Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

January 2021 Current Affairs

प्रश्न 11   रक्षा मंत्रालय ने किस रक्षा कंपनी को ग्रीन चैनल का दर्जा दिया है -
 (अ) भारत डायनामिक्स लि
 (ब) एलएंडटी डिफेंस
 (स) महिंद्रा डिफेंस सिस्टम
 (द) भारत फोर्ज

उत्तर : एलएंडटी डिफेंस
व्याख्या :
रक्षा मंत्रालय ने हाल ही में एलएंडटी डिफेंस (L&T Defence) को ‘ग्रीन चैनल’ का दर्जा दिया है, यह ग्रीन चैनल दर्जा प्राप्त करने वाली पहली निजी क्षेत्र की रक्षा कंपनी बन गई है। यदि किसी कंपनी को यह दर्जा दिया जाता है, तो इसके कई फायदे होते हैं जैसे कि डीम्ड रजिस्ट्रेशन स्टेटस और प्री-डिस्पैच इंस्पेक्शन से छूट इत्यादि। ग्रीन चैनल नीति 2017 में रक्षा मंत्रालय द्वारा ‘मेक इन इंडिया’ पहल के हिस्से के रूप में पेश की गई थी।

प्रश्न 12   I Came Upon a Lighthouse: A Short Memoir of Life with Ratan Tata पुस्तक के लेखक कौन हैं -
 (अ) सुदीप खन्ना
 (ब) वरुण सूद
 (स) स्मरक स्वैन
 (द) शांतनु नायडू

उत्तर : शांतनु नायडू

प्रश्न 13   रिवर क्रूज ‘ब्रह्मपुत्र मुकुता’ का उद्घाटन किस राज्य में किया गया है -
 (अ) पश्चिम बंगाल
 (ब) मेघालय
 (स) असम
 (द) सिक्किम

उत्तर : असम

प्रश्न 14   निम्न में से किस देश के जानेमाने डिजाइनर पियरे कार्डिन (Pierre Cardin) का 98 साल की उम्र में निधन हो गया?
 (अ) फ्रांस
 (ब) चीन
 (स) रूस
 (द) जापान

उत्तर : फ्रांस
व्याख्या :
फ्रांस के जानेमाने डिजाइनर पियरे कार्डिन (Pierre Cardin) का 98 साल की उम्र में निधन हो गया। कार्डिन अपनी मशहूर स्पेस ऐज स्टाइल के कारण 1960 के दशक में फैशन जगत में प्रसिद्ध हुए थे और उनका नाम अनेक उत्पादों पर अंकित किया गया। कार्डिन का नाम कलाई घड़ी से लेकर चादरों तक हजारों उत्पादों पर अंकित है। कार्डिन का जन्म 7 जुलाई 1922 को इटली के वेनिस में एक छोटे से कस्बे में एक कामकाजी परिवार में हुआ था।

प्रश्न 15   किस देश के तेज गेंदबाज टिम साउदी टेस्ट क्रिकेट में 300 विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं -
 (अ) ऑस्ट्रेलिया
 (ब) न्यूजीलैंड
 (स) इंग्लैंड
 (द) वेस्टइंडीज

उत्तर : न्यूजीलैंड
व्याख्या :
न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज टिम साउदी टेस्ट क्रिकेट में 300 विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। उन्होंने 29 दिसंबर को पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन हारिस सोहेल को आउट कर इस क्लब में जगह बनाई। वे इस लिस्ट में शामिल होने वाले न्यूजीलैंड के तीसरे खिलाड़ी हैं। उनसे पहले रिचर्ड हेडली और डेनियल विटोरी हैं। हेडली ने 86 टेस्ट मैचों में 431 विकेट और विटोरी ने 112 मैचों में 361 विकेट लिए हैं।

प्रश्न 16   1956 ओलम्पिक में फुटबॉल टीम के सदस्य रहे किस भारतीय फुटबॉलर का हाल ही में निधन हो गया है -
 (अ) सुनील छेत्री
 (ब) उदंत सिंह
 (स) नारायण दास
 (द) निखिल नंदी

उत्तर : निखिल नंदी
व्याख्या :
ओलंपिक 1956 में चौथे स्थान पर रहने वाली भारतीय फुटबॉल टीम के सदस्य निखिल नंदी का 88 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। निखिल नंदी 1950 के दशक में भारतीय फुटबॉल टीम की रक्षा पंक्ति की मजबूत कड़ी थे। नंदी 1955 में संतोष ट्रॉफी जीतने वाली बंगाल टीम का हिस्सा थे। उन्होंने 1958 में पूर्व रेलवे की तरफ से कलकत्ता फुटबॉल लीग भी जीता था।

प्रश्न 17   हाल ही में किस देश की नौसेना ने आधिकारिक रूप से पनडुब्बी INS सिंधुवीर को प्रतिष्ठापित किया है -
 (अ) श्रीलंका
 (ब) पाकिस्तान
 (स) म्यांमार
 (द) बांग्लादेश

उत्तर : म्यांमार
व्याख्या :
म्यांमार नौसेना ने आधिकारिक रूप से पनडुब्बी INS सिंधुवीर को प्रतिष्ठापित किया है, जिसे अक्टूबर 2020 में भारतीय नौसेना द्वारा देश को सौंप दिया गया था। यह म्यांमार नौसेना के शस्त्रागार में पहली पनडुब्बी है। म्यांमार नौसेना के लिए पनडुब्बी का नवीनीकरण राज्य संचालित रक्षा शिपबिल्डर, हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड (HSL), विशाखापत्तनम द्वारा किया गया है। INS सिंधुवीर को 25 दिसंबर 2020 को अधिकृत किया गया था, जिसने म्यांमार नौसेना की 73 वीं वर्षगांठ को चिह्नित किया था। INS सिंधुवीर का नाम बदलकर म्यांमार नौसेना द्वारा UMS मिनिये थिंकथु कर दिया गया है। यह म्यांमार नौसेना के शस्त्रागार में पहली पनडुब्बी है। यह एक डीजल-इलेक्ट्रिक किलो-क्लास पनडुब्बी है, जो 1988 से भारतीय नौसेना में थी।

प्रश्न 18   हाल ही में किस राज्य सरकार ने अपनी नई सौर ऊर्जा नीति- 2021 की घोषणा की है -
 (अ) गुजरात
 (ब) बिहार
 (स) झारखंड
 (द) पंजाब

उत्तर : गुजरात
व्याख्या :
गुजरात सरकार ने अपनी नई सौर ऊर्जा नीति- 2021 की घोषणा की है। नयी नीति के तहत कोई भी व्यक्ति, कम्‍पनी या उद्योग अपने परिसर या भूमि पर बिना किसी सीमा के सौर प्रणाली की व्‍यवस्‍था कर सकता है। सौर प्रणाली स्थापित करने के लिए उद्योग के लिए स्वीकृत भार या अनुबंध की मांग का केवल 50 प्रतिशत की सीमा को नई नीति में हटा दिया गया है।

प्रश्न 19   अंटार्कटिका के लार्सेन-सी आइस-शेल्फ से जुलाई-2017 में अलग हुआ विशाल-हिमखंड A68a किस द्वीप की तरफ बढ़ रहा है -
 (अ) दक्षिण जॉर्जिया
 (ब) संत हेलेना
 (स) बारबाडोस
 (द) फ़ॉकलैंड आइलैंड

उत्तर : दक्षिण जॉर्जिया
व्याख्या :
हाल ही में पता चला है कि हिमशैल (Iceberg) A68a दक्षिण जॉर्जिया द्वीप (Georgia Island) के तट की तरफ खिसक रहा है। यह हिमखंड वर्ष 2017 में अंटार्कटिका से अलग हो गया था। इससे जॉर्जिया द्वीप के वन्य जीवन पर अत्यधिक प्रभाव पड़ने की आशंका व्यक्त की जा रही है। हिमशैल उसे कहते हैं जो हिमनद (Glacier) या शेल्फ बर्फ (Shelf Ice) से विखंडित होकर खुले पानी में तैरता रहता है। हिमशैल समुद्र की धाराओं के साथ तैरते हैं, लेकिन मार्ग में उथला पानी या तटीय क्षेत्र की उपस्थिति में स्थिर हो जाते हैं। यू.एस. नेशनल आइस सेंटर (US National Ice Center) एकमात्र ऐसा संगठन है जो अंटार्कटिक हिमखंडों का नामकरण करता है और उन पर नज़र रखता है।

प्रश्न 20   किस राज्य ने नवरत्नलू-पैडलैण्डरीकी इलू (Navaratnalu-Pedalandariki Illu) कार्यक्रम शुरू किया है -
 (अ) केरल
 (ब) झारखंड
 (स) आंध्र प्रदेश
 (द) तेलंगाना

उत्तर : आंध्र प्रदेश
व्याख्या :
50,940 करोड़ की कुल लागत पर 28.30 लाख घरों का निर्माण करने के लिए आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने पूर्वी गोदावरी जिले में पीथमपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के कोमारगिरी लेआउट में नवरत्नलू-पैडलैण्डरीकी इलू, (गरीबों के लिए आवास) के प्रमुख कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

page no.(2/67)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.