Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

अक्षांश व देशांतर

प्रश्न 1   निम्न में से कौनसा कथन सही नहीं है -
 (अ) अक्षांश ग्लोब पर पश्चिम से पूर्व की ओर खींची गई काल्पनिक रेखा है
 (ब) इनकी संख्या 181 है
 (स) दो अक्षांशों के मध्य की दूरी 15 किमी होती है
 (द) विषुवत रेखा की लम्बाई 40069 किमी है

उत्तर : दो अक्षांशों के मध्य की दूरी 15 किमी होती है

प्रश्न 2   ग्रीनविच रेखा निम्न में से किस स्थान से नहीं गुजरती है -
 (अ) अल्जीरिया
 (ब) फ्रांस
 (स) जर्मनी
 (द) घाना

उत्तर : जर्मनी

प्रश्न 3   अमेरिका से एशिया की यात्रा करते हुए यदि अन्तरराष्ट्रीय तिथि रेखा पार किया जाए तो -
 (अ) एक दिन घट जाएगा
 (ब) एक दिन बढ़ जाएगा
 (स) कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा
 (द) उपरोक्त सभी गलत है

उत्तर : एक दिन घट जाएगा

प्रश्न 4   भारत की मानक समय रेखा निम्न में से किस स्थान से गुजरती है -
 (अ) लखनऊ
 (ब) कानपुर
 (स) इलाहाबाद
 (द) उज्जैन

उत्तर : इलाहाबाद

प्रश्न 5   भारतीय प्रमाणिक समय ग्रीनविच माध्य समय से कितना आगे है -
 (अ) 4 घंटा 55 मिनट
 (ब) 5 घंटा 30 मिनट
 (स) 5 घंटा 55 मिनट
 (द) 6 घंटा 25 मिनट

उत्तर : 5 घंटा 30 मिनट

प्रश्न 6   दो देशान्तर के मध्य कितने समय का अन्तर होता है -
 (अ) 1 मिनट
 (ब) 4 मिनट
 (स) 16 मिनट
 (द) 12 मिनट

उत्तर : 4 मिनट

प्रश्न 7   देशान्तरों के बीच की दूरी ध्रुवों की तरफ जाने पर -
 (अ) घटती जाती है
 (ब) बढ़ती जाती है
 (स) पहले घटती है फिर बढ़ती है
 (द) पहले बढ़ती है फिर घटती है

उत्तर : घटती जाती है

प्रश्न 8   देशान्तरों की कुल संख्या है -
 (अ) 45
 (ब) 90
 (स) 180
 (द) 360

उत्तर : 360

प्रश्न 9   0 डिग्री देशान्तर रेखा कहलाती है -
 (अ) भूमध्य रेखा
 (ब) ग्रीनविच रेखा
 (स) अन्तरराष्ट्रीय तिथि रेखा
 (द) विषुवत रेखा

उत्तर : ग्रीनविच रेखा

प्रश्न 10   दो अक्षांशों के मध्य की दूरी कितनी होती है -
 (अ) 111 किमी
 (ब) 114 किमी
 (स) 116 किमी
 (द) 119 किमी

उत्तर : 111 किमी

page no.(1/2)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.