Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

January 2021 Current Affairs

प्रश्न 21   ऑनलाइन अंतर्राष्ट्रीय जलवायु अनुकूलन शिखर सम्मेलन 2021 (CAS-21) किस देश द्वारा आयोजित किया गया था -
 (अ) नीदरलैंड
 (ब) फ्रांस
 (स) ऑस्ट्रेलिया
 (द) जर्मनी

उत्तर : नीदरलैंड
व्याख्या :
नीदरलैंड की सरकार ने 25 जनवरी 2021 को वर्चुअल माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय जलवायु अनुकूलन शिखर सम्मेलन (Climate Adaptation Summit) की मेजबानी की।

प्रश्न 22   भारत ने हाल ही में किस देश के साथ आतंकवाद से निपटने पर संयुक्‍त कार्यदल की 14वीं बैठक आयोजित की -
 (अ) फ्रांस
 (ब) यूनाइटेड किंगडम
 (स) रूस
 (द) नीदरलैंड

उत्तर : यूनाइटेड किंगडम
व्याख्या :
भारत और ब्रिटेन ने दक्षिण एशिया में सीमापार आतंकवाद सहित आतंकवाद के वैश्विक खतरे से निपटने के लिए अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया। इस महीने की 21 और 22 तारीख को आयोजित आतंकवाद से निपटने पर भारत-ब्रिटेन संयुक्‍त कार्यदल की 14वीं बैठक में दोनों देशों ने आतंकवाद के सभी रूपों की कड़ी निंदा की है। दोनों देशों ने आतंकवादियों और आतंकवादी गतिविधियों में शामिल गुटों पर प्रतिबंध लगाने पर भी विचारों किया।

प्रश्न 23   भारतीय रेलवे नेटवर्क पर सबसे लंबी मालगाड़ी का संचालन किया गया, इस मालगाड़ी का नाम क्या है -
 (अ) वसंत
 (ब) बसुनकी
 (स) वासुकी
 (द) कीर्ति

उत्तर : वासुकी
व्याख्या :
भारतीय रेलवे के दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ज़ोन ने हाल ही में भारतीय रेलवे नेटवर्क पर सबसे लंबी मालगाड़ी का संचालन करके एक नया रिकॉर्ड बनाया है। भारतीय रेलवे के SECR रायपुर डिवीजन ने पहली बार 5 मालगाड़ियों को जोड़कर चलाया गया। पांच मालगाड़ियों को जोड़ने से मालगाड़ी की कुल लंबाई लगभग 3.5 किलोमीटर हो गई। इस ट्रेन का नाम ‘वासुकी’ रखा गया था। भिलाई डी केबिन से कोरबा के बीच की दूरी 224 किमी है और वासुकी ने पांच रेक के साथ इस दूरी को कवर किया। ट्रेन को इस दूरी को तय करने में लगभग 7 घंटे का समय लगा। वासुकी को एक लोको पायलट, एक गार्ड और एक सहायक लोको पायलट की मदद से संचालित किया गया था।

प्रश्न 24   ‘अमृत महोत्सव’, जिसे हाल ही में ख़बरों में देखा गया था, किस समारोह का उत्सव है -
 (अ) भारत की आजादी का 75 वां वर्ष
 (ब) सुभाष चंद्र बोस जयंती वर्ष
 (स) उत्तरप्रदेश का जल पर्व
 (द) हरियाणा का कला महोत्सव

उत्तर : भारत की आजादी का 75 वां वर्ष
व्याख्या :
संसद का बजट सत्र हाल ही में राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद के संबोधन के साथ शुरू हुआ। इस संबोधन के दौरान, राष्ट्रपति ने उल्लेख किया कि इस वर्ष से देश में ‘अमृत महोत्सव’ मनाया जाएगा, जो कि भारत की आजादी के 75वें वर्ष के उपलक्ष्य में शुरू किया जायेगा।

प्रश्न 25   ‘Restoring Cross Border Mobility’ पर किस अंतर्राष्ट्रीय संगठन ने इवेंट आयोजित किया है?
 (अ) विश्व आर्थिक मंच
 (ब) प्रकृति के लिए विश्वव्यापी निधि
 (स) जल पर्यावरण महासंघ
 (द) अमेरिकन वाटर वर्क्स एसोसिएशन

उत्तर : विश्व आर्थिक मंच
व्याख्या :
केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से ‘Restoring Cross Border Mobility’ पर कार्यक्रम को संबोधित किया। यह इवेंट वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के कॉमन ट्रस्ट नेटवर्क द्वारा आयोजित किया गया था, ताकि सीमाओं को फिर से खोलने के लिए आवश्यक नीतियों और साझेदारी पर चर्चा की जा सके और एक सुरक्षित और सतत तरीके से आवश्यक यात्रा, पर्यटन और वाणिज्य को सक्षम किया जा सके।

प्रश्न 26   रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हाल ही में किस नाम से वीरता पुरस्कार प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता और एक ई-पत्रिका की शुरुआत की -
 (अ) शौर्यवान
 (ब) जज्बा
 (स) शौर्य
 (द) शूरवीरता

उत्तर : शौर्यवान
व्याख्या :
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक नई वेबसाइट शुरू की है, जो भारत में वीरता पुरस्कारों और उनके प्राप्तकर्ताओं के बारे में जानकारी प्रदान करती है। इस पोर्टल में सभी महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध है। इस दौरांन मंत्री ने ‘शौर्यवान’ नामक एक ई-पत्रिका और वीरता पुरस्कार प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भी शुभारंभ किया।

प्रश्न 27   ग्लोबल फायरपावर इंडेक्स 2021 में भारत ने कौन सा स्थान हासिल किया है -
 (अ) तीसरा
 (ब) चौथा
 (स) सातवां
 (द) नौवां

उत्तर : चौथा
व्याख्या :
ग्लोबल फायरपावर इंडेक्स में देशों को उनकी संभावित सैन्य ताकत के आधार पर रैंक किया जाता है। इस सूचकांक में भारत को चौथा स्थान दिया गया है। ग्लोबल फायरपावर इंडेक्स 138 देशों को रैंक किया गया है। इन देशों का मूल्यांकन लंबे समय तक आक्रामक और रक्षात्मक सैन्य अभियानों के आधार पर किया गया है। अमेरिका 904 अटैक हेलीकॉप्टर और 11 एयरक्राफ्ट कैरियर के साथ सूचकांक में सबसे ऊपर है। इसके अलावा, अमेरिका के पास 68 पनडुब्बियां और 40,000 आर्मर्ड व्हीकल हैं। अमेरिका के बाद रूस दूसरे स्थान पर है, रूस के पास 189 लड़ाकू विमान और 538 अटैक हेलीकॉप्टर है। रूस के पास 13,000 टैंक और 64 पनडुब्बियां हैं। इस सूची में चीन तीसरे स्थान पर है, चीन के पास 1,200 लड़ाकू विमान, 327 अटैक हेलीकॉप्टरों और 79 पनडुब्बियां है। इसके अलावा, चीन के पास 35,000 बख्तरबंद वाहन हैं। इस सूचकांक में भारत चौथे स्थान पर है, भारत के पास 542 लड़ाकू विमान, 17 पनडुब्बियां, 4,730 टैंक और 37 अटैक हेलीकॉप्टर हैं। इस सूची में भारत पांचवें स्थान पर है, जापान के पास 2 हेलीकॉप्टर कैरियर, 27 डिस्ट्रॉयर हैं। इस सूची में दक्षिण कोरिया को छठा और उत्तर कोरिया को 28वां स्थान प्राप्त हुआ है।

प्रश्न 28   लद्दाख की झांकी ने इस साल पहली बार राजपथ पर गणतंत्र दिवस परेड में भाग लिया। झांकी में किस मठ का चित्रण किया गया -
 (अ) लिकिर मठ
 (ब) तख्तोक मठ
 (स) थिक्से मठ
 (द) दिस्कित मठ

उत्तर : थिक्से मठ
व्याख्या :
लद्दाख की झांकी में ऐतिहासिक थिक्‍से बौद्ध मठ को दर्शाया गया है जो लेह जिले की पहाड़ी पर स्थित है और इस क्षेत्र के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्‍थलों में है। गणतंत्र दिवस की झांकी में लेह के पास हानले में स्थित भारतीय वेधशाला भी प्रदर्शित की जाएगी जहां ऑप्टिकल, इन्‍फ्रारैड और गामा किरणों वाला दुनिया का सबसे ऊंचा टेलिस्‍कोप स्‍थल है। लद्दाख को कार्बन मुक्‍त बनाने के लक्ष्‍य को भी झांकी में प्रमुखता से उजागर किया जाएगा। इस वर्ष राजपथ पर गणतंत्र दिवस की परेड में 17 राज्‍य और केन्‍द्र शासित प्रदेशों को प्रतिनिधित्‍व का अवसर मिलेगा। इनके अलावा कई मंत्रालय और तीन सशस्‍त्र बलों की प्रस्‍तुतियां भी होंगी। जम्‍मू-कश्‍मीर राज्‍य के विभाजन के बाद, केन्‍द्र सरकार ने वर्ष 2019 में लद्दाख को केन्‍द्र शासित प्रदेश का दर्जा दिया था।

प्रश्न 29   केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने गणतंत्र दिवस की परेड में निम्न में से किस राज्य की झांकी को प्रथम पुरस्कार प्रदान किया है -
 (अ) गुजरात
 (ब) उत्तर प्रदेश
 (स) कर्नाटक
 (द) तमिलनाडु

उत्तर : उत्तर प्रदेश
व्याख्या :
इस वर्ष गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा लेने वाली 32 झांकियों में से उत्तर प्रदेश की झांकी को पहला पुरस्कार मिला है। उत्तर प्रदेश की झांकी का विषय था - अयोध्या - उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत। त्रिपुरा की झांकी को दूसरा स्थान मिला है, जिसमें सामाजिक और आर्थिक मानकों में आत्मनिर्भरता प्राप्त करने के लिए पर्यावरण अनुकूल परम्पराओं के प्रोत्साहन को दिखाया गया था। केंद्रीय युवा कार्य और खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने गणतंत्र दिवस परेड में शामिल प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए। विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और अर्द्धसैनिक बलों की नौ झांकियों में से बायो टेक्नोलॉजी विभाग की झांकी सर्वश्रेष्ठ मानी गई। इसमें विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से आत्मनिर्भर भारत - कोविड- टीका विकसित करने की प्रक्रिया को प्रदर्शित किया गया था। केंद्रीय लोक निर्माण विभाग की झांकी अमर जवान को सशस्त्र बलों के शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए विशेष पुरस्कार दिया गया। श्री रिजिजू ने दिल्ली के रोहिणी इलाके के माउंट आबू पब्लिक स्कूल और विद्या भारती स्कूल के छात्रों को सर्वोत्तम सांस्कृतिक प्रस्तुति के लिए पुरस्कृत किया। इन बच्चों ने आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण को सुंदर ढंग से पेश किया था।

प्रश्न 30   किस देश ने साल 2021 में संयुक्त राष्ट्र को शांति मिशन के लिए डेढ़ लाख डॉलर की मदद करने की घोषणा की है -
 (अ) नेपाल
 (ब) बांग्लादेश
 (स) भारत
 (द) पाकिस्तान

उत्तर : भारत
व्याख्या :
भारत ने इस वर्ष संयुक्त राष्ट्र शान्तिनिर्माण कोष (United Nations Peacebuilding Fund) की गतिविधियों और कार्यक्रमों में योगदान देने के लिए साल 2021 में 150,000 अमेरिकी डालर देने का वादा किया है। पीसबिल्डिंग फंड ने अपनी पांच साल की रणनीति को आगे बढ़ाया है, जिसके लिए वर्ष 2020-2024 के दौरान शान्तिनिर्माण कोष के लिये डेढ़ अरब (1.5 बिलियन) डॉलर की आवश्यकता होगी। इसकी घोषणा 25 जनवरी, 2021 को संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने की। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा कि वह उन देशों के प्रति आभारी हैं जिन्होंने संयुक्त राष्ट्र के शांति स्थापना कोष के माध्यम से संयुक्त राष्ट्र के शांति और संघर्ष निवारण की दिशा में 439 मिलियन डॉलर से अधिक की सहायता प्रदान की है।

page no.(3/67)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.