Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

June 2020 Current Affairs

प्रश्न 11   वर्ष 2019-20 में भारत के वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में कितनी वृद्धि हुई -
 (अ) 4.2%
 (ब) 4.9%
 (स) 5.1%
 (द) 5.7%

उत्तर : 4.2%
व्याख्या :
सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) ने वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए राष्ट्रीय आय के अनंतिम अनुमान जारी किए हैं। आंकड़ों के अनुसार, 2018-19 में 6.1 प्रतिशत वृद्धि की तुलना में वर्ष 2019-20 में भारतीय अर्थव्यवस्था में 4.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई। यह जीडीपी वृद्धि दर पिछले 11 वर्षों में सबसे कम बताई जाती है। इसके अलावा, वर्ष 2019-20 के जनवरी-मार्च (अंतिम) तिमाही के दौरान, सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि दर 3.1% तक गिर गई। प्रति व्यक्ति आय (वास्तविक) में 2019-20 के दौरान 3.1 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि पिछले वर्ष में यह 4.8 प्रतिशत थी।

प्रश्न 12   चीन ने किस बीमारी को लेकर चिंताओं के बाद भारत से पोर्क (सूअर का मांस) के आयात पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है -
 (अ) अफ्रीकन स्वाइन फीवर
 (ब) एवियन इन्फ्लूएंजा
 (स) एंथ्रेक्स
 (द) अल्जाइमर

उत्तर : अफ्रीकन स्वाइन फीवर
व्याख्या :
चीन ने हाल ही में घोषणा की कि वह भारत से सूअर, जंगली -सूअर और सूअर के मांस से संबंधित उत्पादों के आयात पर प्रतिबंध लगाएगा। भारत ने पिछले महीने असम में अफ्रीकन स्वाइन फीवर (एएसएफ) की सूचना दी थी और असम में 14,000 सूअर और जंगली सूअर की मौतें हुईं, चीन उन उत्पादों पर प्रतिबंध लगाने जा रहा है।

प्रश्न 13   किस सोशल नेटवर्किंग प्लेटफार्म ने अपना नया विडियो काॅलिंग ऐप CatchUp लाॅन्च किया है -
 (अ) फेसबुक
 (ब) गुगल
 (स) याहू
 (द) माइक्रोसाॅफ्ट

उत्तर : फेसबुक
व्याख्या :
सोशल मीडिया दिग्गज प्लेटफार्म फेसबुक द्वारा CatchUp नामक एक नया कॉलिंग एप्लिकेशन लॉन्च किया गया है। इस कॉलिंग एप्लिकेशन का उद्देश्य दोस्तों और परिवार के सदस्यों के एकसाथ कॉल के समय जोड़ना है, साथ ही इस ऐप के जरिए एक साथ एक समय में 8 लोग ग्रुप कॉलिंग में ऐड हो सकते हैं। इस नई कॉलिंग एप्लिकेशन को फेसबुक की प्रयोग करने वाली नई उत्पाद टीम ने विकसित किया है।

प्रश्न 14   नासा ने अपनी अगली पीढ़ी के स्पेस टेलीस्कोप का नाम बदलकर ‘वाइड-फील्ड इन्फ्रारेड सर्वे टेलीस्कोप’ का नाम किस अस्ट्रोनाॅमर के नाम पर रखा है -
 (अ) मैया वीनस्टॉक
 (ब) मार्गरेट हैमिल्टन
 (स) कैथरीन जॉनसन
 (द) नैन्सी ग्रेस रोमन

उत्तर : नैन्सी ग्रेस रोमन
व्याख्या :
नासा ने अंतरिक्ष एजेंसी की पहली प्रमुख खगोल विज्ञानी नैन्सी ग्रेस रोमन के नाम पर अपनी अगली पीढ़ी के स्पेस टेलीस्कोप - वाइड-फील्ड इन्फ्रारेड सर्वे टेलीस्कोप (WFIRST) का नाम बदल दिया है। नैन्सी ग्रेस रोमन स्पेस टेलीस्कोप या रोमन स्पेस टेलीस्कोप वर्ष 2025 में लॉन्च किया जा सकता है। नासा की पहली प्रमुख खगोल विज्ञानी नैन्सी ग्रेस रोमन ने व्यापक ब्रह्मांड में खोज करने के लिए अंतरिक्ष दूरबीनों का मार्ग प्रशस्त किया था। उन्हें हबल स्पेस टेलीस्कोप की माता अर्थात जननी के तौर पर भी जाना जाता है, जिसे 30 साल पहले लॉन्च किया गया था। एजेंसी की स्थापना के मात्र छह महीने बाद ही रोमन 1959 में नासा में शामिल हो गई थी। उस समय, उन्होंने अंतरिक्ष विज्ञान के कार्यालय के अंतर्गत खगोल विज्ञान और सापेक्षता के प्रमुख के रूप में कार्य किया, खगोल विज्ञान से संबंधित कार्यक्रमों और अनुदानों का प्रबंधन किया। इस नए नाम वाले नैन्सी ग्रेस रोमन स्पेस टेलीस्कोप से लंबे समय तक ब्रह्मांड के विस्तार के पीछे का बल और हमारे सिस्टम से परे दूर के ग्रहों की तलाश जैसे खगोलीय रहस्यों पर शोध करने में मदद मिलेगी।

प्रश्न 15   श्रम मंत्रालय ने राष्ट्रीय कैरियर सेवा पोर्टल पर ऑनलाइन “कैरियर कौशल प्रशिक्षण” शुरू करने के लिए किस फर्म के साथ भागीदारी की है -
 (अ) टीसीएस
 (ब) इंफोसिस
 (स) विप्रो
 (द) लार्सन एंड टुब्रो

उत्तर : टीसीएस
व्याख्या :
श्रम और रोजगार मंत्रालय ने TCS के साथ साझेदारी में राष्ट्रीय कैरियर सेवा परियोजना के तहत कैरियर कौशल प्रशिक्षण प्रदान करने की योजना बनायी है। राष्ट्रीय कैरियर सेवा परियोजना कैरियर परामर्श, नौकरी से मेल, व्यावसायिक मार्गदर्शन, नौकरी की तलाश, कौशल विकास पाठ्यक्रमों की जानकारी आदि के लिए रोजगार संबंधी सेवाएं प्रदान करेगी। लगभग 1000 रोजगार एक्सचेंज एनसीएस के साथ एकीकृत हैं। इसमें 200 मॉडल कैरियर केंद्र भी शामिल हैं।

प्रश्न 16   ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी के नए अध्यक्ष और एमडी के पद पर किसे नियुक्त किया गया है -
 (अ) एमएन राजेश्वरी
 (ब) वरूण दुआ
 (स) जमुना रानी
 (द) तिरुचि लोगनथन

उत्तर : एमएन राजेश्वरी
व्याख्या :
बैंक्स बोर्ड ब्यूरो (बीबीबी) द्वारा न्यू इंडिया एश्योरेंस की महाप्रबंधक एसएन राजेश्वरी को ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी (ओआईसी) का नया अध्यक्ष और एमडी चुना गया है। वह एवी गिरिजा कुमार की जगह लेंगी, जो 60 वर्ष की आयु पर पहुंचने के बाद इस महीने के अंत में सेवानिवृत्त हो रहे हैं। बीबीबी ने मई 2022 तक दो साल की सेवाओं के लिए OIC के सीएमडी का चयन करने के लिए सार्वजनिक क्षेत्र के जनरल बीमा उद्योग के पांच वरिष्ठ महाप्रबंधकों के वर्चुअल साक्षात्कार लिए थे।

प्रश्न 17   शेहान मदुशंका जिसे क्रिकेट के सभी प्रारूपों से निलंबित किया गया है वे किस देश के लिए खेलते हैं -
 (अ) श्रीलंका
 (ब) दक्षिण अफ्रीका
 (स) पाकिस्तान
 (द) बांग्लादेश

उत्तर : श्रीलंका
व्याख्या :
श्रीलंकाई तेज गेंदबाज शेहान मदुशंका पर लगे हेरोइन के रखने के आरोप बाद उन्हें क्रिकेट के सभी फोर्मट्स से तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह निलंबन तब जारी रहेगा जब तक बोर्ड इस मामले की जांच पूरी नहीं कर लेता है। मदुशंका ने जनवरी 2018 में अपने एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय डेब्यू में बांग्लादेश के खिलाफ हैट्रिक ली थी। इसके अलावा उन्होंने 2018 में बांग्लादेश के खिलाफ दो टी 20 मैच भी खेले, लेकिन चोटों के कारण उसके बाद कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेल सके।

प्रश्न 18   नेशनल पेमेंट्स काॅर्पोरेशन आफ इंडिया ने किस नाम से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित चैटबाॅट लाॅन्च किया है -
 (अ) PAI
 (ब) Chat
 (स) NPC
 (द) Upi Bot

उत्तर : PAI
व्याख्या :
नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित चैटबोट लॉन्च किया, जिसे ‘पाई’ नाम दिया गया है। इस चैटबोट का उद्देश्य भारत में वित्तीय समावेशन को बढ़ाना है। PAI को 24/7 इस्तेमाल किया जा सकता है। यह एनपीसीआई उत्पादों के बारे में जानकारी प्रदान करता है। उपयोगकर्ता टेक्स्ट या आवाज के माध्यम से प्रश्न भेज सकते हैं। प्रश्न भेजने के लिए उपयोगकर्ता RuPay, NPCI और UPI की वेबसाइटों का उपयोग करेंगे। वर्तमान में PAI अंग्रेजी और हिंदी भाषाओं में उपलब्ध है। इसे जल्द ही अन्य भाषाओं में भी लॉन्च किया जायेगा। AI आधारित इस चैटबॉट को बेंगलुरु बेस्ड स्टार्टअप CoRover ने बनाया है।

प्रश्न 19   किस आईआईटी संस्थान ने कारों में स्टील, एल्युमिनियम को प्रतिस्थापित करने के लिए एक हल्के वजन का मिश्र धातु विकसित किया है -
 (अ) आईआईटी रुड़की
 (ब) आईआईटी दिल्ली
 (स) आईआईटी ग्वालियर
 (द) आईआईटी मद्रास

उत्तर : आईआईटी मद्रास
व्याख्या :
ऑटोमोटिव व एयरोस्पेस कलपुर्जों में प्रयुक्त स्टील व एलुमिनियम की जगह अब भविष्य में संभवत: मैग्नेशियम मिश्रधातु (एलॉय) का उपयोग होगा। आइआइटी मद्रास के शोधकर्ताओं ने यूनिवर्सिटी ऑफ नॉर्थ टैक्सास व यूएस आर्मी रिसर्च लैबोरेट्री के साथ मिलकर मैग्नेशियम एलॉय विकसित किया है जिसका उपयोग उक्त कलपुर्जों में होगा। फिलहाल कम क्षमता और उत्पादकता की वजह से मैग्नेशियम एलॉय का उद्योग जगत में बहुत कम उपयोग होता है।

प्रश्न 20   राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण ने गिफ्ट सिटी में आइएलएंडएफएएस की कितने प्रतिशत हिस्सेदारी को गुजरात सरकार को बेचने को मंजूरी दे दी है -
 (अ) 20 प्रतिशत
 (ब) 35 प्रतिशत
 (स) 50 प्रतिशत
 (द) 66 प्रतिशत

उत्तर : 50 प्रतिशत
व्याख्या :
नेशनल कंपनी लॉ टिब्यूनल (एनसीएलटी) ने गंभीर वित्तीय संकट का सामना कर रही आइएलएंडएफएएस को गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक-सिटी कंपनी (जीआइएफटीसीएल) में अपनी हिस्सेदारी बेचने की इजाजत दे दी है। गिफ्ट सिटी के नाम से मशहूर जीआइएफटीसी में आइएलएंडएफएएस की 50 प्रतिशत हिस्सेदारी है। यह हिस्सेदारी वह गुजरात सरकार के हाथों बेचेगी। इससे कंपनी को 32.70 करोड़ रुपये मिलने की उम्मीद है।

page no.(2/63)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.