Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

वाक्य शुद्धि

प्रश्न 21   ‘यह पुष्प बड़ा सुन्दर है’-वाक्य में अशुद्धि है -
 (अ) संज्ञा सम्बन्धी
 (ब) सर्वनाम सम्बन्धि
 (स) विशेषण सम्बन्धी
 (द) क्रिया सम्बन्धी

उत्तर : विशेषण सम्बन्धी

प्रश्न 22   निम्नलिखित वाक्यों में से शुद्ध वाक्य है -
 (अ) मुझे पाठ याद करना है।
 (ब) मुझको पाठ याद करना है।
 (स) मेरे को पाठ याद करना है।
 (द) मेरे को याद पाठ करना है।

उत्तर : मुझे पाठ याद करना है।

प्रश्न 23   इनमें व्याकरण की दृष्टि से शुद्ध वाक्य है -
 (अ) दिल्ली में अनेक दर्शनीय स्थल देखने योग्य हैं।
 (ब) यह डिब्बा केवल मात्र महिलाओं के लिए आरक्षित है।
 (स) शीघ्र ही वह आन्दोलन देशव्यापी हो गया।
 (द) आज की वर्तमान स्थित में देश असमंजस में है।

उत्तर : शीघ्र ही वह आन्दोलन देशव्यापी हो गया।

प्रश्न 24   इनमें व्याकरण की दृष्टि से कौनसा वाक्य सही है -
 (अ) सभाभवन में अनेक लोग उपस्थित थे।
 (ब) संभवतः वह आज अवश्य आयेगा।
 (स) पुस्तकालय में अनेकों पुस्तकें हैं।
 (द) इस गुप्त रहस्य को किसी पर प्रकट मत करना।

उत्तर : सभाभवन में अनेक लोग उपस्थित थे।

प्रश्न 25   व्याकरण की दृष्टि से कौनसा वाक्य शुद्ध नहीं है -
 (अ) मेरे पास पचास रूपये हैं।
 (ब) अपना काम करके वह लौट आया।
 (स) यद्यपि वे अनपढ़ हैं, फिर भी बेवकूफ नहीं हैं।
 (द) वह सदैव ही सत्य बोलता है।

उत्तर : वह सदैव ही सत्य बोलता है।

प्रश्न 26   किस वाक्य में क्रिया संबंधी अशुद्धि है -
 (अ) सर्वत्र आधुनिकीकरण करना ठीक नहीं।
 (ब) बच्चा दूध पीकर सो गया।
 (स) आयोजकों ने अतिथियों को धन्यवाद दिया।
 (द) कुत्ते जोर-जोर से भोंक रहे थे।

उत्तर : सर्वत्र आधुनिकीकरण करना ठीक नहीं।

प्रश्न 27   इनमें से किस वाक्य में विशेषण से संबंधित अशुद्धि है -
 (अ) वे बहुत अच्छे इंसान हैं।
 (ब) यहां पर शुद्ध गाय का दूध मिलता है।
 (स) हमें मानवमात्र का भला सोचना चाहिए।
 (द) ओलावृष्टि के कारण अधिकांश फसल नष्ट हो गई।

उत्तर : यहां पर शुद्ध गाय का दूध मिलता है।

प्रश्न 28   निम्नांकित वाक्यों में से कौन-सा वाक्य शुद्ध है -
 (अ) यह दवा रोग को समूल सहित नष्ट कर देगी।
 (ब) यह दवा रोग को समूल में नष्ट कर देगी।
 (स) यह दवा रोग से समूल में नष्ट कर देगी।
 (द) यह दवा रोग को समूल नष्ट कर देगी।

उत्तर : यह दवा रोग को समूल नष्ट कर देगी।

प्रश्न 29   निम्नांकित वाक्यों में अशुद्ध वाक्य कौन-सा है -
 (अ) आपके दर्शन कर मैं प्रसन्न हुआ।
 (ब) काशी नगरी सदा विद्या का केंद्र रही है।
 (स) आपसे मेरा सविनयपूर्वक निवेदन है।
 (द) उसकी आंखों से आंसू बहने लगे।

उत्तर : आपसे मेरा सविनयपूर्वक निवेदन है।

प्रश्न 30   व्याकरण की दृष्टि से शुद्ध वाक्य है -
 (अ) ग्रीष्मकाल में दिन बड़े होते हैं।
 (ब) रविवार के दिन अवकाश रहता है।
 (स) प्रातःकाल के समय घूमने जाना चाहिए।
 (द) सारे विश्वभर में आज उथल-पुथल मची हुई है।

उत्तर : ग्रीष्मकाल में दिन बड़े होते हैं।

page no.(3/13)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.