Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

January 2021 Current Affairs

प्रश्न 31   आर्थिक सर्वेक्षण के अनुसार वित्त वर्ष 2021-22 में देश की आर्थिक तरक्की की रफ्तार कितने प्रतिशत रहने की उम्मीद है -
 (अ) 14%
 (ब) 15%
 (स) 11%
 (द) 13%

उत्तर : 11%
व्याख्या :
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में आर्थिक समीक्षा 2020-21 पेश की है जिसे मुख्य आर्थिक सलाहकार कृष्णमूर्ति सुब्रमण्यन ने तैयार किया है। इसमें 1 अप्रैल से शुरू होने वाले वित्त वर्ष 2021-22 के लिए आर्थिक वृद्धि दर 11% रहने का अनुमान जताया गया है।

प्रश्न 32   संसद में पेश आर्थिक सर्वेक्षण के अनुसार इस साल देश की अर्थव्यवस्था में कितने प्रतिशत की गिरावट दर्ज होगी -
 (अ) 7.7 %
 (ब) 5.7 %
 (स) 4.7 %
 (द) 3.7 %

उत्तर : 7.7 %
व्याख्या :
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में आर्थिक समीक्षा 2020-21 पेश की है जिसे मुख्य आर्थिक सलाहकार कृष्णमूर्ति सुब्रमण्यन ने तैयार किया है। इसमें 2020-21 में भारतीय अर्थव्यवस्था में 7.7% की गिरावट की आशंका जताई गई है।

प्रश्न 33   किस देश ने हाल ही में वैश्विक ऊर्जा सुरक्षा, स्थिरता एवं ऊर्जा सहयोग को मज़बूत करने हेतु अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी के साथ एक ‘रणनीतिक साझेदारी समझौता’ किया है -
 (अ) नेपाल
 (ब) भारत
 (स) भूटान
 (द) इनमें से कोई नहीं

उत्तर : भारत
व्याख्या :
ऊर्जा मंत्रालय ने कहा है कि भारत और अंतर्राष्‍ट्रीय ऊर्जा एजेंसी-आई ई ए के सदस्‍यों ने महत्‍वपूर्ण साझेदारी की रूपरेखा के समझौते पर हस्‍ताक्षर किए हैं। यह समझौता आपसी विश्‍वास और सहयोग को मजबूत करने तथा वैश्विक ऊर्जा सुरक्षा, स्थिरता और टिकाऊपन बढ़ाने के लिए किया गया है। इस साझेदारी से ज्ञान का व्‍यापक आदान-प्रदान बढ़ेगा। यह भारत के अंतर्राष्‍ट्रीय ऊर्जा एजेंसी का पूर्ण सदस्‍य बनने की दिशा में महत्‍वपूर्ण कदम होगा।

प्रश्न 34   कोरोना वायरस महामारी से निपटने में आलोचना के चलते किस देश के प्रधानमंत्री गुइसेप कोंटे ने हाल ही में इस्तीफा दे दिया है -
 (अ) फ्रांस
 (ब) जर्मनी
 (स) इटली
 (द) रूस

उत्तर : इटली
व्याख्या :
इटली के प्रधानमंत्री गुसेप कोन्ते ने इस्तीफा दे दिया है। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि वह नई गठबंधन सरकार बना पाएंगे या नहीं। पिछले सप्ताह श्री कोन्ते ने सीनेट में अपना बहुमत खो दिया था। ग्यूसेप कोन्‍ते ने देश के राष्ट्रपति सर्गियो मत्तारेला को अपना इस्तीफा सौंप दिया जिन्होंने बदले में कोन्‍ते को नई सरकार बनने तक कार्यवाहक के रूप में काम करने के लिए कहा हैं। इटली में कोरोना संकट के समय हुए खर्च को लेकर दलों में मतभेद उत्पन्न हो गया है।

प्रश्न 35   मिस्र के लिए भारत का अगला राजदूत निम्न में से किसे नियुक्त किया गया -
 (अ) अजीत विनायक गुप्ते
 (ब) मंजीव सिंह पुरी
 (स) विनय मोहन क्वात्रा
 (द) रीवा गांगुली दास

उत्तर : अजीत विनायक गुप्ते
व्याख्या :
विदेश मंत्रालय ने आईएफएस अधिकारी अजीत विनायक गुप्ते को मिस्र के लिए भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया है। उन्होंने इंडियन फॉरेन सर्विस में अपनी सेवा 1991 से शुरू की थी। उन्होंने चीन की मैड्रिन भाषा की पढ़ाई की है और वह चीन के मामलों के जानकार हैं। वे 1995-98 के बीच चीन में भारत के अंडर सेक्रेटरी रह चुके हैं। इसके अलावा गुप्ते बांग्लादेश में 2004-2008 तक बतौर राजनयिक तैनात रह चुके हैं।

प्रश्न 36   हाल ही में किस देश ने अपने बासमती चावल के लिए भौगोलिक संकेतक (जीआई) पहचान प्राप्त किया है -
 (अ) नेपाल
 (ब) बांग्लादेश
 (स) भूटान
 (द) पाकिस्तान

उत्तर : पाकिस्तान
व्याख्या :
पाकिस्तान ने अपने बासमती चावल के लिए भौगोलिक संकेतक (जीआई) पहचान प्राप्त किया है। यह चावल के विशेष किस्म के लिए एक स्थानीय पंजीकरण तैयार करने और अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्थिति मजबूत करने का मार्ग प्रशस्त करेगा। बासमती अपने खास स्वाद और मोहक खुशबू के लिये प्रसिद्ध है. इसका नाम बासमती अर्थात खुशबू वाली किस्म होता है। भारत इस किस्म का सबसे बड़ा उत्पादक है, जिसके बाद पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश आते हैं।

प्रश्न 37   किस राज्य सरकार ने हाल ही में डीजल और पेट्रोल पर 2 प्रतिशत वैट को कम कर दिया है -
 (अ) बिहार
 (ब) तमिलनाडु
 (स) राजस्थान
 (द) उत्तर प्रदेश

उत्तर : राजस्थान
व्याख्या :
राजस्थान सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर लगने वाले वैट की दर में 2 प्रतिशत की कमी की है। इस आदेश के बाद प्रदेश वासियों को डीजल और पेट्रोल के दामों में थोड़ी राहत मिली है। वैट में कटौती के बाद पेट्रोल 1 रुपए 35 पैसे और डीजल 1 रुपए 32 पैसे सस्ता हुआ है। राज्य में पेट्रोल पर अब 36 प्रतिशत और डीजल पर 26 प्रतिशत वैट लिया जाएगा। पहले दोनों पर क्रमशः 38 प्रतिशत और 28 प्रतिशत वैट लिया जाता था। मालूम हो कि राजस्थान में पेट्रोल डीजल पर देश में सबसे ज्यादा वैट लगता है।

प्रश्न 38   हाल ही में विदेश मंत्रालय ने कजाकिस्तान में किस आईएफएस अधिकारी को भारतीय राजदूत नियुक्त किया है -
 (अ) शुभदर्शनी त्रिपाठी
 (ब) अजीत विनायक
 (स) राहुल सचदेवा
 (द) अनिल गुप्ता

उत्तर : शुभदर्शनी त्रिपाठी
व्याख्या :
विदेश मंत्रालय ने कजाकिस्तान में आईएफएस अधिकारी शुभदर्शनी त्रिपाठी को भारतीय राजदूत नियुक्त किया है। अभी वह उप-महानिदेशक, भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद के पद पर हैं। वे 1994 बैच के भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी हैं। कजाकिस्तान क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्व का 9वां सबसे बड़ा देश है। इस देश में तेल और गैस प्रचुर मात्र में उपलब्ध है।

प्रश्न 39   कर्नाटक का पहला भारतीय ग्रे वुल्फ अभयारण्य किस जिले में स्थापित किया जाएगा -
 (अ) कोप्पल
 (ब) रायचुर
 (स) शिमोगा
 (द) होवरी

उत्तर : कोप्पल

प्रश्न 40   उस भारतीय गणितज्ञ का नाम बताइए जिसे 2021 के प्रतिष्ठित माइकल एवं शीला हेल्ड पुरस्कार का संयुक्त विजेता घोषित किया गया है -
 (अ) निखिल श्रीवास्तव
 (ब) भास्कर यादव
 (स) दीपक मालवीय
 (द) महावीर जैन

उत्तर : निखिल श्रीवास्तव
व्याख्या :
हाल ही में भारतीय गणितज्ञ निखिल श्रीवास्तव को प्रतिष्ठित 2021 माइकल और शीला हेल्ड पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इस पुरस्कार के लिए दो अन्य लोगों को भी चुना गया है। अन्य दो विजेता हैं- येल यूनिवर्सिटी के डैनियल एलन स्पिलमैन और इकोल पॉलीटेक्निक फेडरेल डी लुसाने (Ecole polytechnique federale de Lausanne-EPFL)। इन तीनों को रामानुजन रेखांकन (Ramanujan Graphs) और कैडिसन-सिंगर प्रॉब्लम (Kadison-Singer Problem) पर लंबे समय तक सवाल हल करने के लिए विजेताओं के रूप में नामित किया गया है। इन सवालों को हल करते हुए, उन तीनों ने रैखिक बीजगणित, ग्राफ सिद्धांत और बहुपद की ज्यामिति के बीच एक नए संबंध को उजागर किया। उन्होंने एक दशक तक चलने वाली समस्या का समाधान प्रकाशित किया जिसे कडिसन-सिंगर प्रॉब्लम कहा जाता है। इन विजेताओं की घोषणा नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज द्वारा की गई थी।वर्तमान में, निखिल श्रीवास्तव कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय में गणित के एसोसिएट प्रोफेसर हैं।

page no.(4/67)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.