Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

राजस्थान की सीमा

प्रश्न 31   राजस्थान के निम्नलिखित जिलों को उत्तर से दक्षिण की ओर सही क्रम में व्यवस्थित करें -
(i) श्रीगंगानगर
(ii) जालौर
(iii) जोधपुर
(iv) बीकानेर
कूट -

 (अ) (ii), (iv), (iii), (i)
 (ब) (i), (ii), (iii), (iv)
 (स) (i), (iv), (iii), (ii)
 (द) (ii), (i), (iii), (iv)

उत्तर : (i), (iv), (iii), (ii)
व्याख्या :
सबसे उत्‍तर में श्रीगंगानगर है इसके नीचे बीकानेर इसके बाद जोधपुर और सबसे नीचे जालौर है।

प्रश्न 32   राजस्थान की कुल सीमा लम्बाई है -
 (अ) 1070 किमी
 (ब) 5920 किमी
 (स) 4850 किमी
 (द) 2110 किमी

उत्तर : 5920 किमी
व्याख्या :
राजस्थान की कुल स्थलीय सीमा की लम्बाई 5920 किमी. है। इसमें से 1070 किमी. अन्तर्राष्ट्रीय सीमा है जो पाकिस्तान के साथ लगती है। और 4850 किमी. अन्तर्राज्यीय है जो भारत के पांच राज्यों - पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, गुजरात के साथ लगती है।

प्रश्न 33   निम्नलिखित में से, राजस्थान के कौन से जिलों की सीमा मध्यप्रदेश से नहीं लगती है -
 (अ) झालावाड़ - प्रतापगढ़
 (ब) भीलवाड़ा - बांसवाड़ा
 (स) करौली - कोटा
 (द) डूंगरपुर - भरतपुर

उत्तर : डूंगरपुर - भरतपुर
व्याख्या :
डूंगरपुर की सीमा गुजरात से लगती है और भरतपुर की उत्‍तर प्रदेश से। राजस्थान के 10 जिलों (धौलपुर, करौली, सवाई-माधोपुर, बारां, झालावाड़, कोटा, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, बांसवाड़ा) की सीमा मध्यप्रदेश के 10 जिलों(झाबुआ, रतलाम, मंदसौर, निमच, अगरमालवा, राजगढ़, गुना, शिवपुरी, श्यौपुर, मुरैना) की सीमा से लगती है।

प्रश्न 34   निम्नलिखित में से कौन सी रैडक्लिफ रेखा के रूप में जानी जाती है -
 (अ) भारत-पाकिस्तान सीमा
 (ब) भारत अफगानिस्तान सीमा
 (स) भारत-म्यांमार सीमा
 (द) भारत-नेपाल सीमा

उत्तर : भारत-पाकिस्तान सीमा
व्याख्या :
रेडक्लिफ रेखा भारत और पाकिस्तान के मध्य स्थित है। इसके संस्थापक सर सिरिल एम रेडक्लिफ को माना जाता है। इसकी स्थापना 14/15 अगस्त, 1947 को की गयी। इसकी भारत के साथ कुल सीमा 3310 कि.मी. है।

प्रश्न 35   राजस्थान का कौन सा जिला सबसे कम अंतरराष्ट्रीय सीमा साझा करता है -
 (अ) जैसलमेर
 (ब) बीकानेर
 (स) जोधपुर
 (द) अनूपगढ़

उत्तर : बीकानेर
व्याख्या :
बीकानेर सबसे कम अंतरराष्ट्रीय सीमा साझा करता है

प्रश्न 36   निम्नलिखित में से किस जिले में अन्तर्राष्ट्रीय और अन्तर्राज्यीय सीमा दोनों हैं -
 (अ) हनुमानगढ़
 (ब) बाड़मेर
 (स) जालौर
 (द) बीकानेर

उत्तर : बाड़मेर
व्याख्या :
राजस्थान के 2 ऐसे जिले है जिनकी अन्तर्राज्जीय एवं अन्तराष्ट्रीय सीमा है- गंगानगर(पाकिस्तान + पंजाब), बाड़मेर(पाकिस्तान+ गुजरात)

प्रश्न 37   राजस्थान की अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर स्थित जिलों का उत्तर से दक्षिण का सही क्रम है -
 (अ) गंगानगर, अनूपगढ़, बाड़मेर, बीकानेर, जैसलमेर
 (ब) जैसलमेर, बीकानेर, बाड़मेर, अनूपगढ़, गंगानगर
 (स) गंगानगर, अनूपगढ़, बीकानेर, जैसलमेर, बाड़मेर
 (द) अनूपगढ़, बीकानेर, गंगानगर, जैसलमेर, बाड़मेर

उत्तर : गंगानगर, अनूपगढ़, बीकानेर, जैसलमेर, बाड़मेर
व्याख्या :
राजस्थान की कुल स्थलीय सीमा की लम्बाई 5920 किमी. है। इसमें से 1070 किमी. अन्तर्राष्ट्रीय सीमा है जो पाकिस्तान के साथ लगती है। जो राजस्थान के पांच जिलों से लगती है। इनका उत्‍तर से दक्षिण क्रम है श्रीगंगानगर, अनूपगढ़, बीकानेर, जैसलमेर, बाड़मेर।

प्रश्न 38   नीचे दिये गये राजस्थान के जिलों में से किसकी सीमा पाकिस्तान से नहीं लगती -
 (अ) श्रीगंगानगर
 (ब) जोधपुर
 (स) जैसलमेर
 (द) बाड़मेर

उत्तर : जोधपुर
व्याख्या :
जोधपुर अन्तर्वर्ती जिला है जो किसी अन्य राज्य/राष्ट्र के साथ कोई सीमा नहीं बनाता।

प्रश्न 39   निम्नलिखित में से कौन सा राज्य राजस्थान के साथ सीमा साझा नहीं करता है -
 (अ) महाराष्ट्र
 (ब) गुजरात
 (स) पंजाब
 (द) हरियाणा

उत्तर : महाराष्ट्र
व्याख्या :
राजस्थान पांच राज्यों के साथ अन्तर्राज्यीय सीमा बनाता है। यह उत्तर में पंजाब, उत्तर-पूर्व में हरियाणा, पूर्व में उत्तर प्रदेश, दक्षिण-पूर्व में मध्यप्रदेश एवं दक्षिण पश्चिम में गुजरात के साथ अन्तर्राज्यीय सीमाएं बनाता है। महाराष्ट्र राजस्थान के साथ सीमा साझा नहीं करता है।

प्रश्न 40   गुजरात राजगृह के ___ से है -
 (अ) उत्तर
 (ब) दक्षिण
 (स) दक्षिण पश्चिम
 (द) ईशान कोण

उत्तर : दक्षिण पश्चिम
व्याख्या :
राजस्थान पांच राज्यों के साथ अन्तर्राज्यीय सीमा बनाता है। यह उत्तर में पंजाब, उत्तर-पूर्व में हरियाणा, पूर्व में उत्तर प्रदेश, दक्षिण-पूर्व में मध्यप्रदेश एवं दक्षिण पश्चिम में गुजरात के साथ अन्तर्राज्यीय सीमाएं बनाता है।

page no.(4/11)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.