Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

June 2021 Current Affairs

प्रश्न 21   येलोस्टोन नेशनल पार्क, जो ग्लोबल वार्मिंग के कारण खतरे में हैं, किस देश में स्थित है -
 (अ) ऑस्ट्रेलिया
 (ब) अमेरिका
 (स) डेनमार्क
 (द) नीदरलैंड

उत्तर : अमेरिका
व्याख्या :
साल 1950 के बाद से ग्रेटर येलोस्टोन क्षेत्र में औसत तापमान 2.3 डिग्री फारेनहाइट (1.3 सेल्सियस) बढ़ गया है और संभावित रूप से अधिक महत्वपूर्ण बात यह है कि इस क्षेत्र में वार्षिक बर्फबारी (Snow at Yellowstone) का एक चौथाई हिस्सा कम हो गया है। 1986-2005 के औसत की तुलना में 2061-2080 तक इस क्षेत्र के 5-6 फारेनहाइट गर्म होने का अनुमान है, और सदी के अंत तक 10-11 फारेनहाइट तक, इससे येलोस्टोन के आसपास का क्षेत्र भी अपने बर्फ के भंडार गंवाने की ओर अग्रसर है।

प्रश्न 22   किस राज्य का रामगढ़ विषधारी अभयारण्य भारत का 52वां बाघ अभयारण्य बन गया है -
 (अ) बिहार
 (ब) उत्तर प्रदेश
 (स) छत्तीसगढ
 (द) राजस्थान

उत्तर : राजस्थान
व्याख्या :
हाल ही में राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) की तकनीकी समिति ने राजस्थान के रामगढ़ विषधारी वन्यजीव अभयारण्य (Ramgarh Vishdhari wildlife sanctuary) को बाघ अभयारण्य बनाने की मंज़ूरी दी है। इसके साथ ही रामगढ़ विषधारी वन्यजीव अभयारण्य राजस्थान का चौथा टाइगर रिज़र्व/बाघ अभयारण्य बन जाएगा।यहाँ भारत का 52वाँ टाइगर रिज़र्व होगा। प्रत्येक वर्ष 29 जुलाई को वैश्विक बाघ दिवस (Global Tiger Day) मनाया जाता है जो कि बाघ संरक्षण के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिये चिह्नित एक वार्षिक कार्यक्रम है।

प्रश्न 23   तीरंदाज दीपिका कुमारी ने विश्व चैम्पियनशिप की व्यक्तिगत महिला प्रतिस्पर्धा में रूस की ईलीना ओसेपोवा को छह-शून्य से पराजित कर कौन सा पदक जीता -
 (अ) स्वर्ण पदक
 (ब) रजत पदक
 (स) कांस्य पदक
 (द) इनमें से कोई नहीं

उत्तर : स्वर्ण पदक
व्याख्या :
तीरंदाज दीपिका कुमारी ने विश्‍व चैम्पियनशिप की व्‍यक्तिगत महिला प्रतिस्‍पर्धा के फाइनल में रूस की ईलीना ओसेपोवा को छह-शून्‍य से पराजित कर स्‍वर्ण पदक जीता। दीपिका कुमारी ने विश्‍व तीरंदाजी चैम्पियनशिप में तीन स्‍वर्ण पदक जीते हैं। पेरिस में विश्‍व तीरंदाजी चैम्पियनशिप के मिक्‍स्‍ड में अतानु दास और दीपिका कुमारी ने स्‍वर्ण पदक जीता है। इन दोनों भारतीय तीरंदाजों ने फाइनल में नींदरलैंड की टीम को पांच-तीन से पराजित किया है। भारतीय टीम (दीपिका कुमारी, अंकिता भकत और कोमालिका बारी) ने महिला रिकर्व फाइनल विश्‍व कप स्‍टेज-3 में मैक्सिको को पांच-एक से हराया है। हो जनजाति की कोमालिका बारी पहली महिला तीरंदाज है जिन्‍होंने भारत को यह गौरव दिलाया है। दीपिका कुमारी तोक्‍यो ओलम्पिक 2020 के लिए क्‍वालीफाइ करने वाली एकमात्र भारतीय महिला तीरंदाज हैं।

प्रश्न 24   टोक्यो ओलंपिक खेलों के लिए क्‍वालीफाई करने वाले पहले भारतीय तैराक निम्न में से कौन बन गए हैं -
 (अ) साजन प्रकाश
 (ब) श्रीहरि नटराज
 (स) कुशाग्र रावत
 (द) संदीप सेजवाल

उत्तर : साजन प्रकाश
व्याख्या :
साजन प्रकाश तोक्‍यो ओलंपिक खेलों के लिए क्‍वालीफाई करने वाले पहले भारतीय तैराक बन गए हैं। उन्‍होंने रोम में पुरुषों के 200 मीटर बटरफ्लाई मुकाबले में एक मिनट 56 दशमलव तीन-आठ सेकंड का समय लिया, जबकि ओलंपिक में शामिल होने की योग्‍यता के लिए एक मिनट 56 दशमलव चार-आठ सेकंड की सीमा निर्धारित की गई थी। तोक्‍यो में ओलंपिक खेल 23 जुलाई से शुरू होंगे और आठ अगस्‍त तक चलेंगे। कोरोना महामारी के कारण पिछले वर्ष ओलंपिक खेलों को स्‍थगित कर दिया गया था। साजन प्रकाश केरल से हैं। उन्होंने 2015 में केरल में आयोजित राष्ट्रीय खेलों में 6 स्वर्ण और 3 रजत पदक जीत कर रिकॉर्ड बनाया था। उन्होंने 2016 के रिओ ओलिंपिक में भी हिस्सा लिया था, वे रिओ ल्य्म्पिक में हिस्सा लेने वाले एकमात्र पुरुष तैराक थे।

प्रश्न 25   निम्न में से किस देश ने वर्ष 2033 में अपना पहला क्रू मिशन मंगल पर भेजने की योजना बनाई है -
 (अ) नेपाल
 (ब) भारत
 (स) चीन
 (द) पाकिस्तान

उत्तर : चीन
व्याख्या :
चीन ने वर्ष 2033 में अपना पहला क्रू मिशन मंगल पर भेजने की योजना बनाई है। नियमित अनुवर्ती उड़ानों (follow-up flights) के साथ मानवयुक्त मंगल मिशन शुरू किया जाएगा। मंगल पर स्थायी रूप से बेस के निर्माण और इसके संसाधनों को निकालने के लिए दीर्घकालिक योजना के साथ मिशन शुरू किया जाएगा। यह महत्वाकांक्षी योजना मनुष्यों को मंगल ग्रह पर लाने के लिए अमेरिका के साथ दौड़ को तेज करेगी। मई 2021 में चीन द्वारा मंगल ग्रह पर रोबोटिक रोवर उतारने के बाद इस योजना का खुलासा किया गया था। चीन ने 2033, 2035, 2037, 2041 आदि के लिए मंगल ग्रह पर मानवयुक्त मिशन की योजना बनाई है। इस मानव मिशन से पहले, चीन मंगल ग्रह पर रोबोट भेजेगा जो बेस स्थापित करने और वहां संसाधनों को निकालने के लिए सिस्टम बनाने के लिए संभावित साइटों का अध्ययन करेगा।

प्रश्न 26   सौरभ चौधरी और मनु भारत की भारतीय जोड़ी ने 26 जून 2021 को आईएसएसएफ निशानेबाजी विश्व कप की 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में कौन सा पदक जीता -
 (अ) स्वर्ण पदक
 (ब) रजत पदक
 (स) कांस्य पदक
 (द) इनमें से कोई नहीं

उत्तर : रजत पदक
व्याख्या :
भारतीय निशानेबाज मनु भाकर और सौरभ चौधरी ने क्रोएशिया के ओसीजेक में अंतरराष्‍ट्रीय निशानेबाजी संघ की विश्‍वकप प्रतियोगिता में दस मीटर एयर पिस्‍टल मिश्रित टीम स्‍पर्धा में रजत पदक हासिल किया।

प्रश्न 27   निम्न में से किस देश ने टीवी व ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर दिन के समय में जंक फ़ूड के विज्ञापन पर रोक लगा दी है -
 (अ) नेपाल
 (ब) ब्रिटेन
 (स) चीन
 (द) रूस

उत्तर : ब्रिटेन
व्याख्या :
ब्रिटेन की बोरिस जॉनसन सरकार ने बच्चों के सेहत को ध्यान में रखते हुए बड़ा फैसला लिया है। इस फैसले के अनुसार, सुबह साढ़े पांच बजे से रात नौ बजे तक टीवी आदि पर जंक फूड के विज्ञापन प्रसारित करने पर रोक होगी। जंक फूड विज्ञापनों से जुड़े ये नियम अगले साल से लागू होंगे। बच्चों का हानिकारक भोजन से कम से कम सामना हो, इस नियम का यही मकसद है। यह फैसला बच्चों में मोटापे का मुकाबला करने के व्यापक अभियान का हिस्सा है।

प्रश्न 28   नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस (International Day against Drug Abuse and Illicit Trafficking) निम्न में से किस दिन मनाया जाता है -
 (अ) 10 जून
 (ब) 12 जून
 (स) 20 जून
 (द) 26 जून

उत्तर : 26 जून
व्याख्या :
नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस (International Day Against Drug Abuse and Illicit Trafficking) हर साल 26 जून को विश्व स्तर पर मनाया जाता है। यह दिन संयुक्त राष्ट्र द्वारा नशीली दवाओं के दुरुपयोग से मुक्त एक अंतरराष्ट्रीय समाज के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कार्रवाई और सहयोग को मजबूत करने के अपने दृढ़ संकल्प की अभिव्यक्ति के रूप में मनाया जाता है। नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस 2021 का विषय शेयर फैक्ट्स ऑन ड्रग्स, सेव लाइव्स (Share Facts On Drugs, Save Lives) है। 7 दिसंबर 1987 को, संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 26 जून को नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया, जो कि एक प्रस्ताव 42/112 पारित करके नशीली दवाओं के दुरुपयोग से मुक्त एक अंतरराष्ट्रीय समाज के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कार्रवाई और सहयोग को मजबूत करने के अपने दृढ़ संकल्प की अभिव्यक्ति के रूप में है।

प्रश्न 29   कानून मंत्री श्री रविशंकर प्रसाद ने आयकर अपीलीय न्यायाधिकरण का एक ई-फाइलिंग पोर्टल लॉन्च किया है। इस पोर्टल का नाम क्या है -
 (अ) itat e-return
 (ब) itat e-wasool
 (स) itat e-Raid
 (द) itat e-dwar

उत्तर : itat e-dwar
व्याख्या :
श्री रविशंकर प्रसाद, केंद्रीय विधि एवं न्याय, संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री, ने 25 जून, 2021 को नई दिल्ली में आयकर अपीलीय न्यायाधिकरण (आईटीएटी) के ई-फाइलिंग पोर्टल ‘ई आईटीएटी ई-द्वार’ की औपचारिक शुरुआत की। नया बना ई-फाइलिंग पोर्टल विभिन्न पक्षों को अपनी अपीलों, विविध आवेदनों, दस्तावेजों, पेपर बुक्स इत्यादि को इलेक्ट्रॉनिक रूप से पेश करने में सक्षम बनाएगा।

प्रश्न 30   किस राज्य या केंद्र शासित प्रदेश ने मुख्यमंत्री कोविड-19 परिवार आर्थिक सहायता शुरू की है -
 (अ) लक्षद्वीप
 (ब) गुजरात
 (स) मध्य प्रदेश
 (द) दिल्ली

उत्तर : दिल्ली
व्याख्या :
दिल्ली सरकार ने कोविड-19 महामारी के कारण एक सदस्य को खोने वाले परिवारों को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए “मुख्यमंत्री COVID-19 परिवार आर्थिक सहायता योजना” शुरू की है। समाज कल्याण विभाग की अधिसूचना के अनुसार, महामारी के बीच एक सदस्य को खोने वाले प्रत्येक परिवार को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि (ex-gratia) प्रदान की जाएगी।उन परिवारों को भी 2,500 रुपये प्रति माह की पेंशन दी जाएगी, जिन्होंने कोविड -19 महामारी के कारण एकमात्र कमाने वाले व्यक्ति को खो दिया है।सरकार प्रभावित परिवार के एकल सदस्य को नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक के रूप में नामांकित करने पर भी विचार करेगी।सरकार आश्रित बच्चों के स्वास्थ्य और शिक्षा की जरूरतों को भी पूरा करेगी।

page no.(3/68)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.