Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

राजस्थान के प्रमुख व्यक्तित्व

प्रश्न 31   स्वामी दयानंद सरस्वती ने सत्यार्थ प्रकाश को कहाँ लिखा था -
 (अ) अलवर में
 (ब) जोधपुर में
 (स) अजमेर में
 (द) उदयपुर में

उत्तर : उदयपुर में

प्रश्न 32   उन राजनीतिक कार्यकर्ताओं को चिह्नित कीजिए जिन्होंने नागरिक स्वतंत्रताओं के लिए अपने प्राण उत्सर्ग किए।
(i) बालमुकुंद बिस्सा
(ii) सागरमल गोपा
(iii) रमेश स्वामी
(iv) ज्वाला प्रसाद शर्मा
सही कूट का चयन कीजिए:

 (अ) (i) एवं (ii)
 (ब) (i) एवं (iv)
 (स) (i), (ii) एवं (iii)
 (द) (ii) एवं (iv)

उत्तर : (i), (ii) एवं (iii)
व्याख्या :
बाल मुकुंद बिस्सा का जन्म डीडवाना के पीलवा गांव में हुआ था। बाल मुकुंद बिस्सा को अंग्रेज सरकार ने 9 जून 1942 को भारत रक्षा कानून के तहत जेल में डाल दिया। जहां कैदियों को मिलने वाले खराब भोजन के विरोध में भूख हड़ताल के बाद 1942 में 34 वर्ष की आयु में उनकी मृत्यु हो गई। स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहूति देने वालों में जैसलमेर के सागरमल गोपा का नाम भी आदर लिया जाता है। उन्होंने अपने क्रांतिकारी भाषणों और लेखों से जैसलमेर रियासत में स्वतंत्रता के लिए क्रांति की आवाज भरी थी। तत्कालीन रियासत के महारावल जवाहरसिंह के राज के डिप्टी गुमानसिंह ने विभिन्न यातनाएं दी। 4 अप्रैल 1946 के दिन मिट्टी का तेल डालकर इन्हें जिंदा जला दिया गया। तत्कालीन भरतपुर राज्य के जाने माने स्वतंत्रता सेनानी रमेश स्वामी जी जिनका मूल नाम कुंदनलाल शर्मा था, ने ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ देश की आजादी के लिए लड़ाई लड़ते हुए 5 फरवरी 1947 को अपने प्राणों की आहुति दे दी। ज्वाला प्रसाद शर्मा राजस्थान में अजमेर जिले के रहने वाले थे। ज्वाला प्रसाद शर्मा ने कई क्रांतिकारी गतिविधियों में भाग लिया था। आजादी के बाद कांग्रेस से जुड़ गए और प्रदेश कांग्रेस के महासचिव व अजमेर नगर परिषद के सभापति रहे। आप विधानसभा व लोकसभा के सदस्य भी रहे।

प्रश्न 33   निम्न में से किस एक ब्रिटिश सैनिक अधिकारी ने तात्या टोपे को फांसी देने के लिए ब्रिटिश सरकार की आलोचना की थी -
 (अ) कैप्टन शॉवर्स
 (ब) मेजर बर्टन
 (स) कर्नल होम्स
 (द) जनरल एच.जी. रॉबर्टस

उत्तर : कैप्टन शॉवर्स

प्रश्न 34   विजय सिंह पथिक का वास्तविक नाम था -
 (अ) भूप सिंह गुर्जर
 (ब) भाग सिंह गुर्जर
 (स) बहादुर सिंह गुर्जर
 (द) बादल सिंह गुर्जर

उत्तर : भूप सिंह गुर्जर

प्रश्न 35   ‘राजस्थान के जतिन दास’ कहलाते हैं -
 (अ) बालमुकुन्द बिस्सा
 (ब) प्रतापसिंह बारहठ
 (स) नाना भाई खांट
 (द) जोरावर सिंह बारहठ

उत्तर : बालमुकुन्द बिस्सा

प्रश्न 36   निम्न में से किस स्वतन्त्रता सेनानी की जेल की यातनाओं के परिणामस्वरूप बरेली जेल में मृत्यु हो गई थी -
 (अ) जोरावरसिंह बारहठ
 (ब) केसरीसिंह बारहठ
 (स) प्रतापसिंह बारहठ
 (द) विजयसिंह पथिक

उत्तर : प्रतापसिंह बारहठ

प्रश्न 37   ‘चिड़ावा का गांधी’ किसे कहा गया है -
 (अ) घनश्यामदास बिड़ला
 (ब) मास्टर प्यारेलाल गुप्ता
 (स) दामोदरदास राठी
 (द) सरदार हरलाल सिंह

उत्तर : मास्टर प्यारेलाल गुप्ता

प्रश्न 38   निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म सही नहीं है -
 (अ) डुंगजी-जवाहरजी - सिरोही
 (ब) महराब खान - कोटा
 (स) लाला जयदयाल - कोटा
 (द) ठाकुर कुशल सिंह - जोधपुर

उत्तर : डुंगजी-जवाहरजी - सिरोही

प्रश्न 39   स्वामी दयानंद सरस्वती पहली बार 1865 ई. में _____ के राजकीय अतिथि के रूप में राजस्थान आए थे।
 (अ) जयपुर
 (ब) जैसलमेर
 (स) उदयपुर
 (द) करौली

उत्तर : करौली

प्रश्न 40   उस स्वतंत्रता सेनानी का नाम बताइए जिसने ‘पंछिड़ा’ नामक लोकप्रिय गीत की रचना की -
 (अ) विजय सिंह पथिक
 (ब) हीरालाल शास्त्री
 (स) माणिक्य लाल वर्मा
 (द) जयनारायण व्यास

उत्तर : माणिक्य लाल वर्मा

page no.(4/11)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.