Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

May 2020 Current Affairs

प्रश्न 21   राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम लिमिटेड (NTPC) ने लेह और किस शहर के लिये 10 हाइड्रोजन ईंधन सेल आधारित इलेक्ट्रिक बसों और 10 हाइड्रोजन ईंधन सेल आधारित इलेक्ट्रिक कारों के लिये वैश्विक अभिरुचि पत्र आमंत्रित किये हैं -
 (अ) जयपुर
 (ब) पटना
 (स) लखनऊ
 (द) नई दिल्ली

उत्तर : नई दिल्ली
व्याख्या :
एनटीपीसी लिमिटेड, भारत का सबसे बड़ा बिजली उत्पादक है और विद्युत् मंत्रालय के तहत एक केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम है। उपक्रम ने लेह और नई दिल्ली के लिए 10 हाइड्रोजन फ्यूल सेल (एफसी) आधारित इलेक्ट्रिक बसों और 10 हाइड्रोजन फ्यूल सेल आधारित इलेक्ट्रिक कारों के लिए वैश्विक अभिरुचि पत्र (ईओआई) आमंत्रित किये हैं। एनटीपीसी की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी एनटीपीसी विद्युत व्यापार निगम (एनवीवीएन) लिमिटेड द्वारा ईओआई जारी किया गया है। हाइड्रोजन फ्यूल सेल आधारित वाहनों की खरीद, देश में अपनी तरह की पहली परियोजना है, जिसमें हरित ऊर्जा से लेकर फ्यूल सेल वाहन तक का संपूर्ण समाधान विकसित किया जाएगा। इस पहल के लिए नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय का भी समर्थन लिया गया है।

प्रश्न 22   कोविड-19 का प्लाज्मा थेरेपी से सफलतापूर्वक उपचार करने वाला देश का पहला सरकारी अस्पताल कौन सा बना है -
 (अ) किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी
 (ब) संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान
 (स) इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज बीएचयू
 (द) मौलाना आज़ाद मेडिकल कॉलेज

उत्तर : किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी
व्याख्या :
उत्‍तर प्रदेश में लखनऊ का किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी कोविड-19 के उपचार के लिए प्‍लाज्‍मा थेरेपी सफलतापूर्वक शुरू करने वाला देश का पहला सरकारी अस्‍पताल बन गया है। 58 वर्ष के एक व्‍यक्ति को प्‍लाज्‍मा थेरेपी दी गई। इसके लिए प्‍लाज्‍मा उन 3 मरीजों से लिया गया जो केजीएमयू अपने कोविड संक्रमण का सफलतापूर्वक इलाज करवाकर स्‍वस्‍थ हो चुके थे। ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DGCI) ने हाल ही में प्लाज्मा थेरेपी के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी जो ICMR द्वारा प्रस्तुत की गई थी। रिकवर हो चुके COVID-19 रोगियों से प्लाज्मा का उपयोग करने के लिए DGCI ने मंज़ूरी दी थी।

प्रश्न 23   संयुक्त राष्ट्र में भारत का स्थाई प्रतिनिधि हाल ही में किसे नियुक्त किया गया है -
 (अ) राहुल सचदेवा
 (ब) दीपक मित्तल
 (स) टी.एस. तिरुमूर्ति
 (द) पीयूष श्रीवास्तव

उत्तर : टी.एस. तिरुमूर्ति
व्याख्या :
केंद्र सरकार ने टी.एस. तिरुमूर्ति को संयुक्त राष्ट्र में भारत का अगला राजदूत अथवा स्थायी प्रतिनिधि नियुक्त करने की घोषणा की है। वह न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि के रूप में नियुक्त सैय्यद अकबरुद्दीन का स्थान लेंगे। टी.एस. तिरुमूर्ति 1985 बैच के एक IFS अधिकारी हैं, जो वर्तमान में विदेश मंत्रालय में सचिव के पद पर कार्यरत हैं।

प्रश्न 24   भारत में अपने 4जी नेटवर्क को मजबूत करने के और 5जी क्षमताओं को बढ़ाने के लिए, भारतीय एयरटेल ने किस कंपनी के साथ 7,636 करोड़ रूपये की डील की है -
 (अ) गूगल
 (ब) नोकिया
 (स) माइक्रोसाॅफ्ट
 (द) एप्पल

उत्तर : नोकिया
व्याख्या :
नोकिया और भारती एयरटेल ने भारती एयरटेल की नेटवर्क क्षमता को बढ़ाने के लिए लगभग 1 बिलियन डॉलर के सौदे पर हस्ताक्षर किए हैं। दोनों कंपनियों द्वारा भारत में नौ सर्किलों में नोकिया के SRAN सोलूशन को स्थापित करने के लिए बहु-वर्षीय समझौते पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इस 1 बिलियन डॉलर के सौदे का उद्देश्य भारती एयरटेल के ग्राहकों के अनुभव को बेहतर करने के लिए उन्हें श्रेणी की सबसे उत्तम कनेक्टिविटी प्रदान करना है। इस बहु-वर्षीय समझौते के अंतर्गत, नोकिया 2022 तक कई स्पेक्ट्रम बैंड्स में लगभग 3,00,000 रेडियो इकाइयाँ स्थापित करेगी, जिसमें 2022 तक 900 मेगाहर्ट्ज, 2100 मेगाहर्ट्ज और 2300 मेगाहर्ट्ज शामिल हैं। इसके जरिए एयरटेल को सबसे अच्छा प्लेटफॉर्म प्रदान करेगी जब 5G नेटवर्क पूरे भारत में लॉन्च किया जाएगा।

प्रश्न 25   झूमा खातून जिन पर 4 साल का प्रतिबंध लगा है, वे किस खेल से जुड़ी हैं -
 (अ) मध्य दूरी की दौड़
 (ब) भारोत्तलक
 (स) भाला फेंक
 (द) कुश्ती

उत्तर : मध्य दूरी की दौड़
व्याख्या :
मध्यम दूरी की धाविका झूमा खातून (Jhuma Khatun) पर एथलेटिक्स इंटीग्रिटी यूनिट ने प्रतिबंधित स्टेरॉयड के सेवन के आरोप में चार साल का प्रतिबंध लगा दिया। दो साल पुराना डोपिंग का यह मामला एनडीटीएल पकड़ने में नाकाम रही थी। खातून का डोप नमूना 2018 में गुवाहाटी में राष्ट्रीय अंतर प्रांत चैंपियनशिप के दौरान लिया गया था। राष्ट्रीय डोप टेस्ट लेबोरेटरी (एनडीटीएल) द्वारा की गई जांच में रिपोर्ट निगेटिव आई थी। खातून ने गुवाहाटी में 1500 और 5000 मीटर में कांस्य पदक जीता था। विश्व डोपिंग निरोधक एजेंसी (वाडा) ने इसके बाद कनाडा के मांट्रियल में स्थित लैब में नमूने की जांच कराई जो पॉजिटिव आया।

प्रश्न 26   विश्व कार्यस्थल स्वास्थ्य व सुरक्षा दिवस 2020 का विषय क्या है -
 (अ) Stop the pandemic
 (ब) The Coronavirus pandemic
 (स) work at home
 (द) work safely

उत्तर : Stop the pandemic
व्याख्या :
यह 28 अप्रैल को मनाया जाता है. इस साल यह काम करने वाली जगहों पर COVID-19 महामारी से संक्रामक रोगों के प्रकोप को संबोधित करने पर ध्यान केंद्रित करेगा। विश्व कार्यस्थल स्वास्थ्य व सुरक्षा दिवस 2020 का थीम है Stop the pandemic: Safety and health at work can save lives।

प्रश्न 27   हाल ही में किस स्वतंत्रता सेनानी का निधन हुआ जिन्होंने राष्ट्रीय सांप्रदायिक सद्भाव पुरस्कार जीता था?
 (अ) हेमा भाराली
 (ब) बेगम रॉयका
 (स) कित्तूर रानी चेन्नम्मा
 (द) उमाबाई कुंदापुर

उत्तर : हेमा भाराली
व्याख्या :
स्वतंत्रता सेनानी और गांधीवादी सिद्धांतों की अनुयायी हेमा भाराली का हाल ही में 101 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने महिलाओं की स्थिति के उत्थान और समाज के हाशिए वाले वर्गों को सशक्त बनाने के लिए कड़ी मेहनत की। उन्होंने 2005 में पद्म श्री, 2006 में गृह मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय सांप्रदायिक सद्भाव पुरस्कार और असम सरकार से राष्ट्रीय एकता के लिए फखरुद्दीन अली अहमद मेमोरियल अवार्ड सहित कई प्रतिष्ठित पुरस्कार जीता हैं।

प्रश्न 28   पाकिस्तान किक्रेट बोर्ड ने उमर अकमल पर कितने साल का प्रतिबंध लगा दिया है -
 (अ) चार साल
 (ब) दो साल
 (स) तीन साल
 (द) एक साल

उत्तर : तीन साल
व्याख्या :
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पाकिस्तानी बल्लेबाज उमर अकमल पर तीन साल तक क्रिकेट के किसी भी फॉर्मेट में खेलने पर प्रतिबंध लगा दिया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने यह प्रतिबंध पाकिस्तान भ्रष्टाचार संहिता के दो नियमों का उल्लंघनों करने के कारण लगाया है, इससे पहले पाकिस्तानी बल्लेबाज 2020 PSL में उनसे भ्रष्टचार के लिए किए गए संपर्क का विवरण देने में विफल रहे थे। पाकिस्तान के बल्लेबाज उमर अकमल पर भ्रष्टाचार-निरोधी संहिता के अनुच्छेद 2.4.4 के तहत बैन लगाया गया है, जिसके तहत पीसीबी सतर्कता और सुरक्षा विभाग (बिना किसी देरी के) को किसी भी भ्रष्टाचारी के लिए संपर्क करने या प्रस्ताव देना के बारे में तुरंत पूर्ण जानकारी देना शामिल है।

प्रश्न 29   जेम्स एम. बेग्स, जिनका हाल ही में निधन हो गया, किस अंतरिक्ष एजेंसी के पूर्व प्रशासक थे -
 (अ) रोसकोसमोस
 (ब) जाक्सा
 (स) नासा
 (द) स्पेस एक्स

उत्तर : नासा
व्याख्या :
पूर्व-नासा प्रमुख जेम्स एम. बेग्स का 94 साल की आयु में निधन। वह नैशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (NASA) के छठे प्रशासक थे। उन्होंने जुलाई 1981 से दिसंबर 1985 तक एजेंसी के शीर्ष पदों पर काम किया था। नासा ने बेग्स के कार्यकाल के दौरान 20 अंतरिक्ष यान मिशन सफलतापूर्वक पुरे किए थे। बेग्स ने 1947 में अमेरिकी नौसेना अकादमी से स्नातक की उपाधि प्राप्त की और 1954 तक नौसेना में काम किया। वे नासा के प्रशासक बनने से पहले वे जनरल डायनेमिक्स कॉर्प के कार्यकारी उपाध्यक्ष और निदेशक थे। उन्होंने 28 जनवरी, 1986 को अंतरिक्ष शटल चैलेंजर लॉन्च होने के 73 सेकंड बाद हुए क्रेश के बाद अपना पद छोड़ दिया था, जिसमें न्यू हैम्पशायर की शिक्षक क्रिस्टा मैकॉलिफ़ सहित सभी सात अंतरिक्ष यात्री मारे गए थे।

प्रश्न 30   CUPB कोविड-19 सूचना पोर्टल किस विश्वविद्यालय द्वारा शुरू किया गया है -
 (अ) पंजाब केंद्रय विश्वविद्याल
 (ब) राजस्थान केन्द्रीय विश्वविद्याल
 (स) गुजरात केन्द्रीय विश्वविद्याल
 (द) हरियाणा केन्द्रीय विश्वविद्याल

उत्तर : पंजाब केंद्रय विश्वविद्याल
व्याख्या :
CUPB-Central University of Punjab, Bathinda

page no.(3/58)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.