॉफी में कैफीन, बहिर्मुखियों की जटिल तार्किक क्षमता में संभवतः वृद्धि कर सकता है, परन्तु अंतर्मुखियों पर विपरीत प्रभाव डालता है । 700 से भी ज्यादा लोगों को तीन कप कॉफी के लगभग बराबर कैफीन दी गई और उन्हें विपरीतार्थक शब्द पहचानने, वाक्य पूर्णता एवं शब्द तुल्यरूपता पर परखा गया । शोधकर्ताओं का मानना है कि प्रातःकाल में बहिर्मुखियों के लिए कैफीन लाभदायक है क्योंकि वे उठने (जागने) में ज्यादा समय लेते हैं । अंतर्मुखी प्रातः ज्यादा चैतन्य होते हैं और ड्रग के प्रभाव से अधिक प्रेरित हो जाते हैं जो उनकी तार्किक शक्ति में बाधा डालता है ।

प्रश्न 27   जो लोग चाय या कॉफी पीते हैं, कैफीन उनकी तार्किक क्षमता को प्रभावित करती है।
 (अ) डेटा अपर्याप्त
 (ब) निश्चित गलत
 (स) निश्चित सही
 (द) संभवतः सही

उत्तर : निश्चित सही

प्रश्न 28   बहिर्मुखी सायंकाल में कैफीन को लाभदायक नहीं पाते हैं।
 (अ) संभवतः सही
 (ब) निश्चित गलत
 (स) निश्चित सही
 (द) डेटा अपर्याप्त

उत्तर : डेटा अपर्याप्त

प्रश्न 29   प्रातःकाल में कैफीन का अधिक प्रभाव रहता है ।
 (अ) निश्चित सही
 (ब) संभवतः गलत
 (स) संभवतः सही
 (द) डेटा अपर्याप्त

उत्तर : संभवतः सही
निर्देश दिए गए परिच्छेद को पढ़िए और उस पर आधारित प्रश्नों (35-37) के उत्तर दीजिए : रेबीज एक रोग है, जो रेबीज़ संक्रमित जानवरों, साधारणतया कुत्ते के काटने से मनुष्यों एवं जानवरों में संचारित होता है । यह संक्रमित जानवर की लार में उपस्थित विषाणु के द्वारा होता है जो पीड़ित के घाव पर जमा हो जाता है और कई गुना बढ़कर मस्तिष्क एवं मेरुरज्जू की ओर बढ़ जाता है । यदि इलाज नहीं कराया गया तो इस प्रकार के लगभग आधे केसों में रेबीज़ विकसित हो जाता है । रोग के लक्षण काटने के एक से तीन महीने बाद शुरू होते हैं । भारत में रेबीज़ के निदान के लिए बहुत कम लैबोरेटरी जाँच उपलब्ध हैं । कुत्ते के काटने से हुए घाव को साबुन और पानी से तत्काल धोना एहतियाती उपायों में शामिल है। घाव का इलाज सेटावायन (Cetavion) : स्प्रिट और आयोडिन का टिंचर (घोल) से भी किया जाता है।

प्रश्न 30   रेबीज़ किसी भी जानवर के खले कटे घावों के द्वारा दूसरे जानवरों को संचारित हो सकता है।
 (अ) निश्चित गलत है।
 (ब) संभवतः सही है।
 (स) संभवतः गलत है।
 (द) निश्चित सही है।

उत्तर : निश्चित सही है।

page no.(3/5)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.