Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

राजस्थान के प्रतीक चिन्ह

प्रश्न 11   एरडेओटिस नाइज्रीसेप्स है -
 (अ) पक्षी
 (ब) वृक्ष
 (स) सरीसृप
 (द) स्तनधारी

उत्तर : पक्षी
व्याख्या :
1981 में गोडावण को राज्य पक्षी के तौर पर घोषित किया गया। इसे ग्रेट इंडियन बस्टर्ड भी कहा जाता है। यह शर्मिला पक्षी है और इसे पाल-मोरडी व सौन-चिडिया भी कहा जाता है। इसका वैज्ञानिक नाम “एरडेओटिस नाइज्रीसेप्स” है।

प्रश्न 12   निम्नलिखित में से कौन-सा वन्य जीव जालौर जिले का शुभंकर है -
 (अ) भालू/ रीछ
 (ब) कुरजां
 (स) भारतीय भेड़िया
 (द) बिज्जू

उत्तर : भालू/ रीछ
व्याख्या :
भालू/ रीछ जालौर जिले का शुभंकर है।

प्रश्न 13   पलाण, मोहरा, गोरबन्द और पर्चनी राजस्थान में किस पशु के श्रृंगार के आभूषण हैं -
 (अ) हाथी
 (ब) घोड़ा
 (स) ऊँट
 (द) बैल

उत्तर : ऊँट
व्याख्या :
पलाण, मोहरा, गोरबन्द और पर्चनी राजस्थान में ऊंट के श्रृंगार के आभूषण हैं। राजस्थान सरकार ने 30 जून 2014 को ऊँट को राजस्थान के राज्य पशु का दर्जा दिया था। जिसकी घोषणा 19 सितम्बर 2014 को बीकानेर में की गई।

प्रश्न 14   नीचे दिए गए कूट की सहायता से राजस्थान के राज्य पशु का चयन कीजिए -
(A) ऊंट
(B) बाघ
(C) गोडावण
(D) चिंकारा

 (अ) A एवं D
 (ब) केवल A
 (स) B एवं C
 (द) C एवं D

उत्तर : A एवं D
व्याख्या :
राजस्थान में राज्य पशु की दो श्रेणियाँ हैं –
  • जंगली पशु - चिंकारा
  • पालतू पशु - ऊँट
चिंकारा को 1981 में राज्य पशु घोषित किया गया।
राजस्थान सरकार ने 30 जून 2014 को ऊँट को राजस्थान के राज्य पशु का दर्जा दिया था। जिसकी घोषणा 19 सितम्बर 2014 को बीकानेर में की गई।

प्रश्न 15   कौनसा पशु शुभंकर और जिला सुमेलित नहीं है -
 (अ) चीतल हिरण - जयपुर
 (ब) काला तीतर - झुंझुनूं
 (स) कबर बिज्जू - बांसवाड़ा
 (द) डेमोइसेल क्रेन - जोधपुर

उत्तर : कबर बिज्जू - बांसवाड़ा
व्याख्या :
कबर बिज्जू उदयपुर का शुभंकर है। बांसवाड़ा का शुभंंकर जलपीपी है।

प्रश्न 16   राजस्थान का राज्य वृक्ष है -
 (अ) प्रोसोपिस सिनेरेरिया
 (ब) टेकोमेला उण्डुलेटा
 (स) प्रोसोपिस जूलीफ्लोरा
 (द) होहोबा

उत्तर : प्रोसोपिस सिनेरेरिया
व्याख्या :
खेजड़ी, “रेगिस्तान का गौरव” अथवा “थार का कल्पवृक्ष” जिसका वैज्ञानिक नाम “प्रोसेसिप-सिनेरेरिया” है। इसको 1983 में राज्य वृक्ष घोषित किया गया।

प्रश्न 17   राजस्थान में गोरबंद किस पशु का विशिष्ट श्रृंगार है -
 (अ) घोड़ा
 (ब) बैल
 (स) ऊँट
 (द) हाथी

उत्तर : ऊँट
व्याख्या :
राजस्थान सरकार ने 30 जून 2014 को ऊँट को राजस्थान के राज्य पशु का दर्जा दिया था। जिसकी घोषणा 19 सितम्बर 2014 को बीकानेर में की गई।
गोरबंद राजस्थान का ऊँट श्रृंगार का गीत है।
ऊँट के नाक में डाले जाने वाला लकड़ी का बना आभूषण गिरबाण कहलाता है।

प्रश्न 18   राजस्थान में पाई जाने वाली निम्नलिखित प्रजातियों में से कौन सी प्रजाति IUCN लाल सूची और राष्ट्रीय वन्यजीव कार्य योजना (2002-2016) में गंभीर रूप से विलुप्तप्रायः प्रजातियों में से एक है -
 (अ) चिंकारा
 (ब) कृष्णमृग
 (स) महान भारतीय सारंग (ग्रेट इंडियन बस्टर्ड)
 (द) महान भारतीय महाश्येन (ग्रेट इंडियन स्पॉटेड ईगल)

उत्तर : महान भारतीय सारंग (ग्रेट इंडियन बस्टर्ड)
व्याख्या :
1981 में इसे राज्य पक्षी के तौर पर घोषित किया गया। इसे ग्रेट इंडियन बस्टर्ड भी कहा जाता है। यह शर्मिला पक्षी है और इसे पाल-मोरडी व सौन-चिडिया भी कहा जाता है। इसका वैज्ञानिक नाम “क्रोरियोंटिस-नाइग्रीसेप्स” है।
IUCN की संकटग्रस्त प्रजातियों पर प्रकाशित होने वाली लाल डाटा पुस्तिका में इसे ‘गंभीर रूप से संकटग्रस्त’ श्रेणी में तथा भारतीय वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 की अनुसूची 1 में रखा गया है।

प्रश्न 19   राजस्थान का राज्य वृक्ष है :
 (अ) रोहिड़ा
 (ब) पीपल
 (स) नीम
 (द) खेजड़ी

उत्तर : खेजड़ी
व्याख्या :
खेजड़ी, “रेगिस्तान का गौरव” अथवा “थार का कल्पवृक्ष” जिसका वैज्ञानिक नाम “प्रोसेसिप-सिनेरेरिया” है। इसको 1983 में राज्य वृक्ष घोषित किया गया।
5 जून 1988 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर खेजड़ी वृक्ष पर 60 पैसे का डाक टिकट जारी किया गया।

प्रश्न 20   गोडावण पर टिकट कब जारी किया गया -
 (अ) 1 अक्टूबर, 1980
 (ब) 1 नवम्बर, 1980
 (स) 31 दिसम्बर, 1980
 (द) 4 दिसम्ब्र, 1980

उत्तर : 1 नवम्बर, 1980
व्याख्या :
राजस्थान के राज्य पक्षी गोडावण पर 1 नवम्बर 1980 को डाक टिकट जारी हुआ।

page no.(2/6)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.