Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

Rajasthan Current Affairs 2021

प्रश्न 11   किस राज्य ने निर्माण कार्यों के लिए निर्मित रेत (M-sand) नीति जारी की है -
 (अ) छत्तीसगढ
 (ब) बिहार
 (स) उत्तर प्रदेश
 (द) राजस्थान

उत्तर : राजस्थान
व्याख्या :
राजस्थान सरकार ने हाल ही में मैन्युफैक्चर्ड सैंड (एम-सैंड) को लेकर अपनी बहुप्रतीक्षित नीति जारी की है, जिससे तहत निर्माण कार्य के लिये मैन्युफैक्चर्ड सैंड का उत्पादन करने वाली इकाइयों को उद्योग का दर्जा दिया गया है। साथ ही इससे ‘बजरी’ (रिवर सैंड) पर निर्भरता को भी कम किया जा सकेगा। विदित हो कि सर्वोच्च न्यायालय ने वर्ष 2017 में ‘बजरी’ (रिवर सैंड) के अवैध खनन पर रोक लगा दी थी। यह नीति निर्माण उद्योग के लिये भविष्य में काफी महत्त्वपूर्ण साबित होगी। यह नीति नई इकाइयों के माध्यम से रोज़गार के अवसर पैदा करने में मदद के साथ-साथ खनन क्षेत्रों में भारी मात्रा में उत्पन्न कचरे के मुद्दे को भी संबोधित करने में सहायक होगी। यह नई नीति प्राकृतिक ‘बजरी’ के दीर्घकालिक विकल्प के रूप में मैन्युफैक्चर्ड सेंड (एम-सैंड) की उपलब्धता सुनिश्चित करेगी। यह नीति निवेशकों को राज्य सरकार द्वारा दिये जाने वाले प्रोत्साहन और सुविधाओं का उपयोग कर एम-सैंड इकाइयों को स्थापित करने में सक्षम करेगी। यह न केवल पर्यावरण संरक्षण में सहायक होगी, बल्कि इससे आम जनता के बीच एम-सैंड की प्रभावकारिता को लेकर विश्वास पैदा किया जा सकेगा। मैन्युफैक्चर्ड सैंड (एम-सैंड) का उत्पादन खदानों से निकाले गए कठोर ग्रेनाइट पत्थरों और चट्टानों को तोड़कर किया जाता है। वर्तमान में राजस्थान में तकरीबन 20 एम-सैंड इकाइयाँ कार्यरत हैं, जो प्रतिदिन 20,000 टन एम-सैंड का उत्पादन करती हैं।

प्रश्न 12   पब्लिक हेल्थ (SPH) पर एक नया स्कूल निम्नलिखित में से किस राज्य में शुरू किया गया है -
 (अ) हरियाणा
 (ब) राजस्थान
 (स) पंजाब
 (द) बिहार

उत्तर : राजस्थान
व्याख्या :
राजस्थान ने एक नया स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ लॉन्च किया है। सार्वजनिक स्वास्थ्य क्षमता और कौशल बनाने के लिए नीतिगत हस्तक्षेप करने के लिए स्कूल का शुभारंभ किया गया।

प्रश्न 13   हाल ही में राजस्थान में राज्य पर्यटन सलाहकार समिति का गठन किया गया है, इस समिति के अध्यक्ष कौन होंगे -
 (अ) अशोक गहलोत
 (ब) शांति कुमार धारीवाल
 (स) लालचंद कटारिया
 (द) विश्वेंद्र सिंह

उत्तर : अशोक गहलोत
व्याख्या :
राज्य सरकार की ओर से जारी की गई राजस्थान पर्यटन नीति 2020 के तहत राज्य में पर्यटन उद्योग को विकास के लिए राज्य पर्यटन सलाहकार समिति गठित की गई है. ऐसे में यह समिति राज्य में पर्यटन नीति 2020 को लागू करने के लिए समन्वय स्थापित करने का काम करेगी. पर्यटन नीति यह सुनिश्चित करेगी कि पर्यटन के विकास के लिए किस प्रकार के दिशा निर्देश दिए जाएंगे. इस समिति की अध्यक्षता खुद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत करेंगे. समिति का उपाध्यक्ष पर्यटन विभाग के मंत्री को बनाया गया है. बता दें कि अभी पर्यटन विभाग में मंत्री का पद खाली पड़ा हुआ है. ऐसे में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत समिति की अध्यक्षता करेंगे. वहीं समिति के सदस्य के अंतर्गत 16 सदस्य बनाए गए हैं. एक सदस्य सचिव बनाया गया है.

प्रश्न 14   ऋषिका मुगद्ल ने मिस एंड मिसेज इंडिया ग्लैम 2021 का खिताब जीता है, ये राजस्थान के किस जिले से हैं -
 (अ) जयपुर
 (ब) भरतपुर
 (स) बीकानेर
 (द) दौसा

उत्तर : भरतपुर
व्याख्या :
ग्रैंड फिनाले में ऋषिका मुदगल को मिस इंडिया ग्लैम 2021 और स्नेहा राठौड़ को मिसेज इंडिया ग्लैम 2021 चुना गया।

प्रश्न 15   हाल ही में ‘गुले सरशार’ का विमोचन किया गया, यह किनकी गजलों का संग्रह है -
 (अ) लोकेश कुमार सिंह
 (ब) वेद प्रकाश मलिक
 (स) कुशा मलिक
 (द) डॉ. सौम्या गुर्जर

उत्तर : वेद प्रकाश मलिक
व्याख्या :
वेद प्रकाश मलिक की गजलों की संग्रह पुस्तक 'गुले सरशार' का विमोचन उनकी पुण्यतिथि पर किया गया। वेद प्रकाश का 8 जनवरी 2004 को निधन हो गया था।

प्रश्न 16   मिस राजस्थान 2020 कौन बनी है -
 (अ) खुशी अजवानी
 (ब) अरुणा बेनीवाल
 (स) गरिमा वाधवा
 (द) सुष्मिता ठुकरन

उत्तर : खुशी अजवानी
व्याख्या :
खुशी अजवानी ने 'मिस राजस्थान 2020' का खिताब अपने नाम कर लिया है। गरिमा वाधवा फर्स्ट रनरअप, सुष्मिता ठुकरान सेकंड रनरअप, आरुषि सिंह थर्ड रनरअप और रुचि झा फोर्थ रनरअप चुनी गईं। ऋषिका मुदगल को मिस इंडिया ग्लैम 2021 और स्नेहा राठौड़ को मिसेज इंडिया ग्लैम 2021 चुना गया।

प्रश्न 17   राजस्थानी भाषा और साहित्य के रचनाकार डिंगल काव्य के हस्ताक्षर डा. शक्तिदान कविया का निधन हो गया, वे राजस्थान के किस जिले से थे -
 (अ) जयपुर
 (ब) जोधपुर
 (स) उदयपुर
 (द) भरतपुर

उत्तर : जोधपुर
व्याख्या :
जोधपुर के निकट बिराई गांव के मूल निवासी डॉ कविया जोधपुर के जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के राजस्थानी विभाग के विभागाध्यक्ष भी रहे। उनके सानिध्य और संरक्षण में राजस्थानी भाषा और साहित्य का प्रसार भी हुआ।

प्रश्न 18   राजस्थान राज्य कर्मचारी चयन बोर्ड का अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है -
 (अ) इरफान मेहर
 (ब) राम सिंह मीणा
 (स) हरि प्रसाद शर्मा
 (द) महेंद्र वर्मा

उत्तर : हरि प्रसाद शर्मा
व्याख्या :
राज्य सरकार (State Government) ने कर्मचारी चयन बोर्ड (Staff Selection Board) में अध्यक्ष सहित सदस्य पदों पर नियुक्ति कर दी है. सेवानिवृत्त आईपीएस हरि प्रसाद शर्मा (Retired IPS Hari Prasad Sharma) को सरकार ने कर्मचारी चयन बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया है. इसके साथ ही सरकार ने प्रो. राम सिंह मीणा (Pro. Ram Singh Meena), डॉ. इरफान मेहर (Dr. Irfan Meher) को सदस्य नियुक्त किया है. 16 जनवरी को राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष डॉ बीएल जाटावत ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

प्रश्न 19   राजस्थान में आयुष्मान भारत महात्मा गांधी राजस्थान स्वास्थ्य बीमा योजना का नया चरण शुरू किया गया है, इस चरण में प्रति परिवार साला निःशुल्क उपचार की सीमा को बढ़ाकर 3.30 लाख से ......... लाख रूपए किया गया है -
 (अ) 3.50 लाख रूपये
 (ब) 4 लाख रूपये
 (स) 4.50 लाख रूपये
 (द) 5 लाख रूपये

उत्तर : 5 लाख रूपये
व्याख्या :
इस योजना का दायरा बढ़ाते हुए आयुष्मान भारत महात्मा गांधी राजस्थान स्वास्थ्य बीमा योजना (Ayushman Bharat-Mahatma Gandhi Rajasthan Health Insurance Scheme) के नए चरण में अब 1 करोड़ 10 लाख परिवारों को निःशुल्क उपचार की सुविधा प्रदान की गई है.इस योजना में वार्षिक प्रीमियम 1750 करोड़ रुपये का लगभग 80 प्रतिशत (1400 करोड़ रुपये) अंशदान राज्य सरकार (State Government) द्वारा वहन किया जाएगा. अब प्रति परिवार सालाना नि:शुल्क उपचार सीमा को बढ़ाकर 3.30 लाख के स्थान पर 5 लाख रुपए तथा उपचार के लिए उपलब्ध 1401 पैकेज को बढ़ाकर 1576 किया गया है. सामान्य बीमारियों के लिए 50 हजार तथा गंभीर बीमारियों के लिए 4.50 लाख तक का निःशुल्क इलाज उपलब्ध होगा.

प्रश्न 20   पूर्व केंद्रीय मंत्री कमल मोरारका, जिनका हाल ही में निधन हो गया, वह किस पार्टी से सम्बंधित थे -
 (अ) भारतीय जनता पार्टी
 (ब) कांग्रेस
 (स) समाजवादी जनता पार्टी (राष्ट्रीय)
 (द) बहुजन समाज पार्टी

उत्तर : समाजवादी जनता पार्टी (राष्ट्रीय)
व्याख्या :
वे मूल रूप से राजस्थान के नवलगढ़( Jhunjhunu ) के थे। वे 1990-91 के बीच चंद्रशेखर सरकार में केंद्रीय राज्य मंत्री थे। कमल मोरारका 2012 से समाजवादी जनता पार्टी (राष्ट्रीय) के प्रमुख थे। इन्होंने राजस्थान में ऑर्गेनिक खेती को बढ़ावा दिया।

page no.(2/30)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.