Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

November 2020 Current Affairs

प्रश्न 21   2012 लंदन ओलिंपिक में आईओसी द्वारा यूक्रेन के ओलेक्सी तोरोखाती को अयोग्य करार दिए जाने के बाद किसे गोल्ड मेडल दिया गया -
 (अ) अभिनव बिंद्रा
 (ब) लासे वीरेन
 (स) जैक्स रोगे
 (द) नवाब नासिर शेलाल

उत्तर : नवाब नासिर शेलाल
व्याख्या :
ईरान के वेटलिफ्टर नवाब नासिर शेलाल को 8 साल बाद 105 किग्रा का ओलिंपिक गोल्ड मिला। वे 2012 लंदन ओलिंपिक में दूसरे नंबर पर रहे थे। लेकिन आईओसी द्वारा यूक्रेन के ओलेक्सी तोरोखती को अयोग्य करार दिए जाने के बाद तोरोखती का गोल्ड छिन गया और शेलाल को मिला। तोरोखती के सैंपल में प्रतिबंधित दवा का अंश मिला। डोपिंग की संभावना को देखते हुए परिणाम होल्ड पर रखा गया था।

प्रश्न 22   संविधान जानो अभियान किस के लिए है -
 (अ) सरकारी अधिकारी के लिए
 (ब) आम आदमी के लिए
 (स) दोनों
 (द) इनमें से कोई नहीं

उत्तर : दोनों
व्याख्या :
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि 'संविधान जानो' अभियान पूरे देश में सभी विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालयों में जोर-शोर से चलाया जाएगा। सरल भाषा में सभी को संविधान समझाया जाएगा एवं उसके प्रति जागरूक . किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य है कि सरकारी अधिकारी-कर्मचारी सहित आम आदमी अपने संविधान को अच्छी तरह से जानें।

प्रश्न 23   किस राज्य ने लोक कलाकारों के समर्थन के लिए ‘पधारो म्हारे देस’ डिजिटल कोविड रीलीफ कॉन्सर्ट सीरीज़ का उद्दघाटन किया है -
 (अ) गुजरात
 (ब) उत्तर प्रदेश
 (स) हरियाणा
 (द) राजस्थान

उत्तर : राजस्थान
व्याख्या :
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य के लोक कलाकारों के समर्थन के लिए 'पधारो म्हारे देस' डिजिटल कोविड रीलीफ कॉन्सर्ट सीरीज़ का रविवार को उद्दघाटन किया। यह पहल राजस्थान की गायिका मनीशा ए. अग्रवाल की संस्था अर्पण फाउन्डेशन की है, जो राजस्थान राज्य के लोक कलाकारों का समर्थन करती है। कॉन्सर्ट सीरीज़ में भाग लेने वाले कलाकारों में, महेशा राम एवं समूह - जैसलमेर के मेघवाल, मूमल के लिए प्रसिद्ध बापू खान मिसारी, जोधपुर के लंगास, बून्दू खान और बैंड, चाला मामा प्रोजेक्ट के थानू खान और तारिफ खान, जोधपुर से कालबेलियों की गायन अनुभूति, सुगनी देवी, मेहबूब खान लांगा एवं अन्य शामिल हैं। इस श्रृंखला में जोधपुर, जैसलमेर एवं बाड़मेर के सुदूर भागों के 70 से अधिक कलाकार प्रदर्शन में शामिल होंगे।

प्रश्न 24   देश की सबसे लंबी पानी की सुरंग “परवन सुरंग” जनवरी 2021 तक किस राज्य में चालू हो जाएगी -
 (अ) गुजरात
 (ब) मध्य प्रदेश
 (स) ओडिशा
 (द) राजस्थान

उत्तर : राजस्थान

प्रश्न 25   भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) ने विमानन सुरक्षा जागरूकता सप्ताह 2020 को ______से ________ तारीख तक मनाया -
 (अ) 20 से 24 नवंबर
 (ब) 21 से 25 नवंबर
 (स) 22 से 26 नवंबर
 (द) 23 से 27 नवंबर

उत्तर : 23 से 27 नवंबर
व्याख्या :
भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) ने उड्डयन सुरक्षा जागरूकता सप्ताह 2020 (23 नवंबर से 27 नवंबर 2020) की शुरुआत की। सप्ताह भर चलनेवाला का यह उत्सव पूरे भारत में एएआई द्वारा प्रबंधित सभी हवाई अड्डों और एएनएस स्थानों पर मनाया जाता है। उड्डयन संबंधी सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए, एएआई हवाई अड्डों और एएनएस स्टेशनों पर दस्तावेजों और सुविधाओं की समीक्षा, पूर्वाभ्यास (माक एक्सरसाइज), प्रतिबंधात्मक रख-रखाव आदि जैसे कर्मचारियों की संलग्नता के विभिन्न कार्यक्रम शुरू करेगा। इस मुद्दे पर जागरूकता बढ़ाने के लिए विभिन्न सामाजिक अभियान भी शुरू किए जाएंगे। सुरक्षा जागरूकता सप्ताह के महत्व के बारे में बाहरी एवं आंतरिक, दोनों, हितधारकों को शिक्षित करने के लिए एएआई के कार्यालयों और परिचालन केंद्रों पर बैनर और पोस्टर लगाये जा रहे हैं। श्री मनीष कुमार, डीडीजी, डीजीसीए ने हितधारकों की बेहतर प्रबंधित सुरक्षा प्रणालियों के माध्यम से आईसीएओ द्वारा अपनी वैश्विक उड्डयन सुरक्षा योजना (जीएएसपी- 2020-22) में शामिल किये गये वर्ष 2030 तक शून्य घातकता के दीर्घकालिक लक्ष्य को प्राप्त करने पर जोर दिया।

प्रश्न 26   किस टाइगर रिजर्व को बाघों की आबादी को दोगुना करने के लिए पहली बार अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार TX2 जीता है -
 (अ) दुधवा टाइगर रिजर्व
 (ब) पीलीभीत टाइगर रिजर्व
 (स) बक्सा टाइगर रिजर्व
 (द) पेंच टाइगर रिजर्व

उत्तर : पीलीभीत टाइगर रिजर्व
व्याख्या :
पीलीभीत टाइगर रिजर्व और उत्तर प्रदेश वन विभाग ने पहला अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार TX2 जीता है। पीलीभीत टाइगर रिजर्व को चार वर्षों में बाघों की संख्या को दोगुना करने के लिए सम्मानित किया गया था। दस साल में संख्या को दोगुना करने का लक्ष्य तय इया गया था। यह लक्ष्य 2010 में पुरस्कार के भागीदारों द्वारा निर्धारित किया गया था। यह पार्टर हैं – ग्लोबल टाइगर फोरम, संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम, कंज़र्वेशन टाइगर स्टैंडर्ड्स और लायंस शेयर हैं। अन्य तेरह टाइगर रेंज देशों में से कोई भी देश दस साल के भीतर बाघों की आबादी को दोगुना करने में सफल नहीं हो सका। पीलीभीत टाइगर रिजर्व को राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण द्वारा 2018 में आयोजित टाइगर जनगणना के आधार पर चुना गया था। इस जनगणना के अनुसार, रिजर्व में 57 बाघ हैं। चार साल की छोटी अवधि में लगभग 40 बाघ बढ़ गए हैं।

प्रश्न 27   हाल ही में रक्षा अनुसंधान विकास संगठन द्वारा उद्घाटित किये गए हैवीवेट टॉरपीडो का क्या नाम है -
 (अ) वरुणास्त्र
 (ब) नीरअस्त्र
 (स) जलमस्त्र
 (द) इन्द्रास्त्र

उत्तर : वरुणास्त्र
व्याख्या :
रक्षा अनुसंधान विकास संगठन ने हाल ही में भारी वजन वाले टारपीडो वरुणास्त्र को हरी झंडी दिखाई। इस टारपीडो को भारतीय नौसेना की विशाखापट्टनम इकाई BDL द्वारा डिजाइन और विकसित किया गया था। यह एक शिप से लांच किया जाने वाला विद्युत चालित हैवीली हैवीवेट एंटी-सबमरीन टॉरपीडो है जो शांत पनडुब्बियों को निशाना बनाने में सक्षम है। यह उथले और गहरे पानी के वातावरण दोनों में तैनात किया जा सकता है। वरुणास्त्र भारत का पहला भारी वजन वाला टारपीडो है। इसे 2016 में पहली बार भारतीय नौसेना में शामिल किया गया था। इस टारपीडो का वजन 1500 किलोग्राम है। इस ऑपरेशनल रेंज 40 किलोमीटर है। इस टारपीडो की अधिकतम गति 74 किलोमीटर प्रति घंटा है। इसके अलावा, वरुणास्त्र दुनिया का एकमात्र ऐसा टारपीडो है, जिसमें जीपीएस बेस्ड लोकेटिंग ऐड है। यह टॉरपीडो 250 किलोग्राम का एक वारहेड ले जाने में सक्षम है। यह सिल्वर ऑक्साइड जिंक बैटरी द्वारा संचालित है।

प्रश्न 28   महिलाओं के खिलाफ हिंसा के उन्मूलन के लिए अंतरराष्ट्रीय दिवस कब मनाया जाता है -
 (अ) 23 नवंबर
 (ब) 24 नवंबर
 (स) 25 नवंबर
 (द) 26 नवंबर

उत्तर : 25 नवंबर
व्याख्या :
संयुक्त राष्ट्र द्वारा 25 नवंबर को दुनिया भर में महिलाओं के खिलाफ हिंसा के उन्मूलन के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन को दुनिया भर में महिलाएं हिंसा के विभिन्न रूपों और मुद्दे की वास्तविक प्रकृति के अधीन के तथ्य के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता हैं। सयुंक्त राष्ट्र संघ का मानना है कि महिलाओं के खिलाफ हिंसा मानवाधिकार का उल्लंघन है और इसके पीछे की वजह महिलाओं के साथ भेद भाव सहित शिक्षा, गरीबी, एचआईवी और शांति जैसे मुद्दों से जुड़ा है। महिलाओं के खिलाफ हिंसा के उन्मूलन के अंतरराष्ट्रीय दिवस 2020 की थीम “Orange the World: Fund, Respond, Prevent, Collect!” है। 1981 में, लैटिन अमेरिकी और कैरेबियाई फेमिनिस्ट एनकेंट्रोस के कार्यकर्ताओं ने 25 नवंबर को महिलाओं के खिलाफ हिंसा के खिलाफ जागरूकता और जागरूकता बढ़ाने के दिन के रूप में घोषित किया था; 17 दिसंबर, 1999 को, संयुक्त राष्ट्र (UN) ने इस दिन को आधिकारिक प्रस्ताव अपनाया था।

प्रश्न 29   फाइव-आइज़ जो की एक खुफिया गठबंधन है इसमे अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया के साथ और कौन सा देश शामिल है -
 (अ) भारत
 (ब) कनाडा
 (स) न्यूजीलैंड
 (द) डेनमार्क

उत्तर : न्यूजीलैंड
व्याख्या :
यह एक खुफिया गठबंधन है, जिसमें ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, न्यूजीलैंड, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका शामिल हैं। ये देश बहुपक्षीय यूके-यूएसए समझौते (UKUSA Agreement) के पक्षकार हैं। यूके-यूएसए समझौता, सिग्नल की खुफिया जानकारी हेतु सहयोग के लिए एक बहुपक्षीय समझौता है।

प्रश्न 30   OSH & WC कोड, जिसे हाल ही में खबरों में था, किस मंत्रालय द्वारा जारी किया गया है -
 (अ) गृह मंत्रालय
 (ब) श्रम मंत्रालय
 (स) रक्षा मंत्रालय
 (द) शिक्षा मंत्रालय

उत्तर : श्रम मंत्रालय
व्याख्या :
नए लेबर कोड के तहत सरकार अब काम के घंटे आठ घंटे से बढ़ा कर 12 घंटे कर सकती है। ऑक्यूपेशनल सेफ्टी एंड वर्किंग कंडीशन्स कोड यानी OSH के ड्राफ्ट नियमों में पहले काम के घंटे 10.30 घंटे थे। हालांकि सप्ताह में काम के घंटे 48 ही रखे गए हैं। ड्राफ्ट रूल में कहा गया है कि काम के बीच आराम के घंटों को मिलाकर वर्किंग आवर इस तरह रखा जाएगा कि यह 12 घंटे से ज्यादा न हो।

page no.(3/70)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.