भाषा
प्रश्न 1 हिन्दी वर्णमाला में कितने स्वर हैं -
(अ) दस
(ब) ग्यारह
(स) तेरह
(द) बारह
प्रश्न 2 हिन्दी वर्णमाला में संयुक्त स्वर कितने हैं -
(अ) तीन
(ब) पांच
(स) चार
(द) छः
प्रश्न 3 हिन्दी वर्णमाला में मुख्य(मूल) स्वर कितने हैं -
(अ) चार
(ब) सात
(स) छः
(द) पांच
प्रश्न 4 इनमें से कौन सा स्वर दीर्घ है -
(अ) इ
(ब) उ
(स) ऋ
(द) आ
प्रश्न 5 इनमें से कौन से स्वर परस्पर सवर्ण (सजातीय) है -
(अ) अ-इ
(ब) ओ-औ
(स) उ-ऊ
(द) ए-ऐ
प्रश्न 6 हिन्दी वर्णमाला में ‘स्पर्श व्यंजन’ कितने हैं -
(अ) 25
(ब) 10
(स) 20
(द) 15
प्रश्न 7 उच्चारण की दृष्टि से कौन सा वर्ण ‘तालव्य’ है -
(अ) ट
(ब) ज
(स) क
(द) व
प्रश्न 8 इनमें से कौन सा वर्ण ‘मूर्धन्य’ नहीं है -
(अ) ऋ
(ब) ई
(स) ण
(द) ठ
प्रश्न 9 हिन्दी वर्णमाला का ‘ग्यारहवां’ व्यंजन कौन सा है -
(अ) ढ
(ब) ठ
(स) ट
(द) ञ
प्रश्न 10 इनमें ‘नासिक्य’ व्यंजन कौन सा है ?
(अ) म
(ब) प
(स) य
(द) इ
page no.(1/4)