Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

August 2021 Current Affairs

प्रश्न 11   नौचालन के लिए सामुद्रिक सहायता विधेयक 2021 जो संसद द्वारा पारित किया गया है, किस अधिनियम की जगह लेगा -
 (अ) प्रकाश स्तम्भ अधिनियम 1930
 (ब) प्रकाश स्तम्भ अधिनियम 1927
 (स) प्रकाश स्तम्भ अधिनियम 1921
 (द) प्रकाश स्तम्भ अधिनियम 1924

उत्तर : प्रकाश स्तम्भ अधिनियम 1927
व्याख्या :
इस विधेयक का उद्देश्य 90 साल से अधिक पुराने प्रकाश स्तम्भ अधिनियम 1927 को प्रतिस्थापित करना, सर्वोत्तम वैश्विक प्रथाओं, तकनीकी विकास और नौचालन के लिए सामुद्रिक सहायता के क्षेत्र में भारत के अंतरराष्ट्रीय दायित्वों का समायोजन करना, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के दृष्टिकोण को साकार करना, विधायी ढांचे को उपयोगकर्ताओं के अनुकूल बनाना और व्यापार करने की आसान प्रक्रिया को बढ़ावा देना है। सुरक्षित नौचालन के लिए भारत में प्रकाश स्तम्भ एवं दीपक का प्रशासन एवं प्रबंधन प्रकाश स्तम्भ अधिनियम 1927 द्वारा प्रशासित है। प्रकाश स्तम्भ अधिनियम 1927 के अधिनियमन के समय, तत्कालीन ब्रिटिश भारत में केवल 32 प्रकाश स्तम्भ थे, जो कि छह क्षेत्रों - अदन, कराची, बम्बई, मद्रास, कलकत्ता और रंगून - में फैले हुए थे।

प्रश्न 12   किस देश के पासेओ डेल प्राडो बुलेवार्ड (Paseo del Prado boulevard) और रेटिरो पार्क (Retiro park) को यूनेस्को ने विश्व धरोहर का दर्जा दिया है -
 (अ) इटली
 (ब) मेक्सिको
 (स) स्पेन
 (द) पुर्तगाल

उत्तर : स्पेन
व्याख्या :
स्पेन (Spain) में मैड्रिड के ऐतिहासिक पासेओ डेल प्राडो बुलवार्ड (Paseo del Prado boulevard) और रेटिरो पार्क (Retiro Park) को UNESCO वर्ल्ड हेरिटेज साइट्स का दर्जा दिया गया है। स्पेन (Spain) की राजधानी के बीचों-बीच पेड़ों की कतारों से घिरा पासेओ डेल प्राडो (Paseo del Prado), प्राडो संग्रहालय (Prado Museum) जैसी प्रमुख इमारतों का घर है। प्रतिष्ठित रेटिरो पार्क (Retiro Park), जो पासेओ डेल प्राडो (Paseo del Prado) से सटा हुआ है, 125 हेक्टेयर का हरा भरा स्थान है, और मैड्रिड (Madrid) के इतिहास में सबसे अधिक देखे जाने वाले आकर्षणों में से एक है।

प्रश्न 13   किस राज्य ने आयुष आधारित आर्थिक उन्नयन योजना ‘देवारण्य’ योजना शुरू की है -
 (अ) उत्तर प्रदेश
 (ब) छत्तीसगढ़
 (स) बिहार
 (द) मध्य प्रदेश

उत्तर : मध्य प्रदेश
व्याख्या :
मध्‍यप्रदेश सरकार ने लोगों के स्‍वास्‍थ्‍य सुधार और आदिवासियों की आजीविका में आर्थिक प्रगति के लिए आयुष आधारित देवरण्‍य योजना बनाई है। मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि राज्‍य में आरोग्‍य पर्यटन को बढावा दिया जाएगा। इसके लिए गांवों के मैदानी इलाकों में औषधीय पौधे लगाये जाएंगे।

प्रश्न 14   नल के जरिये 24*7 शुद्ध पानी मुहैया करवाने वाला देश का पहला शहर कौन सा बना है -
 (अ) पुणे
 (ब) पुरी
 (स) बेंगलुरु
 (द) अमरावती

उत्तर : पुरी
व्याख्या :
ओडिशा राज्य का ‘पुरी’ शहर देश में ‘ड्रिंक फ्रॉम टैप’ सुविधा प्रदान करने वाला पहला शहर बन गया है। इसका अर्थ है कि शहर में अब सभी के लिये सुरक्षित पेयजल उपलब्ध है, नल के माध्यम से उपलब्ध इस जल का प्रयोग खाना पकाने और पीने के लिये किया जा सकता है। हाल ही में ओडिशा के मुख्यमंत्री ने 'सुजल' या ड्रिंक-फ्रॉम-टैप मिशन का उद्घाटन किया है, इसके साथ ही ‘पुरी’ देश का पहला ऐसा शहर बन गया है, जिसके पास 24 घंटे गुणवत्तापूर्ण जल उपलब्ध कराने की क्षमता है। ‘सुजल’ योजना के तहत कोई भी व्यक्ति प्रत्यक्ष तौर पर नल से पानी पी सकता है और इसके लिये किसी भी प्रकार के भंडारण या फिल्टर की आवश्यकता नहीं होगी। इस कदम से ‘पुरी’ शहर के लगभग 2.5 लाख निवासियों को लाभ होगा। साथ ही इससे प्रतिवर्ष ‘पुरी’ आने वाले दो करोड़ पर्यटकों को भी फायदा होगा और उन्हें अपने साथ प्लास्टिक की बोतल नहीं लानी होगी तथा शहर के पर्यावरण पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

प्रश्न 15   2019 के लिए इंडियन स्पोर्ट्स हॉनर में डिफरेंटली एबल्ड स्पोर्ट्समैन ऑफ द ईयर से किसे सम्मानित किया गया है -
 (अ) प्रमोद भगत
 (ब) देवेंद्र झाझरिया
 (स) शरद कुमार
 (द) मरियप्पन थंगावेलु

उत्तर : प्रमोद भगत
व्याख्या :
वर्ल्ड नंबर 1 पैरा शटलर प्रमोद भगत (Pramod Bhagat) को 2019 के लिए इंडियन स्पोर्ट्स ऑनर (Indian Sports Honour) में डिफरेंटली एबल्ड स्पोर्ट्समैन ऑफ द ईयर (Differently Abled Sportsman of the Year) चुना गया। घोषणा में देरी COVID-19 महामारी के कारण हुई। भारतीय खेल सम्मान विराट कोहली फाउंडेशन (Virat Kohli Foundation) के सहयोग से आरपीएसजी समूह (RPSG Group) द्वारा भारत की उत्कृष्ट खेल हस्तियों को प्रतिवर्ष दिए जाने वाले पुरस्कार हैं। पुरस्कार 2017 में स्थापित किए गए थे। इस साल दुबई पैरा-बैडमिंटन टूर्नामेंट (Dubai Para-Badminton Tournament) में दो स्वर्ण पदक और एक कांस्य जीतने वाले भगत 24 अगस्त से टोक्यो (Tokyo) में शुरू होने वाले पैरालंपिक (Paralympics) में एकल और मिश्रित युगल स्पर्धाओं में भाग लेंगे।

प्रश्न 16   कान्स फिल्म समारोह में अपनी फिल्म ”A Night of Knowing Nothing” के लिए सर्वश्रेष्ठ डाक्यूमेंट्री के लिए ओइल डी’ओर (गोल्डन आई) पुरस्कार किसने जीता है -
 (अ) श्रेनिक राव
 (ब) पायल कपाड़िया
 (स) आनंद पटवर्धन
 (द) निष्ठा जैन

उत्तर : पायल कपाड़िया
व्याख्या :
निर्देशक पायल कपाड़िया की ‘ए नाइट ऑफ नोइंग नथिंग’ को 74वें कान फिल्म समारोह में सर्वश्रेष्ठ वृत्तचित्र के लिए ओइल डीओर (गोल्डन आई) पुरस्कार प्रदान किया गया। फिल्म समारोह में विभिन्न वर्गों में 28 वृत्तचित्र दिखाए गए थे जिसमें से कपाड़िया के वृत्तचित्र ने प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त किया। ‘ए नाइट ऑफ नोइंग नथिंग’ को ‘डायरेक्टर्स फोर्टनाइट’ के हिस्से के रूप में प्रदर्शित किया गया था। भारतीय फिल्म और टेलीविजन संस्थान (FTII) की पूर्व छात्रा कपाड़िया के पास डॉक्यूमेंट्री एंड व्हाट इज द समर सेइंग (documentary And What is the Summer Saying) 2018 और लास्ट मैंगो बिफोर द मॉनसून (Last Mango Before the Monsoon), 2015 शॉर्ट जैसी फिल्में भी हैं।

प्रश्न 17   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांव के बच्चों को प्ले स्कूल की सुविधा देने के लिए निम्न में से किस प्रोग्राम का शुभारम्भ किया है -
 (अ) विद्या प्रवेश प्रोग्राम
 (ब) खेल-कूद प्रोग्राम
 (स) कला डिजाइन प्रोग्राम
 (द) संतुलित आहार प्रोग्राम

उत्तर : विद्या प्रवेश प्रोग्राम
व्याख्या :
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांव के बच्चों को प्ले स्कूल की सुविधा देने के लिए विद्या प्रवेश प्रोग्राम का शुभारम्भ किया है। अब तक प्ले स्कूल का कॉन्सेप्ट बड़े शहरों तक सीमित है। विद्या प्रवेश के जरिए यह गांव-गांव जाएगा। ये प्रोग्राम आने वाले समय में यूनिवर्सल प्रोग्राम के तौर पर लागू होगा और राज्य भी इसे जरूरत के हिसाब से लागू करेंगे. देश के किसी भी हिस्से में अमीर हो या गरीब, उसकी पढ़ाई खेलते और हंसते हुए और आसानी से होगी।

प्रश्न 18   मानव तस्करी के खिलाफ विश्व दिवस निम्न में से किस दिन मनाया जाता है -
 (अ) 10 जुलाई
 (ब) 12 जुलाई
 (स) 30 जुलाई
 (द) 25 जुलाई

उत्तर : 30 जुलाई
व्याख्या :
संयुक्त राष्ट्र (United Nations) हर साल 30 जुलाई को व्यक्तियों की तस्करी के खिलाफ विश्व दिवस के रूप में मनाता है। 2013 में, महासभा ने मानव तस्करी (Trafficking in Persons) के शिकार लोगों की स्थिति के बारे में जागरूकता बढ़ाने और उनके अधिकारों के प्रचार और संरक्षण के लिए 30 जुलाई को व्यक्तियों की तस्करी के खिलाफ विश्व दिवस (World Day against Trafficking in Persons) के रूप में नामित किया। व्यक्तियों की तस्करी के खिलाफ विश्व दिवस के लिए 2021 की थीम पीड़ितों की आवाजें आगे बढ़ेंगी ( Victims’ Voices Lead the Way)। इस वर्ष की थीम मानव तस्करी के शिकार लोगों को अभियान के केंद्र में रखती है और मानव तस्करी से बचे लोगों से सुनने और सीखने के महत्व को उजागर करेगी।

प्रश्न 19   हाल ही में मादक पदार्थ नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) का प्रमुख किसे नियुक्त किया गया है -
 (अ) राकेश अस्थाना
 (ब) एसएन प्रधान
 (स) प्रभात कुमार
 (द) राहुल सचदेवा

उत्तर : एसएन प्रधान
व्याख्या :
राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के महानिदेशक एसएन प्रधान ने 29 जुलाई 2021 को मादक पदार्थ नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) के प्रमुख का अतिरिक्त कार्यभार संभाल लिया। प्रधान ने भारतीय पुलिस सेवा (आइपीएस) के अधिकारी राकेश अस्थाना की जगह ली। अस्थाना को दिल्ली पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है।

प्रश्न 20   निम्न में से किस देश के राष्ट्रीय कला संग्रहालय में रखी भारत की तस्करी की हुई 14 मूल्यवान कलाकृतियों को वापस लौटाने पर सहमति बनी है -
 (अ) नेपाल
 (ब) ऑस्ट्रेलिया
 (स) चीन
 (द) रूस

उत्तर : ऑस्ट्रेलिया
व्याख्या :
ऑस्ट्रेलिया चोरी की गई 14 कलाकृतियां भारत को वापस करेगा। इनमें से छह ऐसे हैं जिन्हें चोरी किया गया या अवैध रूप से निर्यात किया गया। नेशनल गैलरी की ओर से इसकी घोषणा की गई। इनमें मूर्तियां, तस्वीरें और स्क्रॉल शामिल हैं, जिन्हें चोरी किया गया है या फिर लूटा गया है। यह कलेक्शन बड़े पैमाने पर धार्मिक और सांस्कृतिक कलाकृतियों से बना है, जिसकी कुल कीमत लगभग 2.2 मिलियन अमेरिकी डॉलर है। खास बात यह है कि इनमें कुछ 12वीं शताब्दी के भी हैं। दरअसल यह सामग्री भारतीय तस्कर सुभाष कपूर के जरिए ली गई। ऑस्ट्रेलिया की नेशनल गैलरी ने कपूर के माध्यम से प्राप्त कई अन्य सामग्रियों को पहले ही वापस कर दिया है, जिसमें भगवान शिव की 5 मिलियन अमेरिकी डॉलर की कांस्य प्रतिमा भी शामिल है। इसे तमिलनाडु के एक मंदिर से चुराया गया था। भारतीय उच्चायुक्त मनप्रीत वोहरा ने ऑस्ट्रेलिया की इस पहल का स्वागत किया है।

page no.(2/70)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.