Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

राजस्थान के प्रमुख व्यक्तित्व

प्रश्न 21   ‘जैसलमेर का गुंडाराज’ पुस्तक के लेखक निम्न में से कौन थे -
 (अ) माणिक्यलाल वर्मा
 (ब) सागरमल गोपा
 (स) हीरालाल शास्त्री
 (द) जयनारायण व्यास

उत्तर : सागरमल गोपा

प्रश्न 22   जेल में अन्याय के खिलाफ भूख हड़ताल के कारण मारवाड़ लोक परिषद के किस नेता की मृत्यु 19 जून, 1942 को हुई -
 (अ) भंवर लाल शर्मा
 (ब) आनंद राज सुराणा
 (स) बाल मुकुंद बिस्सा
 (द) रणछोड़दास गट्टानी

उत्तर : बाल मुकुंद बिस्सा

प्रश्न 23   निम्नलिखित में से कौन सा युग्म सुमेलित नहीं है -
 (अ) अर्जुनलाल सेठी – बेलूर जेल
 (ब) जोरावर सिंह – बरेली जेल
 (स) विजय सिंह पथिक – टॉडगढ़ जेल
 (द) केसरी सिंह बारहठ – हज़ारीबाग जेल

उत्तर : जोरावर सिंह – बरेली जेल

प्रश्न 24   शिक्षा संत के रूप में प्रसिद्ध स्वामी केशवानन्द का जन्म कहाँ हुआ -
 (अ) मंगलूना गाँव
 (ब) रामपुरा बेरी
 (स) बाणासुर गाँव
 (द) हरनावा गाँव

उत्तर : मंगलूना गाँव

प्रश्न 25   निम्नलिखित में से किस षड़यंत्र केस में प्रताप सिंह बारहठ को कारावास दिया गया -
 (अ) बनारस षड्यंत्र मुकदमा
 (ब) लाहौर षड़यंत्र मुकदमा
 (स) उदयपुर षड़यंत्र मुकदमा
 (द) अलीपुर षड़यंत्र मुकदमा

उत्तर : बनारस षड्यंत्र मुकदमा

प्रश्न 26   1942 ई. में, जोधपुर जेल में भूख हड़ताल के दौरान किस सत्याग्रही की मृत्यु हो गयी थीं -
 (अ) द्वारका दास
 (ब) राधा कृष्ण
 (स) शिव करण थानवी
 (द) बालमुकुन्द बिस्सा

उत्तर : बालमुकुन्द बिस्सा

प्रश्न 27   निम्न में से कौन राजस्थान से संविधान सभा के सदस्य नहीं थे -
 (अ) जे. बी. कृपलानी
 (ब) जय नारायण व्यास
 (स) हीरालाल शास्त्री
 (द) वी. टी. कृष्णामाचारी

उत्तर : जे. बी. कृपलानी

प्रश्न 28   मोतीलाल तेजावत को मेवाड़ में 9 वर्ष तक बिना किसी आरोप के जेल में रखा गया था। निम्नलिखित में से किसने उन्हें जेल से बाहर निकालने के लिए हस्तक्षेप किया -
 (अ) माणिक्य लाल वर्मा
 (ब) मि. हॉलैण्ड
 (स) मणिलाल कोठारी
 (द) विजय सिंह पथिक

उत्तर : मणिलाल कोठारी
व्याख्या :
1936 में मणिलाल कोठारी के हस्तक्षेप पर मोतीलाल तेजावत को रिहा कर दिया गया।

प्रश्न 29   ‘आगीबाण’ के सम्पादक थे –
 (अ) जयनारायण व्यास
 (ब) हरिभाऊ उपाध्याय
 (स) रामनारायण चौधरी
 (द) ऋषिदत्त मेहता

उत्तर : जयनारायण व्यास

प्रश्न 30   डूंगजी-जवाहरजी किस जिले के थे -
 (अ) जयपुर
 (ब) जोधपुर
 (स) सीकर
 (द) अजमेर

उत्तर : सीकर

page no.(3/11)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.