Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

March 2020 Current Affairs

प्रश्न 41   हाल ही में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों की स्थिति में सुधार के लिये कितने करोड़ रुपए की पुनर्पूंजीकरण योजना को मंज़ूरी दी है -
 (अ) 2,340 करोड़ रुपए
 (ब) 3,340 करोड़ रुपए
 (स) 1,340 करोड़ रुपए
 (द) 4,340 करोड़ रुपए

उत्तर : 1,340 करोड़ रुपए
व्याख्या :
सरकार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इस योजना के तहत केंद्र के हिस्से की राशि को तभी जारी किया जाएगा जब प्रायोजक बैंकों द्वारा अपने आनुपातिक हिस्से की राशि जारी की जाएगी। केंद्रीय सरकार की इस योजना से क्षेत्रीय ग्रामीण बैकों के ‘पूंजी-जोखिम भारित परिसंपत्ति अनुपात’ (Capital-to-risk Weighted Assets Ratio) में सुधार होगा। भारत सरकार सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में सबसे बड़ी शेयरधारक है, अतः संकट की स्थिति में इन बैंकों के पुनर्पूंजीकरण की ज़िम्मेदारी भी सरकार की ही होती है।

प्रश्न 42   आरबीआई ने हाल ही में रेपो रेट 5.15 फीसदी से घटाकर कितने फीसदी कर दिया है -
 (अ) 3.40 फीसदी
 (ब) 4.90 फीसदी
 (स) 4.40 फीसदी
 (द) 5.20 फीसदी

उत्तर : 4.40 फीसदी
व्याख्या :
इकोनॉमी पर कोरोनावायरस का असर कम करने के लिए आरबीआई ने रेपो रेट में 0.75% कटौती की है। रेपो रेट अब 5.15% से घटकर 4.40% रह गया है। यह 15 साल में सबसे कम है। रेपो रेट से जुड़े सभी कर्ज अब 0.75% सस्ते हो जाएंगे। आरबीआई ने अक्टूबर 2019 से ब्याज दरों को रेपो रेट किसी बाहरी बेंचमार्क से जोड़ना अनिवार्य कर दिया था। एसबीआई समेत प्रमुख बैंकों ने रेपो रेट का ही विकल्प चुना था। रेपो रेट घटने से कर्ज तो सस्ते होंगे लेकिन, एफडी की ब्याज दरें भी घटेंगी। रिवर्स रेपो रेट में 90 bpsबेसिस पॉइंट्स की कटौती की गयी, अब यह 4% है। भारतीय रिज़र्व बैंक सभी ऋणों पर तीन महीने की मोहलत प्रदान करने के लिए बैंकों और अन्य संस्थानों को आदेश दिया है।

प्रश्न 43   केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कोरोना वायरस से प्रभावित अर्थव्यवस्था और गरीबों की मदद के लिए कितने लाख करोड़ रुपये की पैकेज का घोषणा की है -
 (अ) 70 लाख करोड़ रुपये
 (ब) 3.70 लाख करोड़ रुपये
 (स) 1.70 लाख करोड़ रुपये
 (द) 1.05 लाख करोड़ रुपये

उत्तर : 1.70 लाख करोड़ रुपये
व्याख्या :
सरकार ने कोविड-19 से प्रभावित प्रवासी मजदूरों और गरीबों के लिए एक लाख 70 हजार करोड़ रूपये के राहत पैकेज की घोषणा की है। नई दिल्‍ली में संवाददाता को संबोधित करते हुए वित्‍त मंत्री सीतारामन ने बताया कि कोरोना के मुकाबले में लगे विभिन्‍न वर्ग के लोगों के लिए तीन महीने के लिए 50 लाख रूपये का बीमा भी कराया जाएगा। इनमें चिकित्‍सक, पैरा मेडीकर्मी, स्‍वास्‍थ्यकर्मी, सफाई कर्मचारी और आशा कार्यकर्ता शामिल है।

प्रश्न 44   आध्यात्मिक संगठन ब्रह्माकुमारी संस्था की किस मुख्य प्रशासिका का हाल ही में निधन हो गया है -
 (अ) दादी जानकी
 (ब) दादी कौशल्या
 (स) दादी रानी
 (द) लक्ष्मी राय

उत्तर : दादी जानकी
व्याख्या :
महिलाओं द्वारा संचालित दुनिया के सबसे बड़े आध्यात्मिक संगठन ब्रह्माकुमारी संस्थान की मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी जानकी का 104 वर्ष की आयु में शुक्रवार को निधन हो गया। राजस्थान के माउंट आबू के एक निजी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली।

प्रश्न 45   भारत सरकार ओलंपिक में किस खेल को शामिल करने के लिए प्रयास करेगी -
 (अ) पोलो
 (ब) कबड्डी
 (स) खो-खो
 (द) लेग क्रिकेट

उत्तर : कबड्डी

प्रश्न 46   नेटिव फ्यूरी संयुक्त राज्य अमेरिका और किस देश के बीच एक सैन्य अभ्यास है -
 (अ) सऊदी अरब
 (ब) संयुक्त अरब अमीरात
 (स) तुर्की
 (द) जापान

उत्तर : संयुक्त अरब अमीरात
व्याख्या :
अबू धाबी में अमेरिकी मरीन और संयुक्त अरब अमीरात बलों के बीच द्विवार्षिक किया जाने वाला अभ्यास Native Fury (नेटिव फेरी) शुरू किया गया है। नेटिव फेरी नामक ये द्विवार्षिक अभ्यास, अमेरिकी और संयुक्त अरब अमीरात बलों के बीच घनिष्ठ संबंध को दर्शाता है।

प्रश्न 47   रूचिका तोमर को उनके किस उपन्याय के लिए प्रतिष्ठित 2020 पेन/हेमिंग्वे अवार्ड का विजेता चुना गया है -
 (अ) A Prayer for Travelers
 (ब) Stay and Fight: A Novel
 (स) We Cast a Shadow: A Novel
 (द) Legacy of Learning

उत्तर : A Prayer for Travelers
व्याख्या :
समीक्षकों द्वारा पसंद की गई डेब्यू उपन्यासकार रुचिका तोमर को उनके पहले उपन्यास A Prayer for Travelers के लिए साल 2020 के PEN / हेमिंग्वे अवार्ड का विजेता घोषित किया गया हैं। यह 9 जुलाई, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इस उपन्यास में 2 महिलाओं की दोस्ती के बारे में बताया गया है। कैलिफोर्निया की रुचिका तोमर फिलहाल स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में लेक्चरर के रूप में काम कर रही हैं।

प्रश्न 48   किस बैंक ने सुमंत कथपालिया को प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया है -
 (अ) इंडसइंड बैंक
 (ब) कोटक महिंद्रा बैंक
 (स) ऐक्सिस बैंक
 (द) फेडरल बैंक

उत्तर : इंडसइंड बैंक
व्याख्या :
निजी क्षेत्र के ऋणदाता इंडसइंड बैंक के प्रबंध निदेशक (एमडी) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) रमेश सोबती सेवानिवृत्त हो गए हैं। इंडसइंड बैंक ने इस दिग्गज बैंकर की जगह सुमंत कठपालिया को सीईओ और एमडी नियुक्त किया है।

प्रश्न 49   पुणे की किस कंपनी को अपनी कोविड-19 टेस्ट किट के लिए वाणिज्यिक उत्पादन की अनुमति मिल गई ? अनुमति प्राप्त करने वाली यह पहली कंपनी बनी है -
 (अ) मायलैब
 (ब) बायोट्राॅन हेल्थकेयर
 (स) टांटिया इंस्टीट्यूट
 (द) मेटा केयर

उत्तर : मायलैब
व्याख्या :
मेड इन इंडिया के तहत COVID19 टेस्ट के लिए तैयार की गई Mylab PathoDetect COVID-19 Qualitative PCR kit, CDSCO द्वारा मंजूरी प्राप्त करने वाली देश की पहली टेस्ट किट बन गई है। औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) ने Mylab Discovery Solutions Pvt Ltd द्वारा बनाई गई COVID-19 डायग्नोस्टिक टेस्ट किट को कमर्शियल स्वीकृति दे दी है, जिसे रिवर्स ट्रांसक्रिप्शन पोलीमरेज़ चेन रिएक्शन (RT-PCR) टेस्ट के रूप में भी जाना जाता है। मायलैब डिस्कवरी सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड पुणे स्थित मॉलिक्यूलर डायग्नोस्टिक्स कंपनी है जिसने COVID-19 के लिए भारत में पहला डायग्नोस्टिक परीक्षण किट तैयार किया है। इस कंपनी ने WHO/CDC के दिशानिर्देशों को ध्यान में रखते हुए COVID-19 परीक्षण किट विकसित की है। साथ ही कंपनी ने स्थानीय और केंद्र सरकार के समर्थन के साथ-साथ 'मेक इन इंडिया' को भी ध्यान में रखकर बनाया है।

प्रश्न 50   Legacy of Learning पुस्तक की लेखिका कौन है -
 (अ) सविता छाबड़ा
 (ब) अनीता नायर
 (स) कविता राॅय
 (द) किरण देसाई

उत्तर : सविता छाबड़ा
व्याख्या :
सविता छाबड़ा ने अपने पहले उपन्यास ‘Legacy of Learning’ का विमोचन किया। सविता छाबड़ा हाइजेनिक रिसर्च इंस्टीट्यूट प्राइवेट लिमिटेड (HRIPL) की चेयरपर्सन हैं।

page no.(5/60)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.