Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

April 2020 Current Affairs

प्रश्न 21   ‘ईस्ट एशिया एंड पैसिफिक इन द टाइम ऑफ COVID-19’ नामक रिपोर्ट किस वैश्विक संगठन द्वारा जारी की गई है -
 (अ) अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष
 (ब) विश्व व्यापार संगठन
 (स) यूरोपीय केंद्रीय बैंक
 (द) विश्व बैंक

उत्तर : विश्व बैंक
व्याख्या :
विश्व बैंक ने हाल ही में ‘ईस्ट एशिया एंड पैसिफिक इन द टाइम ऑफ कोविद -19’ नामक रिपोर्ट जारी की, इस रिपोर्ट में यह अनुमान लगाया गया है कि पूर्वी एशिया और प्रशांत में कोरोना वायरस के कारण लगभग 11 मिलियन लोग गरीबी से प्रभावित हो सकते हैं।

प्रश्न 22   हाल ही में किस भारतीय निजी क्षेत्र के बैंक ने व्हाट्सएप्प पर बैंकिंग सेवाओं को शुरू किया है -
 (अ) आईसीआईसीआई बैंक
 (ब) एचडीएफसी बैंक
 (स) ऐक्सिस बैंक
 (द) यस बैंक

उत्तर : आईसीआईसीआई बैंक
व्याख्या :
भारत के प्रमुख निजी ऋणदाता आईसीआईसीआई बैंक ने हाल ही में कोरोनोवायरस महामारी के कारण जारी राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के बीच व्हाट्सएप्प पर बैंकिंग सेवाओं को शुरू करने की घोषणा की। ग्राहकों को अपने कांटेक्ट में आईसीआईसीआई बैंक के सत्यापित व्हाट्सएप्प प्रोफाइल नंबर को सेव करना होगा। व्हाट्सएप्प बैंकिंग सेवाओं में ग्राहकों को उनके बचत खाते की शेष राशि, अंतिम लेनदेन, क्रेडिट कार्ड की सीमा की जांच करने और क्रेडिट और डेबिट कार्ड को ब्लाक/अनब्लॉक करने सहित कई बैंकिंग सेवाएं प्रदान की जाती हैं।

प्रश्न 23   किस रेलवे जोन ने 16 यात्री डिब्बों को कोवीड-19 से लड़ने के अपने प्रयासों के तहत आइसोलेशन वार्ड में परिवर्तित किया है -
 (अ) उत्तर रेलवे
 (ब) पश्चिम रेलवे
 (स) दक्षिण रेलवे
 (द) पूर्व रेलवे

उत्तर : उत्तर रेलवे
व्याख्या :
उत्तर रेलवे ने पहले आदर्श हॉस्पिटल आइसोलेशन कोच का निर्माण सफलतापूर्वक कर लिया है। देश में COVID-19 से लड़ने और इसे फैलने से रोकने के लिए हॉस्पिटल आइसोलेशन कोच बनाए गए हैं। प्रत्येक कोच में 10 आइसोलेशन वार्ड हैं। उत्तर रेलवे ने इन आदर्श कोच का निर्माण करने के लिए एक तरफ की बीच की सीट को हटा दिया है, जबकि इसे आइसोलेशन केबिन बनाने के लिए रोगी सीट के सामने वाली तीनों सीटों को हटा दिया गया है। इन आइसोलेशन कोचों को काम पूरा होने से पहले और बाद में ठीक से सैनेटाईज किया जा रहे हैं।

प्रश्न 24   द डेथ ऑफ़ जीसस पुस्तक के लेखक हैं -
 (अ) जे एम कोटिजी
 (ब) अरूंधति राॅय
 (स) एलबर्ट केमस
 (द) पाॅल सेलेन

उत्तर : जे एम कोटिजी
व्याख्या :
नोबेल पुरस्कार विजेता जॉन मैक्सवेल कोएत्ज़ी, जिन्होंने द डेथ ऑफ़ जीसस पुस्तक लिखी, ने अंतिम पुस्तक के साथ अपनी यीशु त्रयी (3 संबंधित उपन्यासों का एक समूह) को पूरा किया।

प्रश्न 25   यूएनसीटीएडी की नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार, विश्व अर्थव्यवस्था किन दो देशों को छोड़कर मंदी में चली जाएगी -
 (अ) चीन और जापान
 (ब) भारत और चीन
 (स) रूस और फ्रांस
 (द) अमेरिका और उत्तरी कोरिया

उत्तर : भारत और चीन

प्रश्न 26   2020-21 की पहली तिमाही के लिए छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दरों में संशोधन के बाद, सुकन्या समृद्धि खाता योजना के लिए ब्याज दर कितनी है -
 (अ) 8.1%
 (ब) 7.9%
 (स) 7.6%
 (द) 7.1%

उत्तर : 7.6%
व्याख्या :
भारत सरकार ने 2020-21 की पहली तिमाही के लिए विभिन्न छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दरों में कमी की है। संशोधन के अनुसार सुकन्या समृद्धि खाता योजना की ब्याज दर 8.4% के मुकाबले 7.6% तक कम की गई है। पीपीएफ में ब्याज दर को 7.1% किया गया है, पंचवर्षीय राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र की ब्याज दर 6.8% निर्धारित की गयी है।

प्रश्न 27   ओडिशा दिवस निम्न में से किस दिन मनाया जाता है -
 (अ) 30 मार्च
 (ब) 15 जनवरी
 (स) 01 अप्रैल
 (द) 10 मार्च

उत्तर : 01 अप्रैल
व्याख्या :
समूचे ओडिशा राज्य में हर साल 1 अप्रैल को उत्कल दिवस या ओडिशा दिवस मनाया जाता है। ओडिशा दिवस 1 अप्रैल 1936 को एक अलग राज्य के रूप में गठन होने की याद में मनाया जाता है। इस साल 83 वां उत्कल दिवस या ओडिशा का स्थापना दिवस मनाया गया है। ओडिशा का गठन एक अलग राज्य के रूप में 1 अप्रैल, 1936 को भाषाई आधार पर किया गया था। इसे संयुक्त बंगाल-बिहार-उड़ीसा प्रांत से अलग किया गया था।

प्रश्न 28   भारतीय रिजर्व बैंक का स्थापना दिवस निम्न में से किस दिन मनाया जाता है -
 (अ) 10 मार्च
 (ब) 01 अप्रैल
 (स) 15 जनवरी
 (द) 10 अप्रैल

उत्तर : 01 अप्रैल
व्याख्या :
1 अप्रैल को भारतीय रिज़र्व बैंक का स्थापना दिवस मनाया गया। भारतीय रिज़र्व बैंक अधिनियम, 1934 के प्रावधानों के अनुसार 1 अप्रैल 1935 को भारतीय रिज़र्व बैंक की स्थापना हुई थी। शुरू में रिज़र्व बैंक का केंद्रीय कार्यालय कोलकाता में स्थापित किया गया था लेकिन 1937 में स्थायी रूप से इसे मुंबई में हस्तांतरित कर दिया गया था। केंद्रीय कार्यालय वह स्थान है, जहां गवर्नर बैठता है तथा जहां नीतियां तैयार की जाती हैं। 1949 मे राष्ट्रीयकरण के बाद से रिज़र्व बैंक पूरी तरह से भारत सरकार के स्वामित्व में है।

प्रश्न 29   एयर वाइस मार्शल चंदन सिंह राठौर, जिनका हाल ही में निधन हो गया, उन्हें बहादुरी के लिए किस पुरस्कार से सम्मानित किया गया था -
 (अ) परमवीर चक्र
 (ब) महावीर चक्र
 (स) वीर चक्र
 (द) शौर्य चक्र

उत्तर : महावीर चक्र
व्याख्या :
महावीर चक्र प्राप्त करने वाले एयर वाइस मार्शल चंदन सिंह राठौड़ का जोधपुर स्थित निवास पर निधन हो गया। उन्होंने 1962 के युद्ध और 1971 के युद्ध में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। 1962 के युद्ध में, उन्हें लद्दाख में आपूर्ति पहुंचाने का कार्य दिया गया था। उन्होंने महत्वपूर्ण आपूर्ति को सफलतापूर्वक ड्राप किया, हालांकि उनके विमान को 19 बार दुश्मन की फायरिंग का निशाना बना था। उनकी इस बहादुरी के लिए उन्हें वीर चक्र से सम्मानित किया गया था। महावीर चक्र, परमवीर चक्र के बाद दूसरा सबसे बड़ा सैन्य पुरस्कार है। यह दुश्मन की मौजूदगी में वीरतापूर्ण कार्य के लिए प्रदान किया जाता है।

प्रश्न 30   किस आईआईटी संस्थान ने क्वारंटीन से भाग जाने वाले लोगों को पकड़ने के लिए ‘CORONTINE’ नाम का एक खास ऐप तैयार किया है -
 (अ) आईआईटी हैदराबाद
 (ब) आईआईटी बाॅम्बे
 (स) आईआईटी दिल्ली
 (द) आईआईटी गांधीनगर

उत्तर : आईआईटी बाॅम्बे
व्याख्या :
IIT बॉम्बे की एक टीम ने 'CORONTINE' नामक एक मोबाइल ऐप विकसित की है। 'CORONTINE' ऐप को अधिकारियों द्वारा संक्रमित लोगो पर नज़र रखने और COVID-19 महामारी को फैलने से रोकने के उद्देश्य से विकसित किया गया है। इस ऐप की मदद से क्वारंटीन मरीजों को ट्रेक किया जा सकेगा। इस ऐप के जरिए क्वारंटीन से भागने वाले मरीजों को ट्रेक कर उनका पता लगाया जा सकता है। जैसे ही मरीज क्वारंटीन से भागेगा वैसे ही उसकी निगरानी कर रहे अधिकारी के पास एक अलर्ट मैसेज और ई मेल जाएगा। जिससे अधिकारी को पता चल जाएगा कि मरीज क्वारंटीन से भाग गया है।

page no.(3/56)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.