Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

May 2020 Current Affairs

प्रश्न 11   किस देश के दो मिंक खेतों के जानवर कोविड-19 के लिए पाॅजिटिव पाए गए हैं -
 (अ) नीदरलैंड
 (ब) अमेरिका
 (स) जर्मनी
 (द) स्पेन

उत्तर : नीदरलैंड

प्रश्न 12   किस राज्य सरकार ने डिस्चार्ज हुए प्रत्येक कोविड-19 रोगियों को 20,000 रूपये की वित्तीय सहायता देने का फैसला किया है -
 (अ) तमिलनाडु
 (ब) आंध्र प्रदेश
 (स) उत्तर प्रदेश
 (द) महाराष्ट्र

उत्तर : आंध्र प्रदेश
व्याख्या :
आंध्र प्रदेश सरकार ने ठीक हुए कोविड-19 रोगियों को दो-दो हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने का फैसला किया है। संक्रमण मुक्त प्रत्येक व्यक्ति को रोग प्रतिरोधी क्षमता बढ़ाने के लिए पौष्टिक आहार के वास्ते यह सहायता दी जाएगी।

प्रश्न 13   हाल ही में किस देश ने कोरोनावायरस महामारी लॉकडाउन के कारण संकट का सामना कर रहे छोटे कारोबारियों की मदद के लिये ‘बाउंस बैक लोन स्कीम’ की शुरूआत की है -
 (अ) रूस
 (ब) ब्रिटेन
 (स) स्पेन
 (द) स्वीडन

उत्तर : ब्रिटेन
व्याख्या :
ब्रिटेन के वित्तमंत्री ऋषि सुनाक ने कोरोना वायरस महामारी लॉकडाउन से परेशानी झेल रहे छोटे कारोबारियों की मदद के लिए बाउंस बैक लोन स्कीम की शुरूआत की है। यह योजना 100 प्रतिशत राज्य की मदद से चलाई जाएगी। वित्तीय मदद की यह योजना संकट ग्रस्त कारोबार में मदद के लिए पहले से उपलब्ध पैकेज के अलावा है। इससे इन्हें और सहायता मिलेगी। इस योजना के तहत पात्र छोटे कारोबारी पहले 12 महीनों के लिए दो हजार पाउंड से 50 हजार पाउंड तक के ब्याज मुक्त ऋण के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ब्रिटेन ने कोरोना महामारी से संघर्ष में जान गंवाने वाले राष्‍ट्रीय स्‍वास्‍थ्‍य सेवाकर्मियों के परिवार के लिए 60 हजार पाउंड की बीमा योजना की घोषणा भी की है।

प्रश्न 14   हाल ही में किस राज्य ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत 18 लाख से अधिक अकुशल कामगारों को रोजगार मुहैया कराकर राज्यों की सूची में पहला स्थान हासिल किया है?
 (अ) बिहार
 (ब) पंजाब
 (स) दिल्ली
 (द) छत्तीसगढ़

उत्तर : छत्तीसगढ़
व्याख्या :
केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा जारी आकंड़ों के अनुसार देशभर में योजना के तहत लगभग 77.85 लाख कामगार विभिन्न कामों में लगे हैं। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा जारी बयान के अनुसार, राज्य में काम कर रहे कामगारों की राष्ट्रीय स्तर पर भागीदारी 24 प्रतिशत है जोकि देश में सबसे अधिक है। राजस्थान इस योजना के तहत 10.79 लाख कामगारों को रोजगार मुहैया कराकर दूसरे स्थान पर जबकि उत्तर प्रदेश 9.06 लाख लोगों को रोजगार देकर तीसरे स्थान पर रहा। वहीं पश्चिम बंगाल 7.29 लाख लोगों को रोजगार देकर चौथे स्थान पर, मध्य प्रदेश 7.24 लाख लोगों को रोजगार देकर पांचवे स्थान पर है।

प्रश्न 15   कावेरी जल प्रबंधन प्राधिकरण (CWMA) को अब आधिकारिक तौर पर किस मंत्रालय के अधीन लाया गया है -
 (अ) जल शक्ति मंत्रालय
 (ब) अक्षय ऊर्जा मंत्रालय
 (स) जहाज़रानी मंत्रालय
 (द) भू विज्ञान मंत्रालय

उत्तर : जल शक्ति मंत्रालय
व्याख्या :
कावेरी जल प्रबंधन प्राधिकरण पहले जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्रालय के अधीन था। हालांकि, मोदी सरकार ने जल से संबंधित मुद्दों से निपटने के लिए जल शक्ति मंत्रालय का गठन किया है, जबकि जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण इसी मंत्रालय के अंतर्गत एक विभाग का रूप ले लिया है। साल 2018 में, केंद्र सरकार ने तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल और पुडुचेरी के बीच नदी के पानी के बंटवारे के विवाद को हल करने के लिए कावेरी जल प्रबंधन प्राधिकरण (सीडब्ल्यूएमए) का गठन किया था। इन राज्यों के सदस्यों के अलावा, बोर्ड में केंद्र सरकार द्वारा नामित एक सदस्य भी होता है।

प्रश्न 16   बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान का हाल ही में निधन हो गया, वे किस राज्य से थे -
 (अ) राजस्थान
 (ब) उत्तर प्रदेश
 (स) हिमाचल
 (द) महाराष्ट्र

उत्तर : राजस्थान
व्याख्या :
जाने-माने अभिनेता इरफ़ान खान का मुंबई के एक अस्‍पताल में निधन हो गया। वे 54 वर्ष के थे और कैंसर की बीमारी से पीडि़त थे। 2018 में उनमें न्‍यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर का पता चला था। इरफ़ान खान का बॉलीवुड में सफर 1988 में मीरा नायर की फिल्‍म सलाम बॉम्‍बे से शुरू हुआ था। इसके बाद उन्‍होंने कई फिल्‍मों में काम किया, लेकिन मकबूल, लाइफ इन ए मेट्रो, पान सिंह तोमर और पीकू जैसी फिल्‍मों से उन्‍हें खास पहचान मिली। उन्‍होंने स्‍लम डॉग मिलेनियर, अ माइटी हार्ट, जुरासिक वर्ल्‍ड और द अमेजिंग स्‍पाइडर मैन जैसी अनेक अंतर्राष्‍ट्रीय फिल्‍मों में भी काम किया। उनकी फिल्‍म लाइफ ऑफ पाय ने बड़े पैमाने पर सफलता हासिल की। इरफ़ान खान का जन्म 7 जनवरी, 1967 को राजस्थान के जयपुर में हुआ था। उन्हें वर्ष 2011 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अभिनेता इरफान खान के देहांत पर दुःख व्यक्त किया है।

प्रश्न 17   किस मशहूर बैंकर ने हाल ही में भ्रष्टाचार रोधी निगरानी संस्था केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) में सतर्कता आयुक्त के रूप में शपथ ग्रहण की -
 (अ) एस.एस. मल्लिकार्जुन राव
 (ब) राजकिरण राय
 (स) सुरेश एन पटेल
 (द) विजय सचदेवा

उत्तर : सुरेश एन पटेल
व्याख्या :
श्री सुरेश एन. पटेल ने सतर्कता आयुक्‍त के रूप में शपथ ली। नई दिल्‍ली में वीडियो कान्‍फ्रेंसिंग में माध्‍यम से केंद्रीय सतर्कता आयुक्‍त संजय कोठारी ने शपथ दिलाई।

प्रश्न 18   हाल ही में किस भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान के शोधकर्त्ताओं ने भारत में COVID-19 के प्रसार की भविष्यवाणी करने के लिये एक वेब-आधारित डैशबोर्ड ‘प्रकृति’ विकसित किया है -
 (अ) आईआईटी दिल्ली
 (ब) आईआईटी खड़गपुर
 (स) आईआईटी कानपुर
 (द) आईआईटी रुड़की

उत्तर : आईआईटी दिल्ली
व्याख्या :
भारतीय प्रौधौगिकी संस्थान (आईआईटी ) दिल्ली देश में कोरोना के होने वाले संभावित प्रसार का तीन सप्ताह पूर्व ही पता लगाने की तकनीक ईजाद की है। इसके लिए आईआईटी के शोधकर्ताओं ने 'प्रकृति/PRACRITI' नामक एक डैशबोर्ड तैयार किया है। यह डैशबोर्ड देश के सभी जिलों में संभावित प्रसार का पता लगाने में सक्षम होगा। जो कोरोना के प्रसार की गणना कर 21 दिन पूर्व ही इसका आंकड़ा प्रस्तुत करेगा। इसे साप्ताहिक अपडेट किया जाएगा।

प्रश्न 19   द टाइम्स हायर एजुकेशन के दूसरे संस्करण के इम्पैक्ट रैंकिंग में किस भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान को 57वां स्थान प्राप्त हुआ -
 (अ) आईआईटी खड़गपुर
 (ब) आईआईटी रूड़की
 (स) आईआईटी दिल्ली
 (द) आईआईटी मद्रास

उत्तर : आईआईटी खड़गपुर
व्याख्या :
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT), खड़गपुर को वर्ल्ड यूनिवर्सिटीज की लिस्ट में 57वें स्थान पर रखा है. आईआईटी खड़गपुर को उसके बेहतर रिसर्च वर्क के लिए 57वां स्थान दिया गया है। IIT खड़गपुर को ये स्थान जब दिया गया है कोरोना के खिलाफ जंग लड़ी जा रही है। एक ब्रिटिश रैंकिंग एजेंसी 'द टाइम्स हायर एजुकेशन (THE)' का कहना है कि IIT खड़गपुर SDG6 (स्वच्छ जल और स्वच्छता) रैंकिंग में शानदार प्रदर्शन कर रहा है। इस सूची में 98.5 के स्कोर के साथ न्यूजीलैंड के ऑकलैंड विश्वविद्यालय का प्रथम स्थान है, इसके बाद ऑस्ट्रेलिया में सिडनी विश्वविद्यालय (98.1), पश्चिमी सिडनी विश्वविद्यालय (97.9) का नंबर आता है।

प्रश्न 20   चंद्रमा का पहला डिजिटल भूवैज्ञानिक नक्शा किस देश के भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण द्वारा जारी किया गया -
 (अ) अमेरिका
 (ब) चीन
 (स) भारत
 (द) दक्षिण कोरिया

उत्तर : अमेरिका
व्याख्या :
यूएसजीएस खगोल विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने नासा और लूनर प्लेनेटरी इंस्टीट्यूट के साथ मिलकर चंद्रमा का अब तक का पहला 'व्यापक भूगर्भिक (जियोलॉजिक) मानचित्र' जारी किया है। 6 अपोलो यान के क्षेत्रीय मैप की जानकारी और हाल में चांद पर भेजे गए सैटेलाइट मिशन के डेटा की मदद से चंद्रमा का यह एकीकृत भूगर्भिक मानचित्र तैयार किया गया है।

page no.(2/58)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.