1857 की क्रांति
- प्रश्न 1 नीचे दो कथन दिए गए हैं:
कथन (I): 1857 के विद्रोह (म्युतिनी) के संदर्भ में विद्रोह शब्द का तात्पर्य मुख्यतः नागरिक आबादी की बगावत से है।
कथन (II): विद्रोह (म्युतिनी) सशस्त्र बलों के भीतर नियमों और विनियमों की सामूहिक अवज्ञा थी।
उपरोक्त कथनों के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें।
CET 2024 (Graduate) 27 September 2024 Shift-2 -
- (अ) कथन (I) गलत है लेकिन कथन (II) सही है।
- (ब) कथन (1) और कथन (II) दोनों सही हैं।
- (स) कथन (I) और कथन (II) दोनों ही गलत हैं।
- (द) कथन (1) सही है लेकिन कथन (II) गलत है।
उत्तर : कथन (1) और कथन (II) दोनों सही हैं।
व्याख्या :
1857 का विद्रोह मुख्यतः सशस्त्र बलों में असंतोष और नागरिकों की बगावत का सम्मिलित परिणाम था। यह ब्रिटिश शासन के खिलाफ व्यापक विरोध था।
- प्रश्न 2 किसके द्वारा 1859 में, ‘रिलीफ ऑफ लखनऊ’ चित्र (painting) बनायी गयी थी -
CET 2024 (Graduate) 27 September 2024 Shift-1 -
- (अ) ओबम
- (ब) हेवलॉक
- (स) थॉमस जोन्स बार्कर
- (द) केम्पबेल
उत्तर : थॉमस जोन्स बार्कर
व्याख्या :
“रिलीफ ऑफ लखनऊ” 1859 में थॉमस जोन्स बार्कर द्वारा बनाई गई एक प्रसिद्ध पेंटिंग है, यह बड़ी पेंटिंग भारतीय विद्रोह या गदर की प्रमुख घटनाओं में से एक को दर्शाती है और 1857 और 1858 के बीच भारत में हुए एक बड़े विद्रोह के ब्रिटेन द्वारा दमन का जश्न मनाती है।
- प्रश्न 3 सन् 1857 के विद्रोह के समय भारत में मुगल बादशाह कौन था -
Hostel Superintendent Grade-II(SJED)-2024 -
- (अ) बहादुर शाह रंगीला
- (ब) शाह आलम
- (स) अहमद शाह
- (द) बहादुर शाह II
उत्तर : बहादुर शाह II
व्याख्या :
भारत में 1857 के विद्रोह के दौरान बहादुर शाह द्वितीय (बहादुर शाह जफर) मुगल सम्राट थे जो उन्नीसवें और अंतिम मुगल सम्राट थे।
- प्रश्न 4 सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए-
A B C Dसूची-I सूची -II (A) जेम्स आउट्रम (a) दिल्ली (B) जॉन निकल्सन (b) लखनऊ (C) कोलिन कैम्पवेल (c) झाँसी (D) ह्यूरोज (d) कानपुर -
- (अ) a b c d
- (ब) b a d c
- (स) b a c d
- (द) a b d c
उत्तर : b a d c
- प्रश्न 5 किसने स्वयं को बरेली में 1857 के विद्रोह में नवाब नाज़िम घोषित किया -
Protection Officer - 2022 (General Studies) -
- (अ) खान बहादुर खान
- (ब) लियाकत खान
- (स) मौलवी अहमदुल्ला
- (द) मुबारक अली
उत्तर : खान बहादुर खान
- प्रश्न 6 निम्नलिखित में से कौन सा सुमेलित नहीं है -
(विद्रोह) (नेता)
Protection Officer - 2022 (General Studies) -
- (अ) कोल - कान्हू
- (ब) मुंडा - बिरसा
- (स) संथाल - सिद्धू
- (द) मोपला - अली मुसलियार
उत्तर : कोल - कान्हू
- प्रश्न 7 सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए और नीचे दिए गए कूट का उपयोग कर सही उत्तर चुनिए -
सूची-I
(A) नाना साहब
(B) बहादुर शाह जफर
(C) लक्ष्मी बाई
(D) तात्या टोपे
सूची-II
(i) युद्ध में मारे गए/गई
(ii) रंगून निर्वासित
(iii) पकड़ लिया और मौत के घाट उतारा
(iv) नेपाल भाग गए/गई
कूट -
CET 2022 (Graduate) 08 January 2023 Shift-2 -
- (अ) A-(iii), B-(iv), C-(ii), D-(i)
- (ब) A-(ii), B-(i), C-(iii), D-(iv)
- (स) A-(i), B-(ii), C-(iii), D-(iv)
- (द) A-(iv), B-(ii), C-(i), D-(iii)
उत्तर : A-(iv), B-(ii), C-(i), D-(iii)
- प्रश्न 8 मौलवी लियाकत अली, जिन्होंने 1857 के स्वतंत्रता संग्राम के दौरान महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई, निम्नलिखित में से किस शहर से संबंधित थे -
CET 2022 (Graduate) 08 January 2023 Shift-2 -
- (अ) बरेली
- (ब) इलाहाबाद
- (स) फैज़ाबाद
- (द) लखनऊ
उत्तर : इलाहाबाद
- प्रश्न 9 1857 के विद्रोह के समय, गवर्नर-जनरल कौन थे -
School Lecturer 2022 Gk (Group D) -
- (अ) लॉर्ड लिटन
- (ब) लॉर्ड क्लाइव
- (स) लॉर्ड कर्ज़न
- (द) लार्ड केनिंग
उत्तर : लार्ड केनिंग
- प्रश्न 10 निम्नलिखित में से किसने 1857 के विद्रोह को राष्ट्रीय स्वतंत्रता के लिए एक सुनियोजित संग्राम की संज्ञा दी
-
- (अ) गोपालकृष्ण गोखले
- (ब) लाला लाजपतराय
- (स) वी.डी. सावरकर
- (द) दादाभाई नौराजी
उत्तर : वी.डी. सावरकर
व्याख्या :
वी.डी. सावरकर ने अपनी पुस्तक “The Indian War of Independence” में 1857 के विद्रोह को प्रथम स्वतंत्रता संग्राम कहा था।
page no.(1/6)