वाक्य शुद्धि
प्रश्न 1 शुद्ध वाक्य है -
(अ) इस प्रकार वह अनेक प्रकार के बहाने बनाने लगा।
(ब) यह चीज आप अपने हाथ से उन्हें दीजिए।
(स) उसकी आवाज कानों में सुनाई पड़ी।
(द) आप अपने मन में सोचें।
उत्तर
प्रश्न 2 शुद्ध वाक्य नहीं है-
(अ) इस बात के स्पष्टीकरण की आवश्यकता है।
(ब) मैंने उनकी बहुत प्रतीक्षा की।
(स) वह विलाप करके रोने लगा।
(द) उसने अपने पाँव से जूता उतारा।
उत्तर
प्रश्न 3 शुद्ध वाक्य नहीं है-
(अ) इसी बहाने हमें दर्शन हो गये।
(ब) आपका यह मत ग्राह्य योग्य है।
(स) उपस्थित लोगों ने संकल्प किया।
(द) अश्वमेध का घोड़ा पकड़ा गया।
उत्तर
प्रश्न 4 शुद्ध वाक्य है-
(अ) वह अपने भाग्य को कोस रहा है।
(ब) विशिष्ट अतिथियों में निम्नलिखित नाम उल्लेखनीय है।
(स) इस बात का स्पष्टीकरण करना आवश्यक है।
(द) यह असली गाय का घी है।
उत्तर
प्रश्न 5 शुद्ध वाक्य है-
(अ) इसलिए कहता हूँ क्योंकि आप दुर्बल हैं।
(ब) संभव है, यह बात वह हृदय से न माने ।
(स) मैं पहुँचा ही था जबकि वह आ गया ।
(द) वे व्यक्ति धन्य हैं कि जिन्होंने यह मंदिर बनवाया।
उत्तर
प्रश्न 6 अशुद्ध वाक्य है-
(अ) अश्वमेघ का घोड़ा पकड़ा गया।
(ब) कुत्ता एकलव्य का काला व भयानक शरीर देखकर भौंकने लगा।
(स) हिंदी अंग्रेजी का स्थान लेने में समर्थ है।
(द) यास्कादि आचार्यों ने भी यही माना है।
उत्तर
प्रश्न 7 ‘वह आम को खा रहा है।’ वाक्य में अशुद्धि है -
(अ) कारक संबंधी
(ब) वचन संबंधी
(स) क्रिया संबंधी
(द) लिंग संबंधी
उत्तर
प्रश्न 8 निम्नलिखित में से शुद्ध वाक्य का चयन कीजिए।
(अ) श्रीकृष्ण के अनेकों नाम हैं।
(ब) एक गाय, दो घोड़े और एक बकरी मैदान में चर रही हैं।
(स) काशी सदा से भारतीय संस्कृति का केंद्र रहा है।
(द) बंदूक एक बहुत उपयोगी शस्त्र है।
उत्तर
प्रश्न 9 निम्नलिखित में से शुद्ध वाक्य कौन सा है ?
(अ) शायद वह जरूर जाएगा।
(ब) किसी और से परामर्श लीजिए।
(स) सप्रमाण सहित स्पष्ट कीजिए।
(द) सारी दुनिया भर में यह बात फैल गई।
उत्तर
प्रश्न 10 शुद्ध वाक्य का चयन कीजिए -
(अ) सभी वर्ग के लोग उपस्थित थे।
(ब) उसका कद मुझसे बड़ा है।
(स) जो लोग अन्दर आना चाहते हैं, वे आ सकते हैं।
(द) वह पानी से पौधों को सींचता है।
उत्तर
page no.(1/12)