Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

August 2021 Current Affairs

प्रश्न 21   अंतर्राष्ट्रीय बाघ मानक कार्यकारी समिति ने भारत के कितने टाइगर रिजर्व को अंतर्राष्ट्रीय मानकों पर खरा बताया है -
 (अ) 10 टाइगर रिजर्व
 (ब) 19 टाइगर रिजर्व
 (स) 14 टाइगर रिजर्व
 (द) 15 टाइगर रिजर्व

उत्तर : 14 टाइगर रिजर्व
व्याख्या :
पर्यावरण मंत्री ने ‘तेंदुओं, सह-परभक्षियों और शाकभक्षियों की स्थिति-2018’ शीर्षक रिपोर्ट भी जारी की। उन्होंने कहा कि यह रिपोर्ट इस तथ्य का प्रमाण है कि बाघों के संरक्षण से पूरे इकोसिस्टम का संरक्षण होता है। वर्ष 2018 में बाघों की संख्या के अखिल भारतीय आकलन के दौरान, देश के बाघों वाले राज्यों में वनाच्छादित प्राकृतिक वासों के भीतर तेंदुओं की आबादी का भी अनुमान लगाया गया था। वर्ष 2018 में भारत के बाघों के विचरण वाले इलाकों में तेंदुओं की कुल आबादी 12,852 (एसई रेंज 12,172 - 13,535) थी। यह 2014 की तुलना में एक उल्लेखनीय वृद्धि है, जोकि देश के बाघों वाले 18 राज्यों के वनाच्छादित प्राकृतिक वासों में 7,910 (एसई 6,566-9,181) थी। इस कार्यक्रम में भारत के उन 14 बाघ अभयारण्यों के बारे में चर्चा की गई, जिन्हें ग्लोबल कंजर्वेशन एश्योर्ड | टाइगर स्टैंडर्ड्स (सीए|टीएस) की मान्यता मिली है। जिन 14 बाघ अभयारण्यों को मान्यता दी गई है उनमें असम के मानस, काजीरंगा और ओरंग, मध्य प्रदेश के सतपुड़ा, कान्हा और पन्ना, महाराष्ट्र के पेंच, बिहार में वाल्मीकि टाइगर रिजर्व, उत्तर प्रदेश के दुधवा, पश्चिम बंगाल के सुंदरबन, केरल में परम्बिकुलम, कर्नाटक के बांदीपुर टाइगर रिजर्व और तमिलनाडु के मुदुमलई और अनामलई टाइगर रिजर्व शामिल हैं। कंजर्वेशन एश्योर्ड | टाइगर स्टैंडर्ड्स (सीए|टीएस) को टाइगर रेंज कंट्रीज (टीआरसी) के वैश्विक गठबंधन द्वारा मान्यता संबंधी उपकरण के रूप में स्वीकार किया गया है और इसे बाघों एवं संरक्षित क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों द्वारा विकसित किया गया है।

प्रश्न 22   हाल ही में चीन और किस देश ने युद्धग्रस्त देश को आतंकवाद का केंद्र बनने से रोकने के लिये अफगानिस्तान में संयुक्त कार्रवाई शुरू करने का फैसला किया है -
 (अ) बांग्लादेश
 (ब) भारत
 (स) नेपाल
 (द) पाकिस्तान

उत्तर : पाकिस्तान
व्याख्या :
हाल ही में चीन और पाकिस्तान ने युद्धग्रस्त देश को आतंकवाद का केंद्र बनने से रोकने के लिये अफगानिस्तान में संयुक्त कार्रवाई शुरू करने का फैसला किया है। अफगानिस्तान से हाल ही में अमेरिकी सैनिकों की वापसी के बाद देश भर में तालिबान का तेज़ी से विस्तार हुआ है। चीन शिनजियांग प्रांत के उइगर उग्रवादियों के फिर से संगठित होने से चिंतित है, जो पूर्वी तुर्किस्तान इस्लामिक मूवमेंट (ETIM) के तत्वावधान में काम करते हैं, इसे लेकर बीजिंग का आरोप है कि उसके अल-कायदा के साथ संबंध हैं।

प्रश्न 23   सुमित नागल ओलंपिक संस्करण में टेनिस पुरुष एकल मैच जीतने वाले एकमात्र तीसरे भारतीय बन गए हैं। पहले भारतीय कौन थे जिन्होंने टेनिस पुरुष एकल मैच जीता था -
 (अ) जीशान अली
 (ब) लिएंडर पेस
 (स) महेश भूपति
 (द) विजय अमृतराज

उत्तर : जीशान अली
व्याख्या :
टेनिस में भारत का एकमात्र पदक 1996 के अटलांटा ओलंपिक में लिएंडर पेस (कांस्य) ने जीता था। भारत के सुमित नागल (Sumit Nagal) को टोक्यो ओलंपिक की टेनिस स्पर्धा के पुरुष एकल वर्ग के दूसरे राउंड के मैच में आरओसी के डेनियल मेदवेदेव (Daniil Medvedev) के हाथों हार मिली है। इसके साथ टेनिस में भारत की चुनौती समाप्त हो गई है। जीशान अली ने सियोल ओलंपिक 1988 की टेनिस पुरूष एकल स्पर्धा में पराग्वे के विक्टो काबालेरो को हराया था। उसके बाद लिएंडर पेस ने ब्राजील के फर्नाडो मेलिजेनी को हराकर अटलांटा ओलंपिक 1996 में कांस्य पदक जीता था।

प्रश्न 24   भारतीय नौसेना के कौन से जहाज ने अफ्रीका के पूर्वी तट पर कटलैस एक्सप्रेस अभ्यास 2021 में भाग लिया -
 (अ) आईएनएस तबर
 (ब) आईएनएस तारिणी
 (स) आईएनएस तलवार
 (द) आईएनएस कृपाण

उत्तर : आईएनएस तलवार
व्याख्या :
भारतीय नौसेना का जहाज तलवार बहु-राष्ट्रीय समुद्री अभ्यास ‘कटलैस एक्सप्रेस 2021’ (सीई 21) में हिस्सा ले रहा है। यह अभ्यास केन्या में 26 जुलाई, 2021 से छह अगस्त, 2021 तक चलेगा। बंदरगाह पर होने वाला अभ्यास मोमबासा में 26-28 जुलाई तक किया गया, जिसमें भारतीय नौसेना के मैरीन कमांडोज़ (मार्कोस) ने केन्या, जिबूती, मोजाम्बीक, कैमरून और जियॉर्जिया के तटरक्षक दल के कर्मियों को प्रशिक्षण दिया। मार्कोस ने ‘विजिट,’ ‘बोर्ड,’ ‘सर्च,’ और ‘सीज़र’ (पहुंचना, चढ़ना, तलाशना, जब्त करना -- वीबीएसएस) ऑप्रेशन का प्रशिक्षण दिया। इस अभ्यास में विदेशी नौसैनिकों ने हिस्सा लिया। यह अभ्यास मोमबासा के बंडारी मैरीटाइम अकादमी में किया गया। ‘कटलैस एक्सप्रेस’ अभ्यास को इस तरह तैयार किया गया है, जिसके जरिये क्षेत्रीय सहयोग, समुद्री सीमा सम्बंधी जागरूकता पैदा होगी तथा अमेरिका, पूर्वी अफ्रीका तथा पश्चिमी हिंद महासागर के बीच क्षमता बढ़ाने के लिये बेहतरीन तौर-तरीकों को साझा किया जायेगा।

प्रश्न 25   निम्नलिखित में से किस देश ने दो दिवसीय ‘मध्य-दक्षिण एशिया सम्मेलन’ की मेजबानी की -
 (अ) इराक
 (ब) कजाखस्तान
 (स) किर्गिज़स्तान
 (द) उज़्बेकिस्तान

उत्तर : उज़्बेकिस्तान
व्याख्या :
उज्बेकिस्तान (Uzbekistan) ने ताशकंद में मध्य और दक्षिण एशिया: क्षेत्रीय कनेक्टिविटी, चुनौतियां और अवसर (Central and South Asia: Regional Connectivity, Challenges and Opportunities) नामक एक उच्च स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी की है। सम्मेलन उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शावकत मिर्ज़ियोयेव (Shavkat Mirziyoyev) की एक पहल थी। इसमें अफगानिस्तान (Afghanistan) के राष्ट्रपति अशरफ़ ग़नी (Ashraf Ghani), मध्य एशियाई (Central Asian), पश्चिम एशियाई (West Asian) और दक्षिण एशियाई (South Asian) देशों के मंत्री शामिल थे, जिनमें भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर (Dr. S. Jaishankar) भी शामिल थे। सम्मेलन में 40 से अधिक देशों और लगभग 30 अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधियों और थिंक टैंकों (think tanks) के प्रमुखों ने भाग लिया।

प्रश्न 26   हाल ही में, क्रिसमस द्वीप के पास एक पुराने समुद्र के नीचे ज्वालामुखी की खोज की गई थी। क्रिसमस द्वीप किस देश में स्थित है -
 (अ) मालदीव
 (ब) ऑस्ट्रेलिया
 (स) मॉरीशस
 (द) सेशल्स

उत्तर : ऑस्ट्रेलिया

प्रश्न 27   स्केटबोर्डिंग में पहला ओलंपिक स्वर्ण पदक किसने जीता है; स्केटबोर्डिंग पहली बार इस ओलंपिक में खेला गया है -
 (अ) युतो होरिगोम
 (ब) केल्विन होफले
 (स) जैगर ईटन
 (द) एरिक कोस्टन

उत्तर : युतो होरिगोम
व्याख्या :
जापान के युतो होरिगोम (22 वर्षीय) ने टोक्यो ओलंपिक खेलों में पहली बार स्केटबोर्डिंग प्रतियोगिता जीती। उन्होंने एरिएक अर्बन स्पोर्ट्स सेंटर, टोक्यो में आयोजित पुरुषों की स्ट्रीट स्केटिंग प्रतिस्‍पर्धा में स्केटबोर्डिंग में 18 अंक प्राप्‍त करके पहला ओलंपिक स्वर्ण पदक जीता। ब्राजील के केल्विन होफ्लर ने रजत और अमेरिका के जैगर ईटन ने कांस्य पदक जीता। जापान की मोमिजी निशया टोक्यो ओलिंपिक की सबसे युवा गोल्ड मेडल विनर बन गई हैं। उन्होंने विमेंस इंडिविजुअल स्केटबोर्डिंग का गोल्ड मेडल अपने नाम किया। 13 साल 330 दिन की मोमिजी स्केटबोर्डिंग में पहला ओलिंपिक गोल्ड जीतने वाली एथलीट भी बन गई हैं।

प्रश्न 28   इंटरनेशनल डे फॉर द कंजर्वेशन ऑफ द मैंग्रोव इकोसिस्टम प्रत्येक वर्ष कब मनाया जाता है -
 (अ) जुलाई 27
 (ब) जुलाई 28
 (स) जुलाई 26
 (द) जुलाई 25

उत्तर : जुलाई 26
व्याख्या :
मैंग्रोव पारिस्थितिकी (Mangrove Ecosystem) तंत्र के संरक्षण के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस (या विश्व मैंग्रोव दिवस - World Mangrove Day) प्रतिवर्ष 26 जुलाई को मनाया जाता है। यह दिन मैंग्रोव पारिस्थितिक तंत्र के महत्व के बारे में एक अद्वितीय, विशेष और कमजोर पारिस्थितिकी तंत्र (a unique, special and vulnerable ecosystem) के रूप में जागरूकता बढ़ाने और उनके स्थायी प्रबंधन, संरक्षण और उपयोग के लिए समाधान को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है। 2015 में संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (UN Educational, Scientific and Cultural Organization - UNESCO) के सामान्य सम्मेलन द्वारा इस दिन को अपनाया गया था। 1998 में आज ही के दिन ग्रीनपीस के कार्यकर्ता हेहो डेनियल नैनोटो (Hayhow Daniel Nanoto) की इक्वाडोर (Ecuador) के मुइसने (Muisne) में मैंग्रोव आर्द्रभूमि को फिर से स्थापित करने के लिए एक बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गई थी।

प्रश्न 29   सतीश कालसेकर, जिनका हाल ही में निधन हो गया, किस भाषा के प्रसिद्ध कवि थे -
 (अ) भोजपुरी
 (ब) मैथिली
 (स) हिंदी
 (द) मराठी

उत्तर : मराठी
व्याख्या :
प्रख्यात मराठी कवि सतीश कालसेकर का महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के पेण टाउन में उनके आवास पर दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वे 78 वर्ष के थे। कालसेकर को उनके निबंधों के संग्रह 'वाचनार्याची रोजनिशि' के लिए 2014 में साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। वे ज्यादातर एक कवि के रूप में अपने काम के लिए जाने जाते थे। उनके लोकप्रिय कविता संग्रह 'इंद्रियोपनिषद', 'साक्षात' और 'विलम्बित' हैं। उन्होंने साहित्य के कई रूपों में धाराप्रवाह काम किया और कविता, अनुवाद, गद्य लेखन और संपादन के क्षेत्र में योगदान दिया।

प्रश्न 30   किस कंपनी ने SEEDS के साथ साझेदारी में भारत में हीटवेव जोखिमों की भविष्यवाणी के लिए एक कृत्रिम बुद्धिमत्ता मॉडल ‘सनी लाइव्स’ का अपना दूसरा चरण शुरू किया है -
 (अ) अमेज़न
 (ब) आईबीएम
 (स) माइक्रोसॉफ्ट
 (द) गूगल

उत्तर : माइक्रोसॉफ्ट
व्याख्या :
प्रौद्योगिकी दिग्गज माइक्रोसॉफ्ट भारत ने सस्टेनेबल एनवायरनमेंट एंड इकोलॉजिकल डेवलपमेंट सोसाइटी(SEEDS) के साथ साझेदारी में भारत में हीटवेव जोखिमों की भविष्यवाणी के लिए एक कृत्रिम बुद्धिमत्ता मॉडल ‘सनी लाइव्स’ के अपने दूसरे चरण के शुभारंभ की सोमवार को घोषणा की।

page no.(3/70)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.