Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

राजस्थान की झीलें

प्रश्न 11   नक्की झील किस जिले में स्थित है-
 (अ) जयपुर
 (ब) अलवर
 (स) सिरोही
 (द) उदयपुर

उत्तर : सिरोही
व्याख्या :
राजस्थान के सिरोही जिले में माऊंट आबू पर स्थित नक्की झील राजस्थान की सर्वाधिक ऊंचाई पर तथा सबसे गहरी झील है। राजस्थान की एक मात्र झील जो सर्दियों में जम जाती है। झील का निर्माण ज्वालामुखी उद्भेदन से हुआ अर्थात यह एक प्राकृतिक झील(क्रेटर झील) है।

प्रश्न 12   सिलीसेढ़ झील किस जिले में है-
 (अ) बुँदी
 (ब) सिरोही
 (स) उदयपुर
 (द) अलवर

उत्तर : अलवर
व्याख्या :
सिलीसेढ़ झील अलवर में स्थित है। इसके किनारे अलवर के महाराजा विनयसिंह ने 1845 में अपनी रानी के लिए एक शाही महल (लैक पैलेस) व एक शिकारी लौज का निर्माण करवाया। यह झली ‘राजस्थान का नंदन कानन’ कहलाती है।

प्रश्न 13   नवलखा झील किस जिले में है-
 (अ) कोटा
 (ब) बूँदी
 (स) सिरोही
 (द) अलवर

उत्तर : बूँदी
व्याख्या :
नवलखा झील,कनकसागर/दुगारी झील और जैत सागर बूंदी जिले में है।

प्रश्न 14   तालछापर बांध किस जिले में है-
 (अ) चुरू
 (ब) पाली
 (स) सीकर
 (द) दौसा

उत्तर : चुरू
व्याख्या :
तालछापर चुरू जिले में है।

प्रश्न 15   परिहार शासक बालक राव द्वारा निर्मित करवाई गई झील है -
 (अ) कोलायत
 (ब) उम्मेदसागर
 (स) बालसमंद
 (द) कायलाना

उत्तर : बालसमंद
व्याख्या :
बालसमंद झील (जोधपुर ग्रामीण) जोधपुर मण्डोर मार्ग पर स्थित है। इसका निर्माण सन् 1159 में परिहार शासक बालकराव ने करवाया। इस झील के मध्य महाराजा सुरसिंह ने अष्ट खम्भा महल बनाया।

प्रश्न 16   राजस्थान में खारे पानी की झीलों का कारण है -
 (अ) तापमान मेें अधिकता
 (ब) बंजर भूमी
 (स) वर्षा की कमी
 (द) टेथिस सागर के अवशेष

उत्तर : टेथिस सागर के अवशेष
व्याख्या :
राजस्थान की खारे पानी की झीलें टेथिस सागर का अवशेष मानी जाती हैं। राज्य की समस्त लवणीय झीलें पश्चिमी मरुस्थलीय प्रदेश में ही पाई जाती हैं, जो पश्चिमी एशिया के मरुस्थल में स्थित ‘प्लाया’ या अर्जेण्टाइना की ‘साल्टा’ झीलों के समान है। भू-गर्भिक बनावट की विशेषता के कारण ही इन झीलों का जल लवणीय है।

प्रश्न 17   जोधपुर में गुलाब सागर का निर्माण किसने करवाया -
 (अ) महाराजा उम्मेदसिंह
 (ब) महाराजा जयसिंह
 (स) महाराजा विजयसिंह
 (द) महाराजा मानसिंह

उत्तर : महाराजा विजयसिंह
व्याख्या :
जोधपुर में गुलाब सागर झील का निर्माण महाराजा विजयसिंह ने करवाया था। इस झील का निर्माण 1788 में करवाया गया था।

प्रश्न 18   उदयसागर झिल स्थित है -
 (अ) उदयपुर में
 (ब) जयपुर में
 (स) भरतपुर में
 (द) बाड़मेर में

उत्तर : उदयपुर में
व्याख्या :
उदयसागर झील उदयपुर में स्थित है। इसका निर्माण मेवाड के शासक उदयसिंह ने आयड़ नदी के पानी को रोककर करवाया। इस झील से निकलने के बाद ही आयड़ का नाम बेड़च हो जाता है।

प्रश्न 19   सिलीसेढ़ झील किस जिले में है -
 (अ) उदयपुर
 (ब) अलवर
 (स) अजमेर
 (द) बीकानेर

उत्तर : अलवर
व्याख्या :
सिलीसेढ़ झील अलवर में स्थित है। इसके किनारे अलवर के महाराजा विनयसिंह ने 1845 में अपनी रानी के लिए एक शाही महल (लैक पैलेस) व एक शिकारी लौज का निर्माण करवाया। यह झली ‘राजस्थान का नंदन कानन’ कहलाती है।

प्रश्न 20   राज्य की किस झील पर नटनी का चबूतरा बना है -
 (अ) पिछोला
 (ब) राजसमंद
 (स) सिलीसेढ़
 (द) कायलाना

उत्तर : पिछोला
व्याख्या :
14 वीं सदी में इस मीठे पानी की पिछोला झील (उदयपुर) का निर्माण राणा लाखा के समय एक पिच्छू नामक बनजारे ने अपने बैल की स्मृति में करवाया। इस झील के समीप “गलकी नटणी” का चबुतरा बना हुआ है। इस झील के किनारे “राजमहल/सिटी पैलेस” है। इसका निर्माण उदयसिंह ने करवाया।

page no.(2/18)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.