Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

March 2020 Current Affairs

प्रश्न 31   एस्टेरिक्स एंड ओबेलिक्स काॅमिक्स के सह-निर्माता का हाल ही में निधन हो गया। उनका नाम है -
 (अ) अल्बर्ट उडेरो
 (ब) वाॅल्ट डिजनी
 (स) ब्रायन बोलैंड
 (द) डेव सिम

उत्तर : अल्बर्ट उडेरो
व्याख्या :
Asterix और Obelix कॉमिक्स के सह-निर्माता अल्बर्ट उडेरो का निधन। अल्बर्ट उडेरजो ने साल 1959 में फ्रांस के अपने साथी और लेखक रेने गोसनी के साथ मिलकर एस्टेरिक्स का निर्माण किया। एस्टेरिक्स और ओबेलिक्स ने पिछले 60 वर्षों से अपने दर्शकों का मनोरंजन करता आ रहा है। एस्टेरिक्स द गॉल पहली एस्टरिक्स किताब थी जिसे 1961 में लॉन्च किया गया था और जो रातोंरात सनसनी बन गई थी। पिछले साल जारी की गई एस्टेरिक्स एंड द चीटरन्स डॉटर की लगभग 1.6 मिलियन प्रतियां बिकने के बाद यह बेस्ट-सेलर की सूची में शीर्ष पर पहुँच गई थीं।

प्रश्न 32   किस राज्य ने मो जीबन कार्यक्रम शुरू किया है -
 (अ) ओडिशा
 (ब) महाराष्ट्र
 (स) आंध्रप्रदेश
 (द) पश्चिम बंगाल

उत्तर : ओडिशा
व्याख्या :
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने ओडिशा में मो जीबन कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मो जीबन कार्यक्रम की शुरूआत COVID-19 महामारी की रोकथाम करने के लिए की गई है। मो जीबन कार्यक्रम के माध्यम से ओडिशा के मुख्यमंत्री ने राज्य के लोगों से घर के अंदर रहने का संकल्प लेने का आग्रह किया। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अगर लोग अपने घर से बाहर जाएंगे, तो वे घर पर कोरोनावायरस ला सकते हैं जो उनके परिवार को प्रभावित करेगा। इसके अलावा उन्होंने लोगो से अपने घर में प्रवेश करने से पहले ओडिशा के लोगों से कम से कम 20 सेकंड के लिए हाथ धोने का आग्रह किया।

प्रश्न 33   कोरोना वायरस के प्रकोप के बीच किस देश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया को छह महीने के लिए जेल से सशर्त रिहा किया गया है -
 (अ) बांग्लादेश
 (ब) ईरान
 (स) तुर्की
 (द) यमन

उत्तर : बांग्लादेश

प्रश्न 34   संयुक्त अरब अमीरात की कौन से शहर की पुलिस कोविड-19 के चलते जनता को महत्वपूर्ण जानकारी देने के लिए ड्रोन का उपयोग कर रही है -
 (अ) शारजाह
 (ब) दुबई
 (स) अबु धाबी
 (द) अजमान

उत्तर : दुबई

प्रश्न 35   अब्दुल लतीफ, जिनका हाल ही में निधन हो गया, किस खेल से जुड़े थे -
 (अ) फुटबाॅल
 (ब) क्रिकेट
 (स) शतरंज
 (द) हाॅकी

उत्तर : फुटबाॅल
व्याख्या :
पूर्व भारतीय फुटबॉलर अब्दुल लतीफ का निधन। वह 1970 के बैंकाक एशियाई खेलों में ट्रॉफी जीतने वाली टीम के प्रमुख सदस्य थे। उन्होंने 1968 में एशिया कप क्वालीफायर में म्यांमार में और 1969 में कुआलालंपुर में मर्डेका कप में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया है। उन्होंने 1963-1967 तक मोहम्मडन स्पोर्टिंग का प्रतिनिधित्व किया और बाद में कोच बनकर ट्रेनिग दी।

प्रश्न 36   कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए किस राज्य सरकार ने पान, पान-मसाला और गुटखा बनाने, उसके वितरण व बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है -
 (अ) बिहार
 (ब) महाराष्ट्र
 (स) उत्तर प्रदेश
 (द) महाराष्ट्र

उत्तर : उत्तर प्रदेश

प्रश्न 37   हाल ही में किस मंत्रालय ने कोविड-19 टास्कफोर्स का गठन किया है ताकि स्टार्टअप द्वारा दिए जाने वाले सुझावों का वाणिज्यिकरण किया जा सके?
 (अ) वित्त मंत्रालय द्वारा
 (ब) विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा
 (स) कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय द्वारा
 (द) कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय द्वारा

उत्तर : विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा
व्याख्या :
विज्ञान और टेक्‍नालॉजी विभाग ने अनुंसधान और विकास प्रयोगशालाओं, शैक्षिक संस्‍थाओं, स्‍टार्टअप्स और सूक्ष्‍म, लघु तथा मध्‍यम उद्यमों के पास उपलब्‍ध कोरोना वायरस संबंधी टेक्‍नालॉजी का सर्वेक्षण करने के लिए कोविड-19 कार्यबल गठित किया है। इसका उद्देश्‍य बीमारी का पता लगाने, परीक्षण, स्‍वास्‍थ्‍य देखभाल और उपकरणों की आपूर्ति के क्षेत्र में उपयोग के लिए तैयार टेक्‍नालॉजी के लिए धन की व्‍यवस्‍था करना है। इस तरह की टेक्‍नालॉजी से बनने वाली वस्‍तुओं में मास्‍क, सेनीटाइजर्स, किफायती परीक्षण किट, वेंटीलेटर्स और ऑक्‍सीजनरेटर शामिल हैं।

प्रश्न 38   हाल ही में किस राज्य/केन्द्र शासित प्रदेश ने ‘भूख राहत केन्द्र’ खोलने की घोषणा की है -
 (अ) बिहार
 (ब) उत्तरप्रदेश
 (स) राजस्थान
 (द) दिल्ली

उत्तर : दिल्ली

प्रश्न 39   हाल ही में किस राज्य सरकार द्वारा 15 दिन में 1000 बेड वाला कोरोना अस्पताल बनाने की घोषणा की गई है -
 (अ) ओडिशा
 (ब) महाराष्ट्र
 (स) केरल
 (द) राजस्थान

उत्तर : ओडिशा
व्याख्या :
ओडिशा सरकार ने Covid-19 के इलाज के लिए देश के दो सबसे बड़े अस्पतालों की स्थापना की योजना बनाई है, जिसमें प्रत्येक में 1,000 बेड की क्षमता होगी और जिसे दो सप्ताहों के अन्दर चालू करने की योजना है। इसके साथ ही ओडिशा कोविड-19 रोगियों के इलाज के लिए इतने बड़े पैमाने पर अस्पताल स्थापित करने वाला देश का पहला राज्य बन जाएगा। ओडिशा सरकार ने कोविड -19 रोगियों के इलाज के लिए भुवनेश्वर में इस राज्य स्तर के अस्पतालों की स्थापना के लिए कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज और एसयूएम अस्पताल के साथ त्रिपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर किए है।

प्रश्न 40   पद्म विभूषण से सम्मानित और बहुमुखी प्रतिभा के धनी किस प्रसिद्ध भारतीय चित्रकार का हाल ही में 94 साल की उम्र में निधन हो गया?
 (अ) सतीश गुजराल
 (ब) नंदलाल बोस
 (स) सतीश नाईक
 (द) वासुदेव कामत

उत्तर : सतीश गुजराल
व्याख्या :
प्रसिद्ध वास्तुकार, मूर्तिकार और लेखक सतीश गुजराल का निधन। उन्हें देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान यानि पद्म विभूषण से 1999 में सम्मानित किया गया था। सतीश गुजराल ने नई दिल्ली में स्थित बेल्जियम दूतावास को भी डिजाइन किया था। उनके प्रसिद्ध कार्यों में दिल्ली उच्च न्यायालय की बाहरी दीवार पर बनाई गई आकृतियाँ भी शामिल है।

page no.(4/60)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.