Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

October 2020 Current Affairs

प्रश्न 11   ‘कैट क्यू’, जो हाल ही में खबरों में देखा गया था, यह वायरस किस देश में उभरा है -
 (अ) जापान
 (ब) फ्रांस
 (स) सिंगापुर
 (द) चीन

उत्तर : चीन
व्याख्या :
इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) के हालिया सतर्क संदेश के अनुसार, चीन में ‘कैट क्यू’ नामक एक नया वायरस सामने आया है। यह वायरस चीन और वियतनाम में क्यूलेक्स मच्छरों और सूअरों से आता है। ICMR के अनुसार, भारत में भी क्यूलेक्स मच्छरों की इस प्रजाति के प्रजनन के लिए उपयुक्त जलवायु मौजूद है। यह इंडियन जर्नल ऑफ मेडिकल रिसर्च (IJMR) में प्रकाशित हुआ है।

प्रश्न 12   किस देश ने औषधियों में इस्तेमाल होने वाला कच्चा माल सेफ्ट्रिजोन सोडियम स्टेराइल की चीन से कथित डंपिंग की जांच शुरू की है -
 (अ) रूस
 (ब) कजाखस्तान
 (स) तजाकिस्तान
 (द) भारत

उत्तर : भारत
व्याख्या :
भारत ने औषधियों में इस्तेमाल होने वाला कच्चा माल सेफ्ट्रिजोन सोडियम स्टेराइल की चीन से कथित डंपिंग की जांच शुरू की है। घरेलू विनिर्माताओं की शिकायत पर यह कदम उठाया गया है। सेफ्ट्रिजोन सोडियम स्टेराइल रसायन या कच्चा माल है जिसका उपयोग पेटों के अंदर संक्रमण, त्वचा संक्रमण और श्वसन संबंधी संक्रमण जैसी बीमारियों के इलाज में किया जाता है।

प्रश्न 13   वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) ने 26 सितंबर को अपना 79 वां स्थापना दिवस मनाया। संगठन की स्थापना किस वर्ष में हुई थी -
 (अ) 1937
 (ब) 1942
 (स) 1966
 (द) 1972

उत्तर : 1942
व्याख्या :
वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद (Council of Scientific and Industrial Research- CSIR) के 79वें स्थापना दिवस को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि ‘CSIR कोरोना वायरस के विरुद्ध जंग में महत्त्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहा है। वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) भारत का सबसे बड़ा अनुसंधान एवं विकास (R&D) संगठन है। CSIR एक अखिल भारतीय संस्थान है जिसमें 38 राष्ट्रीय प्रयोगशालाओं, 39 दूरस्थ केंद्रों, 3 नवोन्मेषी परिसरों और 5 इकाइयों का एक सक्रिय नेटवर्क शामिल है। वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) की स्थापना सितंबर 1942 में की गई थी और वर्तमान में यह संगठन रेडियो एवं अंतरिक्ष भौतिकी (Space Physics), समुद्र विज्ञान (Oceanography), भू-भौतिकी (Geophysics), रसायन, ड्रग्स, जीनोमिक्स (Genomics), जैव प्रौद्योगिकी और नैनोटेक्नोलॉजी से लेकर खनन, वैमानिकी (Aeronautics), उपकरण विज्ञान (Instrumentation), पर्यावरण अभियांत्रिकी और सूचना प्रौद्योगिकी तक के व्‍यापक विषयों व क्षेत्रों में कार्य कर रहा है। परिषद का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय महत्त्व से संबंधित वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान करना है। इस संगठन की अध्यक्षता देश के प्रधानमंत्री द्वारा की जाती है, जबकि संगठन का महानिदेशक (Director General) शासी निकाय के प्रमुख के तौर पर कार्य करता है।

प्रश्न 14   दुर्गम चेरुवु झील पर निर्मित एक नए ‘केबल स्टे ब्रिज’ का उद्घाटन किस शहर में किया गया था -
 (अ) उदयपुर
 (ब) श्रीनगर
 (स) अमरावती
 (द) हैदराबाद

उत्तर : हैदराबाद
व्याख्या :
गृह राज्‍य मंत्री जी. किशन रेड्डी ने हैदराबाद में दरगाम चेरुवु झील पर बने केबल स्‍टेड ब्रिज का उद्घाटन किया। चार लेन वाला यह पुल हैदराबाद में जुबली हिल्‍स से जुड़ता है। 426 मीटर लंबा और 25 दशमलव आठ मीटर चोड़ा यह पुल 52 केबल पर टिका हुआ है। 334 करोड़ रूपये की लागत से तैयार यह पुल देश के सबसे लंबे पुलों में से एक है।

प्रश्न 15   अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संस्था एमनेस्टी इंटरेशनल इंडिया ने हाल ही में किस देश में अपना कामकाज रोक दिया है -
 (अ) जापान
 (ब) अमेरिका
 (स) भारत
 (द) रूस

उत्तर : भारत
व्याख्या :
एमनेस्टी इंटरनेशनल के अनुसार, संगठन की मानवाधिकार संबंधी कार्यवाहियों के कारण उसे भारत के कार्यों को रोकने के लिये मज़बूर होना पड़ा है। एमनेस्टी इंटरनेशनल का कहना है कि सरकार ने भारत में उसके बैंक खाते फ्रीज़ कर दिये हैं और इसके सभी अभियान तथा शोध कार्यों को निलंबित कर दिया गया है। एमनेस्टी इंटरनेशनल के अनुसार, संगठन ने सभी अंतर्राष्ट्रीय और भारतीय कानूनों का अनुपालन किया है, इसके बावजूद भी यह कार्यवाही की गई है। संगठन के मुताबिक सरकार की यह कार्यवाही मुख्य तौर पर पूर्वोत्तर दिल्ली में हुए दंगों को लेकर संगठन द्वारा प्रकाशित रिपोर्ट के संबंध में की गई है। ध्यातव्य है कि एमनेस्टी इंटरनेशनल ने बीते दिनों अपनी एक रिपोर्ट में पूर्वोत्तर दिल्ली में हुए दंगों के दौरान पुलिस द्वारा मानवाधिकारों के उल्लंघन के सभी आरोपों की स्वतंत्र जाँच करने की मांग की थी। एमनेस्टी इंटरनेशनल (Amnesty International) लंदन स्थित एक गैर-सरकारी संगठन है जिसकी स्थापना वर्ष 1961 में पीटर बेन्सन नामक एक ब्रिटिश वकील द्वारा की गई थी। इसे वर्ष 1977 में ‘अत्याचारों के विरुद्ध मानवीय गरिमा की रक्षा करने’ के लिये नोबेल शांति पुरस्कार और वर्ष 1978 में मानव अधिकारों के क्षेत्र में संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

प्रश्न 16   भारतीय रिजर्व बैंक ने ग्राहक जागरूकता अभियान के लिए बॉलीवुड के किस मेगास्टार को चुना है -
 (अ) अमिताभ बच्चन
 (ब) अजय देवगन
 (स) सलमान खान
 (द) आमिर खान

उत्तर : अमिताभ बच्चन
व्याख्या :
भारतीय रिजर्व बैंक ने ग्राहक जागरूकता अभियान के लिए बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन को चुना है। अभियान का लक्ष्य सीधे-साधे खाता धारकों को धोखेबाजों से धोखा देने से रोकना है। RBI की सार्वजनिक जागरूकता पहल के एक हिस्से के रूप में, नियामक ग्राहकों को क्या करें और क्या ना करें के बारे में सूचित करता रहेगा, जिन्हें उनके द्वारा सुरक्षित और सुनिश्चित रूप से लेन-देन करना है। नियामक न केवल अंग्रेजी और हिंदी में, बल्कि अधिकतम पहुंच के लिए विभिन्न क्षेत्रीय भाषाओं में एक साल से अधिक समय से अभियान चला रहा है। यह संदेश को दोहराता रहता है ताकि लोग अपने अधिकारों और जिम्मेदारियों को न भूलें।

प्रश्न 17   असम की किस पहली और एकमात्र महिला मुख्यमंत्री का हाल ही में निधन हो गया -
 (अ) सुमन चक्रवर्ती
 (ब) नंदिनी सत्पथी
 (स) सैयदा अनवरा तैमूर
 (द) मोना शर्मा

उत्तर : सैयदा अनवरा तैमूर
व्याख्या :
असम की पहली और एकमात्र महिला मुख्यमंत्री, सैयदा अनवरा तैमूर का निधन हो गया। 1972 में अपने पहले चुनाव से शुरुआत के साथ चार बार की कांग्रेस विधायक, तैमूर ने 6 दिसंबर, 1980 से 30 जून, 1981 तक के लिए मुख्यमंत्री बनने से पहले शिक्षा जैसे विभागों का संचालन किया। 1988 में उन्हें राज्यसभा के लिए नामित किया गया था। वह 2011 में अखिल भारतीय संयुक्त गणतांत्रिक मोर्चा (All India United Democratic Front-AIUDF) में शामिल हुईं।

प्रश्न 18   अन्तरराष्ट्रीय अनुवाद दिवस (International Translation Day) निम्न में से किस दिन मनाया जाता है -
 (अ) 20 सितम्बर
 (ब) 23 सितम्बर
 (स) 26 सितम्बर
 (द) 30 सितम्बर

उत्तर : 30 सितम्बर
व्याख्या :
30 सितम्बर को संयुक्त राष्ट्र द्वारा अंतर्राष्ट्रीय अनुवाद दिवस मनाया जाता है। इसके द्वारा उन सभी लोगों को सम्मानित किया जाता है जो अंतर्राष्ट्रीय कूटनीति में संवाद में भाषा विशेषज्ञ के रूप में कार्य करके विकास तथा वैश्विक शान्ति को बढ़ावा देते हैं। इस दिवस के द्वारा साहित्यिक व वैज्ञानिक कार्य के शुद्ध तथा स्पष्ट अनुवाद कार्य को भी अति-आवश्यक माना जाता है। अंतर्राष्ट्रीय अनुवाद दिवस को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने मई, 2017 में प्रस्ताव 71/288 को पारित करके स्थापित किया था। देशों को निकट लाने, संवाद में सहायता करने तथा सहयोग के लिए अनुवाद की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है, यह विश्व शांति तथा विकास में काफी योगदान देता है। बाइबिल के अनुवादक सेंट जेरोम के त्यौहार के कारण 30 सितम्बर को अंतर्राष्ट्रीय अनुवाद दिवस चुना गया। सेंट जेरोम ने बाइबिल का अनुवाद किया था, उन्हें अनुवादकों का संरक्षक माना जाता है। अंतर्राष्ट्रीय अनुवाद दिवस 2020 विषय: संकट में दुनिया के लिए शब्दों की तलाश करना।

प्रश्न 19   किस भारतीय शहर में ट्राम (Tram) पुस्तकालय खोला गया है -
 (अ) कोलकाता
 (ब) जयपुर
 (स) शिलांग
 (द) कोहिमा

उत्तर : कोलकाता
व्याख्या :
पैलेस ऑन ह्वील की तर्ज पर कोलकाता में लाइब्रेरी ऑन ह्वील यानि चलता-फिरता पुस्तकालय खोला गया है। पढऩे के शौकिन और पाठक इस पुस्तकालय में यात्रा करते हुए पुस्तक पढ़ सकते हैं।

प्रश्न 20   भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के किस डायरेक्टर को फिल्म एंड टेलिविजन इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया (FTII) सोसाइटी के अध्यक्ष और एफटीआईआई गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन के तौर नियुक्त किया गया है -
 (अ) आदित्य पंचोली
 (ब) करण जौहर
 (स) शेखर कपूर
 (द) महेश भट्ट

उत्तर : शेखर कपूर
व्याख्या :
प्रख्यात फिल्म निर्माता-निर्देशक शेखर कपूर को पुणे फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एफटीआआइ)सोसायटी का अध्यक्ष और गवर्निग काउंसिल का चेयरमैन नियुक्त किया गया। 74 वर्षीय कपूर का कार्यकाल तीन मार्च 2023 तक रहेगा। वह एलिजाबेथ और बैंडिट क्वीन जैसी फिल्मों को बना चुके हैं। गौरतलब है कि इस पद से बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर के अक्टूबर 2018 में इस्तीफा देने के बाद लोकप्रिय टीवी धारावाहिक सीआइडी के निर्माता-निर्देशक बीपी सिंह को इसकी कमान सौंपी गई थी।

page no.(2/70)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.