Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

1857 की क्रांति

प्रश्न 11   अंग्रेज राजपूत राज्यों में 1857 के विद्रोह को दबाने में सफल रहे क्योंकि -
 (अ) स्थानीय शासकों ने क्रांतिकारियों का साथ नहीं दिया
 (ब) शिक्षित मध्य वर्ग अंग्रेजों का समर्थन कर रहा था
 (स) छावनियों के सैनिक राजपूताना से बाहर के क्रांतिकारियों का नेतृत्व स्वीकारने को तैयार नहीं थे
 (द) समाचार-पत्र क्रांतिकारियों के सही उद्देश्यों को नहीं दर्शा पाए

उत्तर : स्थानीय शासकों ने क्रांतिकारियों का साथ नहीं दिया

प्रश्न 12   आजादी की पहली लड़ाई 1857 में किसने भाग नहीं लिया -
 (अ) तात्या टोपे
 (ब) रानी लक्ष्मीबाई
 (स) बहादुरशाह जफर
 (द) भगत सिंह

उत्तर : भगत सिंह

प्रश्न 13   महारानी विक्टोरीया ने भारतीय प्रशासन को ब्रिटिश ताज के नियंत्रण में लेने की घोषणा कब की थी -
 (अ) 1 नवंबर, 1858
 (ब) 31 दिसंबर, 1857
 (स) 6 जनवरी, 1958
 (द) 17 नवंबर, 1859

उत्तर : 1 नवंबर, 1858

प्रश्न 14   वह महिला जिन्होंने अवध में 1857 की क्रांति का नेतृत्व किया था -
 (अ) महारानी लक्ष्मीबाई
 (ब) आहिल्याबाई
 (स) अरूणा आसफ अली
 (द) बेगम हजरत महल

उत्तर : बेगम हजरत महल

प्रश्न 15   1857 के निम्नलिखित क्रांतिकारियों में से किसका वास्तविक नाम ‘रामचंद्र पांडुरंग’ था -
 (अ) कुंवर सिंह
 (ब) तात्या टोपे
 (स) नाना साहेब
 (द) मंगल पांडेय

उत्तर : तात्या टोपे

प्रश्न 16   1857 के संग्राम को प्रथम स्वतंत्रता संग्राम का नाम किसने दिया -
 (अ) वी. ए. स्मिथ
 (ब) पी. ई. राॅबट्र्स
 (स) वी. डी. सावरकर
 (द) उपर्युक्त सभी

उत्तर : वी. डी. सावरकर

प्रश्न 17   रानी लक्ष्मीबाई का मूल नाम क्या था -
 (अ) मणिकर्णिका
 (ब) जयश्री
 (स) पद्मा
 (द) अहल्या

उत्तर : मणिकर्णिका

प्रश्न 18   भारत के शिक्षित मध्यम वर्ग ने
 (अ) 1857 की क्रांति का विद्रोह किया
 (ब) 1857 की क्रांति का समर्थन किया
 (स) 1857 की क्रांति में तटस्थ रहे
 (द) देशी शासकों के विरुद्ध संघर्ष किया

उत्तर : 1857 की क्रांति में तटस्थ रहे

प्रश्न 19   निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए -
1. मंगल पाण्डे बैरकपुर (बंगाल) स्थित 34वीं नेटिव इंफैंट्री का एक सिपाही था
2. वह पहला भारतीय सिपाही था जिसने एनफील्ड राइफल, जिसमें चर्बी लगे कारतूस का प्रयोग होता था, का प्रयोग करने से इंकार किया।
3. मंगल पाण्डे ने 29 मार्च, 1857 को सार्जेन्ट मेजर यूजसन की गोली मारकर तथा लेफ्टिनेंट बो (Baugh) की तलवार से हत्या कर दी।
4. विद्रोह के आरोप में मंगल पाण्डे को 8 अप्रैल, 1857 को फांसी की सजा दी गई।
उपर्युक्त कथनों में कौन सा / कौन-से कथन सही है/हैं

 (अ) केवल 1 और 2
 (ब) केवल 2 और 3
 (स) केवल 1, 2 और 3
 (द) 1, 2, 3 और 4

उत्तर : 1, 2, 3 और 4

प्रश्न 20   सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए :
सूची-I (विद्रोह का क्षेत्र) A. मेरठ B. दिल्ली C. हरियाणा D. बरेली
सूची-II (विद्रोह का नेता) 1. कदम सिंह 2. बहादुरशाह II 3. राव तुलाराम 4. खान बहादुर खां

 (अ) A → 1, B → 2, C → 3, D → 4
 (ब) A → 2, B → 1, C → 3, D → 4
 (स) A → 1, B → 2, C → 4, D → 3
 (द) A → 4, B → 3, C → 2, D → 1

उत्तर : A → 1, B → 2, C → 3, D → 4

page no.(2/6)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.