जनसंख्या
प्रश्न 1 निम्न में से किस राज्य का जनसंख्या घनत्व सर्वाधिक है -
(अ) महाराष्ट्र
(ब) उत्तर प्रदेश
(स) पश्चिमी बंगाल
(द) बिहार
प्रश्न 2 जनगणना 2011 के अनुसार, एक व्यक्ति जिसकी आयु 7 वर्ष या अधिक है तथा वह किसी भाषा के समझने के साथ पढ़ व लिख सकता है, वह कहलाता है-
(अ) स्नातक
(ब) साक्षर
(स) विज्ञ
(द) निरक्षर
प्रश्न 3 जनगणना 2011 के अनुसार, भारत के किस राज्य का लिंगानुपात सर्वाधिक है -
(अ) छत्तीसगढ़
(ब) तमिलनाडु
(स) आंध्र प्रदेश
(द) केरल
प्रश्न 4 भारत की जनगणना 2011 के संबंध में, निम्नलिखित कथनों पर विचार करें-
(a) भारत का लिंगानुपात प्रति हजार पुरुषों पर 940 महिलाएं हैं।
(b) हरियाणा में भारत में सबसे कम लिंगानुपात है, जहां प्रति 1000 पुरुषों पर सिर्फ 877 महिलाएं हैं।
गलत उत्तर चुनें -
(अ) (a) केवल
(ब) (b) केवल
(स) (a) और (b) दोनों
(द) उपरोक्त में से कोई नहीं
प्रश्न 5 भारतीय जनगणना 2011 के अनुसार, केरल में जनसंख्या वृद्धि दर कितनी दर्ज की गई -
(अ) 4.30%
(ब) 4.91%
(स) 5.32%
(द) 5.76%
प्रश्न 6 सन् 2000 की जनसंख्या नीति में किस वर्ष तक भारत की जनसंख्या में स्थायित्व लाने का लक्ष्य रखा गया है -
(अ) 2040
(ब) 2045
(स) 2050
(द) 2061
प्रश्न 7 वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार निम्न में से कौनसे युग्म सही हैं -
राज्य - जनसंख्या विशेषता
a. महाराष्ट्र - एक हजार से अधिक जनघनत्व
b. हिमाचल प्रदेश - न्यूनतम नगरीय जनसंख्या
c. तमिलनाडु - उच्च लिंगानुपात वाला राज्य
d. बिहार - नगरीय जनसंख्या का उच्च प्रतिशत
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए -
(अ) b और c
(ब) a और c
(स) b और d
(द) c और d
प्रश्न 8 निम्नलिखित में से ‘अनुकूलतम जनसंख्या सिद्धांत’ किसके द्वारा दिया गया था -
(अ) एडवर्ड वेस्ट
(ब) एडविन कैनन
(स) मारगरेट स्ट्रैन्जर
(द) थॉमस सैडलर
प्रश्न 9 2001- 2011 के मध्य निम्नलिखित में से किस राज्य में सबसे कम दशकीय जनसंख्या वृद्धि दर अंकित की गयी -
(अ) आन्ध्र प्रदेश
(ब) उड़ीसा
(स) गुजरात
(द) त्रिपुरा
प्रश्न 10 निम्नलिखित में से, भारत में 2011 की जनगणना के अनुसार, राज्यों का लिंगानुपात की दृष्टि से आरोही क्रम रहा है -
(अ) आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, केरल
(ब) छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल
(स) तमिलनाडु, केरल, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश
(द) केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़
page no.(1/7)