Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

राजस्थान की नदियां

प्रश्न 11   बेड़च नदी निकलती है-
 (अ) गोगुन्द की पहाडि़यों से
 (ब) खमनौर की पहाडि़यों से
 (स) नाग पहाड़ से
 (द) जनापाव पहाडि़यों से

उत्तर : गोगुन्द की पहाडि़यों से
व्याख्या :
राजस्थान में उदयपुर जिले में गोगुंदा की पहाडियां से बेड़च नदी का उद्गम होता है। आरम्भ में इस नदी को आयड़ नदी कहा जाता है। किन्तु उदयसागर झील के पश्चात् यह नदी बेड़च नदी कहलाती है।

प्रश्न 12   माधोसागर बाँध किस जिले में है-
 (अ) टोंक
 (ब) कोटा
 (स) दौसा
 (द) चुरू

उत्तर : दौसा
व्याख्या :
माधोसागर बाँध दौसा जिले में है।

प्रश्न 13   मोरेल बांध किस जिले में है-
 (अ) सवाई माधोपुर
 (ब) बीकानेर
 (स) टोंक
 (द) पाली

उत्तर : सवाई माधोपुर
व्याख्या :
मोरेल जयपुर ग्रामीण के चैनपुरा(बस्सी) गांव से निकलती है। जयपुर ग्रामीण, दौसा, गंगापुर सिटी और सवाईमाधोपुर में बहती हुई सवाई माधोपुर में हाड़ौती गांव के निकट बनास में मिल जाती है। सवाईमाधोपुर के पिलुखेडा गांव में इस पर मोरेल बांध बना है।

प्रश्न 14   गजनेर-सूर सागर किस जिले में है-
 (अ) जयपुर
 (ब) उदयपुर
 (स) बीकानेर
 (द) पाली

उत्तर : बीकानेर
व्याख्या :
गजनेर-सूर सागर बीकानेर जिले में है। गजनेर झील (बीकानेर) को पानी के शुद्ध दर्पण की संज्ञा दी गई है।

प्रश्न 15   कामधेनु किस नदी को कहा जाता है-
 (अ) चंबल
 (ब) माही
 (स) बनास
 (द) कांकनी

उत्तर : चंबल
व्याख्या :
राजस्थान की सबसे अधिक लम्बी नदी चम्बल नदी का उद्गम मध्य-प्रदेश में महु जिले में स्थित जानापाव की पहाडि़यों से होता है। चम्बल नदी को चर्मण्वती,नित्यवाही,सदानिरा,कामधेनू भी कहा जाता है।

प्रश्न 16   पूर्णतः राज्य में बहने वाली सबसे लम्बी नदी है-
 (अ) चम्बल
 (ब) काली सिन्ध
 (स) माही
 (द) बनास

उत्तर : बनास
व्याख्या :
राजस्थान में पूर्णतः प्रवाह की दृष्टि से सर्वाधिक लम्बी नदी बनास नदी का उद्गम खमनोर की पहाड़ी कुंभलगढ़ (राजसमंद) से होता है। राजसमंद से चितौड़गढ, भीलवाडा, शाहपुरा, केकडी, टोंक जिलों से होकर बहती हुई अन्त में सवाई माधोपुर जिले में रामेश्वरम् नामक स्थान पर चम्बल नदी में विलीन हो जाती है। इस नदी की कुल लम्बाई 480 कि.मी. है जो की पूर्णतः राजस्थान में है।

प्रश्न 17   बजाज सागर बांध किस नदी पर बनाया गया है -
 (अ) सोम
 (ब) माही
 (स) जाखम
 (द) गंभीरी

उत्तर : माही
व्याख्या :
बजाजसागर बांध बोरवास गांव, बांसवाडा में माही नदी पर बनाया गया है।

प्रश्न 18   मारवाड़ की गंगा किस नदी को कहा जाता है -
 (अ) सोम नदी
 (ब) जाखम नदी
 (स) बनास नदी
 (द) लुनी नदी

उत्तर : लुनी नदी
व्याख्या :
लूनी नदी को मारवाड़ की गंगा, पश्चिम राजस्थान की गंगा, रेगिस्तान की गंगा, आधी मीठी आधी खारी भी कहा जाता है।
पाली के सुमेरपुर कस्बे में जवाई बांध बना है। जो मारवाड का अमृत सरोवर कहलाता है।

प्रश्न 19   कोठारी नदी का उद्गम स्थल है -
 (अ) गांधीनगर, गुजरात
 (ब) राजसमंद
 (स) बाड़मेर
 (द) पाली

उत्तर : राजसमंद
व्याख्या :
कोठारी नदी राजसमंद में दिवेर से निकलती है। राजसमंद भिलवाड़ा में बहती हुई भिलवाड़ा के नन्दराय में बनास में मिल जाती है। भिलवाड़ा के मांडलगढ़ कस्बे में इस पर मेजा बांध बना है।

प्रश्न 20   परचा बावड़ी स्थित है -
 (अ) सिरोही
 (ब) पाली
 (स) रामदेवरा
 (द) राजसमंद

उत्तर : रामदेवरा
व्याख्या :
परचा बावड़ी, राजस्थान के जैसलमेर ज़िले के रामदेवरा में स्थित है।

page no.(2/38)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.