Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

January 2021 Current Affairs

प्रश्न 21   सॉलिड प्रोपल्शन रॉकेट इंजन जिसका हाल ही में स्काईरूट एयरोस्पेस द्वारा सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया था उसका नाम क्या है -
 (अ) कलाम-5
 (ब) सूर्या -1
 (स) आर्य-3
 (द) आदित्य-9

उत्तर : कलाम-5
व्याख्या :
भारत की निजी अन्तरिक्ष कंपनी स्काईरूट ने हाल ही में एक और सफलता हासिल कर ली है। स्काईरूट एयरोस्पेस फुल सॉलिड प्रोपल्शन रॉकेट स्टेज का परीक्षण करने वाली भारत की पहली निजी अन्तरिक्ष कंपनी बन गई है। स्काईरूट एयरोस्पेस ने सॉलिड प्रोपल्शन रॉकेट स्टेज ‘कलाम -5’ का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है। इस प्रोपल्शन स्टेज रॉकेट को कंपनी द्वारा डिजाइन और विकसित किया गया है। कलाम-5 का निर्माण एडवांस्ड कार्बन कम्पोजिट स्ट्रक्चर से पूरी तरह से स्वचालित प्रक्रिया के द्वारा किया गया है। इस सॉलिड प्रोपल्शन रॉकेट स्टेज में 9 विभिन्न विनिर्माण प्रक्रियाओं का उपयोग किया गया है। इसमें 15 विभिन्न उन्नत सामग्रियों का उपयोग किया गया है। कलाम-5 के सफल परीक्षण से कंपनी को अपने विक्रम-1 व्हीकल के निर्माण में सहायता मिलेगी। विक्रम-1 लॉन्च व्हीकल के तीसरे चरण (कलाम-100) का परीक्षण कुछ महीनों बाद इसरो की फैसिलिटी में किया जायेगा। ‘विक्रम-I’ एक निर्माणाधीन राकेट है, यह स्काईरूट कंपनी का पहला लॉन्च व्हीकल है। स्काईरूट ने इसरो की मदद से दिसंबर 2021 तक इसे लॉन्च करने का लक्ष्य रखा है।

प्रश्न 22   ‘मानवता के प्रणेता महर्षि अरविन्द’ पुस्तक के लेखक कौन हैं -
 (अ) सुरेश प्रभु
 (ब) नितिन गडकरी
 (स) रमेश पोखरियाल निशंक
 (द) अरविंद केजरीवाल

उत्तर : रमेश पोखरियाल निशंक
व्याख्या :
राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविन्‍द ने केन्द्रीय शिक्षा मंत्री श्री रमेश पो‍खरियाल 'निशंक' द्वारा लिखी गई पुस्‍तक 'मानवता के प्रणेता : महर्षि अरविन्द' को राष्‍ट्रपति भवन में जारी किया।

प्रश्न 23   इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च (IISER) के शोधकर्ताओं ने किस जीन की पहचान की है जो पौधों को हराभरा करने में मदद करता है -
 (अ) BBX11
 (ब) WNC12
 (स) VNX13
 (द) GHL24

उत्तर : BBX11
व्याख्या :
हाल ही में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च (Indian Institute of Science Education and Research) ने BBX11 जीन को मान्यता दी है जो फसलों को हरा बनाए रखने में मदद करता है। BBX11 जीन प्रोटोक्लोरोफिलाइड (Protochlorophyllide) के स्तर को विनियमित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए पादपों में हरियाली (Greening) के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाला जीन (Gene) है। प्रोटोक्लोरोफिलाइड, हरे वर्णक क्लोरोफिल के जैवसंश्लेषण में एक मध्यवर्ती अवयव होता है।

प्रश्न 24   हाल ही में खोजा गया पोर्टुलका लालजी (Portulaca laljii) किस फूल की प्रजाति है -
 (अ) सूरजमुखी
 (ब) सन रोज
 (स) गेंदे का फूल
 (द) चमेली

उत्तर : सन रोज
व्याख्या :
हाल ही में वैज्ञानिकों ने 'सन रोज़' एक नई प्रजाति की खोज की है, इसका नाम पोर्तुलाका लालजी है। यह पूर्वी घाट में पाया जाने वाला एक जंगली 'सन रोज' है। पोर्तुलाका लालजी की खोज आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले में की गई थी। इसका नाम लाल जी सिंह के नाम पर रखा गया है। वह बोटैनिकल सर्वे ऑफ़ इंडिया के एक प्रख्यात वनस्पतिशास्त्री थे। IUCN की संकटग्रस्त प्रजातियों की सूची में इसे “डेटा डेफिसिएंट” श्रेणी के अंतर्गत रखा गया है।

प्रश्न 25   किसे लोकप्रिय दवा लुकोस्किन समेत अनेक जड़ी बूटी आधारित दवाएं विकसित करने में योगदान के लिए डीआरडीओ के ‘साइंटिस्ट ऑफ द ईयर’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया है -
 (अ) रतन सिंह
 (ब) अंबरीश घोष
 (स) हेमंत कुमार पांडे
 (द) दर्शन रंगनाथन

उत्तर : हेमंत कुमार पांडे
व्याख्या :
हिमालय पर पाई जाने वाली जड़ी-बूटियों से सफेद दाग की दवा ईजाद करने वाले डीआरडीओ के वैज्ञानिक को ‘साइंटिस्ट ऑफ द ईयर अवार्ड’ से सम्मानित किया गया है। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने पिथौरागढ़ स्थित रक्षा जैव ऊर्जा अनुसंधान संस्थान के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. हेमंत कुमार पांडेय को पुरस्कार प्रदान किया।

प्रश्न 26   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 31 दिसंबर 2020 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गुजरात के किस शहर में एम्स की आधारशिला रखी -
 (अ) सूरत
 (ब) राजकोट
 (स) गांधीनगर
 (द) पालनपुर

उत्तर : राजकोट
व्याख्या :
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से गुजरात के राजकोट में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान की आधारशिला रखी। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने कहा कि जहां 2020 स्वास्थ्य चुनौतियों का वर्ष था, वहीं 2021 स्वास्थ्य समाधान का वर्ष होगा। इस संस्थान के लिए, राजकोट के पास 201 एकड़ भूमि आवंटित की गई है। इस पर एक हजार एक सौ 95 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत आएगी और इसके 2022 के मध्य तक पूरा हो जाने की उम्मीद है। संस्थान के अत्याधुनिक सुविधाओं वाले 750 बिस्तरों के अस्पताल में 30 बिस्तर आयुष ब्लॉक में होंगे। संस्थान में 125 एमबीबीएस सीटें और 60 नर्सिंग सीटें होंगी। गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन और केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

प्रश्न 27   केंद्र सरकार ने एथनॉल उत्पादन को बढ़ावा देने हेतु कितने करोड़ रूपए की ब्याज सहायता योजना को मंजूरी दे दी है -
 (अ) 3,573 करोड़ रुपये
 (ब) 2,573 करोड़ रुपये
 (स) 1,973 करोड़ रुपये
 (द) 4,573 करोड़ रुपये

उत्तर : 4,573 करोड़ रुपये
व्याख्या :
आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने देश में पहली पीढी – वन जी एथेनॉल का उत्‍पादन बढ़ाने के लिए चावल, गेहूं, जौ, मक्‍का, ज्‍वार, गन्‍ना और चुकंदर इत्‍यादि से एथेनॉल निकालने की क्षमता बढ़ाने के लिए संशोधित योजना को मंजूरी दे दी है। इसके तहत अनाज (चावल, गेहूं, जौ, मक्का और सोरघम), गन्ना और चुकंदर जैसी खाद्य वस्तुीओं से इथेनॉल का उत्पादन किया जाएगा, जिससे किसानों की आय में वृद्धि होगी।किसानों की एक बड़ी आबादी को लाभ देने के लिए, सरकार भट्टियों को प्रोत्साहित कर रही है कि वह FCI द्वारा उपलब्ध कराए जाने वाले मक्का और चावल से इथेनॉल का उत्पादन करें। अतिरिक्त गन्ने और चीनी का उपयोग इथेनॉल बनाने के लिए करने से किसानों को उनके बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान हो सकेगा । वर्ष 2014 तक गुड़ शीरा आधारित भट्टियों की इथेनॉल निकालने की क्षमता 200 करोड़ लीटर से कम थी। पिछले 6 साल में गुड़ शीरा आधारित भट्टियों की यह क्षमता बढ़कर दोगुनी हो गई और इस समय यह 426 करोड़ लीटर हो गई है।भारत को तेल की आवश्‍यकताओं को पूरा करने के लिए आयात पर निर्भरता में कम करने के लिए 2030 तक लगभग 1000 करोड़ लीटर इथेनॉल की जरूरत होगी। सरकार ने मोटर वाहन ईंधन में इथेनॉल का 2022 तक 10 प्रतिशत और 2030 तक 20 प्रतिशत मिश्रण करने का लक्ष्‍य तय किया है।

प्रश्न 28   मुकेश अंबानी को पीछे छोड़कर निम्न में से कौन एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं -
 (अ) झोंग शानशान
 (ब) दिलीप सिंघवी
 (स) शिव नाडर
 (द) अजीम प्रेमजी

उत्तर : झोंग शानशान
व्याख्या :
मुकेश अंबानी को पछाड़कर चीन के वाटर किंग कहे जाने वाले कारोबारी झोंग शानशान एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। उनकी नेटवर्थ इस साल 70.9 अरब डॉलर बढ़कर 77.8 अरब डॉलर हो गई है। शानशान बोतल बंद पानी और कोरोना का टीका बनाने जैसे बिजनेस से जुड़े हैं। उनकी दौलत इस साल बहुत तेजी से बढ़ी जिसके कारण वह एशिया के सबसे अमीर कारोबारी बन गए। झोंग शानशान एक निजी अरबपति हैं।

प्रश्न 29   निम्न में से कौन से टीम ऑस्ट्रेलिया को पछाड़कर आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में प्रथम स्थान पर पहुँच गयी है -
 (अ) पाकिस्तान
 (ब) बांग्लादेश
 (स) न्यूजीलैंड
 (द) इंग्लैंड

उत्तर : न्यूजीलैंड
व्याख्या :
ऑस्ट्रेलिया को पछाड़कर न्यूजीलैंड टीम आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में प्रथम स्थान पर पहुँच गयी है। पाकिस्तान के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 101 रन से जीतकर टीम ने पहली बार आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में पहला स्थान हासिल किया। ऑस्ट्रेलिया इसी के साथ 116 अंक के साथ दूसरे स्थान पर खिसक गया है जबकि भारतीय टीम 115 अंक लेकर तीसरे नंबर पर है। चौथा स्थान इंग्लैंड की टीम है जिसके 106 अंक हैं जबकि 91 अंकों के साथ श्रीलंका की टीम पांचवें नंबर पर है।

प्रश्न 30   किस बैंक ने अपना डिजिटल लेंडिंग प्लेटफॉर्म शुरू किया है जिसके जरिए खुदरा ग्राहक ऑनलाइन लोन ले सकते हैं -
 (अ) केनरा बैंक
 (ब) भारतीय बैंक
 (स) पंजाब नेशनल बैंक
 (द) बैंक ऑफ बड़ौदा

उत्तर : बैंक ऑफ बड़ौदा

page no.(3/67)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.