Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

राजस्थान की जनजातियां

प्रश्न 1 नीचे दो कथन दिए गए हैं:
कथन (I): राजस्थान में कंजर जनजाति अधिकतर कोटा, बूंदी, बारां, झालावाड़, भीलवाड़ा, उदयपुर, अजमेर और अलवर इलाकों में पाई जाती है।
कथन (II): कंजर जनजाति में, परिवार के प्रमुख को ‘कोतवाल’ के नाम से जाना जाता है।
उपरोक्त कथनों के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनें।

CET 2024 (Graduate) 28 September 2024 Shift-1
  • (अ) कथन (I) सही है लेकिन कथन (II) गलत है।
  • (ब) कथन (I) गलत है लेकिन कथन (II) सही है।
  • (स) कथन (I) और कथन (II) दोनों सही हैं।
  • (द) कथन (I) और कथन (II) दोनों ही गलत हैं।
उत्तर : कथन (I) सही है लेकिन कथन (II) गलत है।
व्याख्या :
राजस्थान में कंजर जनजाति कोटा, बूंदी, बारां आदि क्षेत्रों में निवास करती है, जो सही है। कंजर जनजाति में परिवार के प्रमुख को “कोतवाल” नहीं कहा जाता। सहरिया जनजाति के मुखिया को कोतवाल कहा जाता हैं
प्रश्न 2 नीचे दो कथन दिए गए हैं:
कथन (I): सांसी एक घुमन्तू जनजाति है, जो कि मुख्यतः भरतपुर ज़िले में पाई जाती है।
कथन (II): सांसी जनजाति के वीजा और मावा दो वर्ग हैं।
उपरोक्त कथनों के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनें।

CET 2024 (Graduate) 28 September 2024 Shift-1
  • (अ) कथन (I) सही है लेकिन कथन (II) गलत है।
  • (ब) कथन (I) गलत है लेकिन कथन (II) सही है।
  • (स) कथन (I) और कथन (II) दोनों सही हैं।
  • (द) कथन (I) और कथन (II) दोनों ही गलत हैं।
उत्तर : कथन (I) और कथन (II) दोनों सही हैं।
व्याख्या :
सांसी एक घुमंतू जनजाति है, जो मुख्यतः भरतपुर जिले में पाई जाती है। सांसी जनजाति की उत्पत्ति सांसमल नामक व्यक्ति से मानी जाती है। सांसी जनजति के दो वर्ग है 1. बीजा- धनादय वर्ग 2. माला/मावा -गरीब वर्ग
प्रश्न 3 निम्नलिखित में से कौन-सा कथन राजस्थान की सहरिया जनजाति के बारे में सही नहीं है -
CET 2024 (Graduate) 27 September 2024 Shift-1
  • (अ) इस जनजाति के मुखिया को तपाड़ा कहा जाता है।
  • (ब) वे कई देवी व देवताओं की पूजा करते हैं परन्तु उनके इष्ट देव “बेहरू भारानी” हैं।
  • (स) सहरिया का निवास दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में है और वह भी बारां जिले के शहाबाद और किशनगंज तहसील तक ही सीमित है।
  • (द) इनमें चौहान, डोडिया आदि जैसे “गोत्र” होते हैं।
उत्तर : इस जनजाति के मुखिया को तपाड़ा कहा जाता है।
व्याख्या :
सहरिया जनजाति, जो राजस्थान के दक्षिण-पूर्वी भाग, विशेषकर बारां जिले में निवास करती है। सहरिया जनजाति के मुखिया को कोतवाल कहा जाता हैं, न कि तपाड़ा। तपाड़ा अन्य जनजातियों से संबंधित हो सकता है।
प्रश्न 4 राजस्थान की आदिवासी जनजातियाँ मुख्य रूप से राज्य के किस क्षेत्र में रहती हैं -
Rajasthan Police Constable Exam 2024 ( SHIFT - L1)
  • (अ) उत्तर-पश्चिमी रेगिस्तान क्षेत्र
  • (ब) दक्षिण-पश्चिमी भाग
  • (स) पूर्वी मैदान
  • (द) अरावली पहाड़ी क्षेत्र
उत्तर : अरावली पहाड़ी क्षेत्र
व्याख्या :
राजस्थान की आदिवासी जनजातियाँ मुख्य रूप से अरावली पहाड़ी क्षेत्र के आसपास के क्षेत्रों में निवास करती हैं। इनमें भील और मीणा जैसी प्रमुख जनजातियाँ शामिल हैं।
प्रश्न 5 गरासिया जनजाति प्रधानतः पाई जाती है -
Veterinary Officer Exam 2019
  • (अ) बारां जिले में
  • (ब) सिरोही जिले में
  • (स) जोधपुर जिले में
  • (द) अलवर जिले में
उत्तर : सिरोही जिले में
व्याख्या :
राजस्थान की मीणा एवं भील जनजाति के बाद तीसरी सबसे बड़ी जनजाति गरासिया जनजाति है। यह जनजाति भील जनजाति से संबंधित है ये स्वयं को चौहान वंशज मानते है तथा शिव, दुर्गा और भैरव की पूजा करते हैं। मुख्य रूप से सिरोही, गोगुन्दा (उदयपुर), बाली (पाली),डूंगरपुर, बांसवाड़ा जिलो में निवास करते है।
प्रश्न 6 निम्नलिखित में से कौन सी राजस्थान की जनजाति नहीं है -
RPSC EO/ RO Exam 2022 Shift-1
  • (अ) भील
  • (ब) खटिक
  • (स) मीणा
  • (द) डामोर
उत्तर : खटिक
व्याख्या :
खटिक राजस्थान की जनजाति नहीं है। खटिक एक जाति है, लेकिन इसे जनजाति के रूप में मान्यता प्राप्त नहीं है। राजस्थान की प्रमुख जनजातियों में भील, मीणा, गरासिया, सहरिया आदि शामिल हैं।
प्रश्न 7 भील और गरासिया स्थानीय जनजातियाँ हैं जो मध्य माही - छप्पन बेसिन में स्थानांतरित खेती का व्यवसाय करती हैं, उन्हें ___ के रूप में जाना जाता है।
RPSC EO/ RO Exam 2022 Shift-1
  • (अ) हाड़ौती
  • (ब) वागड़
  • (स) वालरा
  • (द) झामरी
उत्तर : वालरा
प्रश्न 8 पहरावना तथा तन्ना विवाह प्रचलित हैं :
Sr. Teacher Gr II Comp. Exam - 2022 (Sanskrit Edu.) Group A
  • (अ) कंजर जनजाति में
  • (ब) साँसी जनजाति में
  • (स) भील जनजाति में
  • (द) गरासिया जनजाति में
उत्तर : गरासिया जनजाति में
प्रश्न 9 डामोर जनजाति का निवास क्षेत्र है -
3rd Grade Teacher 2022 Punjabi L2 (राजस्थान सामान्य ज्ञान व शैक्षिक परिदृश्य)
  • (अ) डूंगरपुर, बांसवाड़ा, उदयपुर
  • (ब) जयपुर, अलवर, डूंगरपुर
  • (स) जोधपुर, बांसवाड़ा, उदयपुर
  • (द) डूंगरपुर, बांसवाड़ा, टोंक
उत्तर : डूंगरपुर, बांसवाड़ा, उदयपुर
प्रश्न 10 राजस्थान सरकार द्वारा जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग की स्थापना वर्ष _____ में की गई।
3rd Grade Teacher 2022 Punjabi L2 (राजस्थान सामान्य ज्ञान व शैक्षिक परिदृश्य)
  • (अ) 1975
  • (ब) 1979
  • (स) 1981
  • (द) 1871
उत्तर : 1975
व्याख्या :
सरकार द्वारा वर्ष 1975 में जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग की स्थापना की गयी। जिससे एक समन्वित और सुनियोजित तरीके से अनुसूचित जनजातियों के विकास के लिये कार्यक्रमों के विकास के लिये कार्यक्रमों की समग्र नीति, योजना और समन्वय किया जा सकें।

page no.(1/18)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Cancellation & Refund About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.