Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

1857 की क्रांति

प्रश्न 31   राजस्थान में 1857 कई क्रांति में सर्वप्रथम फांसी पर चढ़ने वाला अमरचंद बांठिया कहाँ के थे -
 (अ) बीकानेर
 (ब) भीलवाड़ा
 (स) भरतपुर
 (द) अजमेर

उत्तर : बीकानेर

प्रश्न 32   किस इतिहासकार ने लिखा : 'तथाकथित प्रथम राष्ट्रीय स्वतंत्रता संग्राम न तो प्रथम, न ही राष्ट्रीय और न ही स्वतंत्रता संग्राम था' -
 (अ) आर. सी. मजुमदार
 (ब) एस. एन. सेन
 (स) वी. डी. सावरकर
 (द) इनमें से कोई नहीं

उत्तर : आर. सी. मजुमदार

प्रश्न 33   इन कथनों पर विचार कीजिए -
1. 1857 की क्रांति की शुरुआत एक सैन्य विद्रोह के रूप में हुई।
2. कालांतर में इसका स्वरूप बदलकर ब्रिटिश सत्ता के विरुद्ध एक जनव्यापी विद्रोह के रूप में हो गया, जिसे भारत का पहला स्वतंत्रता संग्राम कहा गया।
उपर्युक्त कथनों में कौन-सा/से सही है/हैं -

 (अ) केवल 1
 (ब) केवल 2
 (स) 1 और 2 दोनों
 (द) न ही 1 और न ही 2

उत्तर : 1 और 2 दोनों

प्रश्न 34   निम्नलिखित में किसने 1857 के विद्रोह को एक 'षड्यंत्र' की संज्ञा दी -
 (अ) जेम्स आउट्रम व W टेलर
 (ब) सर जान के.
 (स) सर जॉन लॉरन्स
 (द) टी. आर. होम्स

उत्तर : जेम्स आउट्रम व W टेलर

प्रश्न 35   सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए :
सूची-I (विद्रोह का क्षेत्र) A. मेरठ B. दिल्ली C. हरियाणा D. बरेली
सूची-II (विद्रोह का नेता) 1. कदम सिंह 2. बहादुरशाह II 3. राव तुलाराम 4. खान बहादुर खां

 (अ) A → 1, B → 2, C → 3, D → 4
 (ब) A → 2, B → 1, C → 3, D → 4
 (स) A → 1, B → 2, C → 4, D → 3
 (द) A → 4, B → 3, C → 2, D → 1

उत्तर : A → 1, B → 2, C → 3, D → 4

प्रश्न 36   निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए -
1. मंगल पाण्डे बैरकपुर (बंगाल) स्थित 34वीं नेटिव इंफैंट्री का एक सिपाही था
2. वह पहला भारतीय सिपाही था जिसने एनफील्ड राइफल, जिसमें चर्बी लगे कारतूस का प्रयोग होता था, का प्रयोग करने से इंकार किया।
3. मंगल पाण्डे ने 29 मार्च, 1857 को सार्जेन्ट मेजर यूजसन की गोली मारकर तथा लेफ्टिनेंट बो (Baugh) की तलवार से हत्या कर दी।
4. विद्रोह के आरोप में मंगल पाण्डे को 8 अप्रैल, 1857 को फांसी की सजा दी गई।
उपर्युक्त कथनों में कौन सा / कौन-से कथन सही है/हैं

 (अ) केवल 1 और 2
 (ब) केवल 2 और 3
 (स) केवल 1, 2 और 3
 (द) 1, 2, 3 और 4

उत्तर : 1, 2, 3 और 4

प्रश्न 37   भारत के शिक्षित मध्यम वर्ग ने
 (अ) 1857 की क्रांति का विद्रोह किया
 (ब) 1857 की क्रांति का समर्थन किया
 (स) 1857 की क्रांति में तटस्थ रहे
 (द) देशी शासकों के विरुद्ध संघर्ष किया

उत्तर : 1857 की क्रांति में तटस्थ रहे

प्रश्न 38   रानी लक्ष्मीबाई का मूल नाम क्या था -
 (अ) मणिकर्णिका
 (ब) जयश्री
 (स) पद्मा
 (द) अहल्या

उत्तर : मणिकर्णिका

प्रश्न 39   1857 के संग्राम को प्रथम स्वतंत्रता संग्राम का नाम किसने दिया -
 (अ) वी. ए. स्मिथ
 (ब) पी. ई. राॅबट्र्स
 (स) वी. डी. सावरकर
 (द) उपर्युक्त सभी

उत्तर : वी. डी. सावरकर

प्रश्न 40   1857 के निम्नलिखित क्रांतिकारियों में से किसका वास्तविक नाम ‘रामचंद्र पांडुरंग’ था -
 (अ) कुंवर सिंह
 (ब) तात्या टोपे
 (स) नाना साहेब
 (द) मंगल पांडेय

उत्तर : तात्या टोपे

page no.(4/6)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.