Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

August 2020 Current Affairs

प्रश्न 21   संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने हाल ही में किस युवा भारतीय कार्यकर्ता को नये सलाहकार समूह के लिए नामित किया है -
 (अ) अर्चना सोरेंग
 (ब) मोहनी सिंह
 (स) अनीता त्यागी
 (द) कोमल सचदेवा

उत्तर : अर्चना सोरेंग
व्याख्या :
भारत की एक जलवायु कार्यकर्ता अर्चना सोरेंग को संयुक्त राष्ट्र (यूएन) महासचिव एंटोनियो गुतेरस ने अपने नए सलाहकार समूह में शामिल करने के लिए नामित किया है। इस समूह में वह युवा नेता शामिल हैं, जो बिगड़ते जलवायु संकट से निपटने के लिए समाधान और दृष्टिकोण उपलब्ध कराएंगे। अर्चना सोरेंग विश्व के उन छह अन्य युवा जलवायु नेताओं के साथ शामिल होंगी जिन्हें गुतेरस ने जलवायु परिवर्तन पर युवा सलाहकार समूह के लिए नामित किया है।

प्रश्न 22   भारतीय रेलवे दुनिया की पहली विद्युतीकृत डबल–स्टैक कंटेनर सुरंग का निर्माण किस राज्य के पास कर रही है -
 (अ) पंजाब
 (ब) गुजरात
 (स) हरियाणा
 (द) असम

उत्तर : हरियाणा
व्याख्या :
‘डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड’ (Dedicated Freight Corridor Corporation of India Limited- DFCCIL) ने कहा कि अगले 12 महीनों में डबल-स्टैक कंटेनरों के परिचालन हेतु दुनिया की पहली विद्युतीकृत रेल सुरंग ‘पश्चिमी डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर’ (Western Dedicated Freight Corridor- WDFC) में चालू हो जाएगी। एक बार चालू होने के बाद डबल-स्टैक कंटेनर वाली मालगाड़ी हरियाणा के सोहना के पास इस विद्युतीकृत रेल सुरंग के भीतर से 100 किलोमीटर/घंटे से अधिक की गति से चलने में सक्षम होगी। भू-वैज्ञानिक रूप से यह सुरंग सुरक्षित एवं स्थिर है क्योंकि यह 2500 से 500 मिलियन वर्ष पुरानी प्रोटेरोज़ोइक (Proterozoic) चट्टानों मुख्य रूप से दिल्ली सुपरग्रुप चट्टानों के अलवर/अज़बगढ़ समूहों के क्वार्ट्जाइट, शिट्स एवं स्लेट्स जिनकी उच्च वहन क्षमता है, से होकर गुज़रती है।

प्रश्न 23   Saudi Aramco के बाद अब दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी एनर्जी कंपनी कौन सी बन गयी है -
 (अ) Reliance Industries Ltd
 (ब) Exxon Mobil Corp
 (स) Royal Dutch Shell
 (द) Valero

उत्तर : Reliance Industries Ltd
व्याख्या :
देश की सबसे मूल्यवान कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआइएल) नए कीर्तिमान बना रही है। घरेलू शेयर बाजारों में आरआइएल का बाजार पूंजीकरण बढ़कर 14.14 लाख करोड़ रुपये पर जा पहुंचा। इसके दम पर कंपनी अमेरिका की एक्सॉनमोबील को पछाड़कर दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी एनर्जी कंपनी बन गई है। साथ ही वह दुनियाभर की सबसे मूल्यवान कंपनियों के मामले में भी दो पायदान चढ़कर 46वें स्थान पर आ गई। कंपनी दुनिया की 50 सबसे मूल्यवान कंपनियों की सूची में शामिल हुई थी।

प्रश्न 24   ट्यूनीशिया के नए प्रधानमंत्री के रूप में किसे नियुक्त किया गया है -
 (अ) हिचेम मेचिचि
 (ब) अली लारायड
 (स) यूसुफ छेड़े
 (द) एलिस फखफख

उत्तर : हिचेम मेचिचि
व्याख्या :
ट्यूनीशिया के आंतरिक मंत्री हिचेम मचिची ( Hichem Mechichi) को ट्यूनीशिया का नया प्रधान मंत्री नियुक्त किया गया है। प्रधानमंत्री पद पर उनकी नियुक्ति एलीस फखफख के स्थान पर की गई, जिन्होंने हाल ही में मदभेदों के चलते इस्तीफा दे दिया है। अब सरकार बनाने के लिए उसके पास एक महीना का समय होगा। मौजूदा सरकार में आंतरिक मंत्री होने के अलावा मचिची, राष्ट्रपति सैयद के कानूनी मामलों के काउंसलर भी रहे हैं। इससे पहले वह परिवहन मंत्रालय में कर्मचारियों के प्रमुख रहे हैं और सामाजिक मामलों के मंत्रालय में भी काम किया है।

प्रश्न 25   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किस शहर में कोरोना जांच के लिए अत्याधुनिक लैब का उद्घाटन किया है -
 (अ) मुंबई
 (ब) कोलकाता
 (स) नोएडा
 (द) उपरोक्त सभी

उत्तर : उपरोक्त सभी
व्याख्या :
प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कोविड-19 परीक्षण की तीन अत्‍याधुनिक परीक्षण प्रयोगशालाओं का शुभारंभ किया। ये प्रयोगशालाएं भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद-आईसीएमआर के अंतर्गत नोएडा, मुम्‍बई और कोलकाता में राष्‍ट्रीय संस्‍थानों में स्थित है। इन अत्‍याधुनिक प्रयोगशालाओं से परीक्षण क्षमता में बढ़ोतरी होगी और प्रत्‍येक शहर में करीब 10 हजार व्‍यक्तियों के नमूनों की जांच की जा सकेंगी। परीक्षणों की संख्‍या अधिक होने से संक्रमण का तेजी से पता लगाने और शीघ्र उपचार करने में मदद मिलेगी। इससे कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई को मजबूती मिलेगी। ये प्रयोगशालाएं सिर्फ कोविड के परीक्षण तक ही सीमित नहीं रहेगी और भविष्‍य में इनका इस्‍तेमाल हैपटाइटिस बी और सी, एचआईवी, टीबी और डेंगू की जांच के लिए किया जाएगा।

प्रश्न 26   किस देश ने इस्तांबुल कन्वेंशन से हटने का फैसला किया है -
 (अ) नॉर्वे
 (ब) डेनमार्क
 (स) पोलैंड
 (द) फिनलैंड

उत्तर : पोलैंड

प्रश्न 27   नाग नदी, जो हाल ही में समाचार है, किस राज्य में बहती है -
 (अ) महाराष्ट्र
 (ब) राजस्थान
 (स) बिहार
 (द) झारखंड

उत्तर : महाराष्ट्र
व्याख्या :
हाल ही में बॉम्बे उच्च न्यायालय की नागपुर बेंच ने औद्योगिकीकरण एवं शहरीकरण के कारण नाग नदी (Nag River) जिसके नाम पर नागपुर शहर का नाम रखा गया है, में बढ़ते प्रदूषण स्तर पर चिंता व्यक्त की। नाग नदी, भारत में महाराष्ट्र राज्य के नागपुर शहर से होकर बहने वाली नदी है।

प्रश्न 28   भारत और यूरोपीय संघ ने किस वर्ष तक के लिए वैज्ञानिक और तकनीकी सहयोग पर अपने समझौते को नवीनीकृत किया है -
 (अ) 2024
 (ब) 2022
 (स) 2025
 (द) 2023

उत्तर : 2025

प्रश्न 29   रिजर्व बैंक की वित्तीय स्थिरता रिपोर्ट (FSR) के अनुसार, मार्च 2021 तक सभी अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों का सकल एनपीए अनुपात कितने प्रतिशत बढ़ जाएगा -
 (अ) 11.5%
 (ब) 12.5%
 (स) 10.2%
 (द) 13.4%

उत्तर : 12.5%
व्याख्या :
बैंकों की सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (एनपीए) तुलनात्मक परिदृश्य के अंतर्गत चालू वित्त वर्ष के अंत तक बढ़कर 12.5 प्रतिशत हो सकती है। यह मार्च 2020 में 8.5 प्रतिशत थी। रिजर्व बैंक की वित्तीय स्थिरता रिपोर्ट में यह कहा गया है। रिपोर्ट के अनुसार बहुत गंभीर दबाव वाले परिदृश्य में सकल एनपीए मार्च 2021 तक 14.7 प्रतिशत तक जा सकता है। इसमें कहा गया है, ‘‘दबाव परीक्षण यह संकेत देता है कि सभी अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों का सकल एनपीए अनुपात मार्च 2020 के 8.5 प्रतिशत से बढ़कर मार्च 2021 में 12.5 प्रतिशत तक हो सकता है।

प्रश्न 30   ‘नेशनल इंटेलिजेंस ग्रिड’ (NATGRID) किस मंत्रालय के तहत आता है -
 (अ) रक्षा मंत्रालय
 (ब) कानून एवं न्याय मंत्रालय
 (स) गृह मंत्रालय
 (द) सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय

उत्तर : गृह मंत्रालय
व्याख्या :
नेशनल इंटेलिजेंस ग्रिड (NATGRID) एक शक्तिशाली इंटेलिजेंस एकत्रीकरण मैकेनिज्म है। इस परियोजना की लागत लगभग 3400 करोड़ रुपये है, इसकी परिकल्पना 26 /11 मुंबई आतंकी हमले के बाद की गयी थी। NATGRID में आप्रवासन प्रवेश तथा प्रस्थान, हवाई यात्रा, क्रेडिट कार्ड के खरीददारी, बैंकिंग तथा वित्तीय लेनदेन, कर दाता, दूरसंचार तथा ट्रेन यात्रियों से सम्बंधित डाटा एकत्रित होगा।

page no.(3/72)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.