Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

February 2022 Current Affairs

प्रश्न 1   केंद्र सरकार ने दूरसंचार कंपनियों (telecom companies) को अंतराष्ट्रीय कॉल और मैसेज को कितने साल तक सुरक्षित रखना अनिवार्य कर दिया है -
 (अ) पांच साल
 (ब) दो साल
 (स) चार साल
 (द) सात साल

उत्तर : दो साल
व्याख्या :
केंद्र सरकार ने सामान्य दूरसंचार नेटवर्क के साथ ही इंटरनेट के माध्यम से विदेश से की जाने वाली कॉल, सैटेलाइट फोन कॉल, कॉन्फ्रेंस कॉल तथा संदेशों को कम-से-कम दो साल के लिए सुरक्षित (Store) रखने को अनिवार्य कर दिया है. दूरसंचार विभाग की ओर से जारी एक परिपत्र में दूरसंचार सेवा प्रदाताओं हेतु अंतरराष्ट्रीय कॉल एवं संदेशों को अनिवार्य रूप से सुरक्षित रखने के बारे में आदेश जारी किया गया है. यह कदम दूरसंचार विभाग ने गत दिसंबर में एकीकृत लाइसेंस में किए गए संशोधन के बाद उठाया है.

प्रश्न 2   हाल ही में किस टेनिस खिलाड़ी ने ऑस्ट्रेलियन ओपन 2022 का खिताब जीत लिया है -
 (अ) नोवाक जोकोविच
 (ब) राफेल नडाल
 (स) जिमी कॉर्नर्स
 (द) इवान लेंडल

उत्तर : राफेल नडाल
व्याख्या :
स्पेनिश टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में रूसी स्टार डेनिल मेदवेदेव को पांच सेट तक चले संघर्ष में 2-6, 6-7, 6-4, 6-4, 7-5 से हरा दिया। यह नडाल के करियर का दूसरा ऑस्ट्रेलियन ओपन और ओवरऑल 21वां ग्रैंड स्लैम खिताब है। नडाल इसके साथ ही ग्रैंड स्लैम के 145 साल के इतिहास में सबसे ज्यादा मेंस सिंगल्स खिताब जीतने वाले पुरुष खिलाड़ी बन गए। उन्होंने स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और सर्बिया के नोवाक जोकोविच को पीछे छोड़ा। इन दोनों के नाम 20-20 ग्रैंड स्लैम टाइटल हैं। ऑस्ट्रेलियन ओपन के महिला सिंगल्स के फाइनल में ऐश्ली बार्टी ने अमेरिका की डेनियल कॉलिंस को सीधे सेटों में हराया था।

प्रश्न 3   ऑस्ट्रेलियन ओपन 2022 (वीमेन) का खिताब निम्न में से किसने जीत लिया है -
 (अ) सिमोना हालेप
 (ब) एनेट कोंटेविट
 (स) नाओमी ओसाका
 (द) एश्ले बार्टी

उत्तर : एश्ले बार्टी
व्याख्या :
ऑस्ट्रेलियन ओपन के महिला सिंगल्स के फाइनल में ऐश्ली बार्टी ने अमेरिका की डेनियल कॉलिंस को सीधे सेटों में हराया था। ऑस्‍ट्रेलिया के लिए बार्टी ने यह ग्रैंड स्‍लैम खिताब 44 वर्ष बाद जीता है। उनसे पहले 1978 में यह खिताब क्रिस्‍टीन ओ नील ने जीता था।

प्रश्न 4   विश्व कुष्ठरोग दिवस (World Leprosy Day) निम्न में से किस दिन मनाया जाता है -
 (अ) 10 मार्च
 (ब) 12 अगस्त
 (स) 30 जनवरी
 (द) 15 नवंबर

उत्तर : 30 जनवरी
व्याख्या :
30 जनवरी को विश्व कुष्ठरोग दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसका उद्देश्य कुष्ठरोग को समाप्त करना तथा कुष्ठरोग से पीड़ित लोगों के साथ होने वाले भेदभाव को समाप्त करना है। कुष्ठरोग से पीड़ित लोग सामाजिक भेदभाव के कारण अक्सर अवसाद का शिकार हो जाते हैं।

प्रश्न 5   निम्न में से कौन सा देश पिछले कुछ वर्षों में भारतीय अनार के निर्यात के लिये शीर्ष गंतव्य के रूप में उभरा है -
 (अ) रूस
 (ब) श्रीलंका
 (स) पाकिस्तान
 (द) बांग्लादेश

उत्तर : बांग्लादेश
व्याख्या :
बांग्लादेश पिछले कुछ वर्षों में भारतीय अनार के निर्यात के लिये शीर्ष गंतव्य के रूप में उभरा है। पिछले वित्तीय वर्ष (2020-21) में भारत ने 68,502.9 टन फलों का निर्यात किया था, जिसमें से 36,906.77 टन (50% से अधिक) बांग्लादेश को किया गया। अनार (पुनिका ग्रेनटम) दुनिया के उष्णकटिबंधीय और उपोष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में उगाया जाता है। यह अर्द्ध-शुष्क परिस्थितियों में अच्छी तरह से बढ़ता है और इसे औसत समुद्र तल से ऊपर 500 मीटर की ऊँचाई तक उगाया जा सकता है।

प्रश्न 6   इजरायल और किस देश ने राजनयिक संबंधों के 30 साल पूरे होने पर जश्न मनाया -
 (अ) नेपाल
 (ब) भारत
 (स) चीन
 (द) रूस

उत्तर : भारत
व्याख्या :
इजरायल और भारत देश ने राजनयिक संबंधों के 30 साल पूरे होने पर जश्न मनाया। भारत ने 17 सितंबर 1950 को इजराइल को मान्यता दी थी, लेकिन देशों के बीच पूर्ण राजनयिक संबंध 29 जनवरी 1992 को स्थापित हुए थे। भारत और इजराइल के बीच राजनयिक संबंधों की 30वीं वर्षगांठ पर बधाई देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने विश्वास जताया कि भारत और इजराइल की दोस्ती आने वाले दशकों में आपसी सहयोग के नए कीर्तिमान स्थापित करती रहेगी।

प्रश्न 7   हाल ही में किस निगम ने 30 जनवरी 2022 को कुष्ठ रोग के खिलाफ जन जागरूकता अभियान 'स्पर्श' शुरू किया है -
 (अ) बृहन मुंबई नगर निगम
 (ब) लखनऊ नगर निगम
 (स) ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम
 (द) उत्तरी दिल्ली नगर निगम

उत्तर : बृहन मुंबई नगर निगम
व्याख्या :
राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के अन्तर्गत बृहन्मुंबई महानगर पालिका-बीएमसी 30 जनवरी से 14 फरवरी तक कुष्ठ रोग निवारण जन-जागरूकता अभियान स्पर्श शुरू कर रही है। बीएमसी सभी 24 क्षेत्रों में इस अभियान का आयोजन करेगी। बीएमसी घर-घर जाकर यह अभियान चलाएगी। स्पर्श अभियान का इस वर्ष का नारा है कुष्ठ रोग मुक्त की ओर अग्रसर।

प्रश्न 8   भारत-आसियान डिजिटल कार्य योजना 2022 आसियान डिजिटल मंत्रियों की बैठक के किस संस्करण में स्वीकृत है -
 (अ) प्रथम
 (ब) दूसरा
 (स) तीसरा
 (द) चौथी

उत्तर : दूसरा
व्याख्या :
आसियान देशों के डिजिटल मंत्रियों की दूसरी बैठक वर्चुअल माध्‍यम से आयोजित की गई। भारत के संचार राज्‍यमंत्री देवूसिंह चौहान और म्‍यांमा के परिवहन और संचार मंत्री एडमिरल टिन आंग सान ने बैठक की अध्‍यक्षता की। इसमें भारत- आसियान डिजिटल कार्य योजना-2022 को मंजूरी दी गई। कार्य-योजना में चोरी हुये और नकली मोबाइल हैंडसेटों के इस्तेमाल से निपटने और देशव्यापी सार्वजनिक वाई-फाई नेटवर्क इंटरफेस प्रणाली बनाना शामिल है।

प्रश्न 9   हाल ही में भारतीय स्टार्टअप बोटलैब द्वारा बीटिंग रिट्रीट समारोह में कितने ड्रोन उड़ाए गए हैं -
 (अ) 100 ड्रोन
 (ब) 300 ड्रोन
 (स) 500 ड्रोन
 (द) 1000 ड्रोन

उत्तर : 1000 ड्रोन
व्याख्या :
बीटिंग द रिट्रीट समारोह नई दिल्ली के ऐतिहासिक विजय चौक पर आयोजित किया गया। इस आयोजन में पहली बार शामिल किए गए, आसमान को चकाचौंध करने वाले एक हजार ड्रोन मुख्य आकर्षण रहे। आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्‍य में पहली बार ड्रोन शो को इस समारोह का हिस्सा बनाया गया। इस ड्रोन शो का आयोजन स्टार्टअप - 'बोटलैब डायनेमिक्स' ने दिल्ली के भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान तथा विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के सहयोग से किया गया है। ड्रोन शो के दौरान सिन्‍क्रोनाइज्‍ड बैग्राउन्‍ड म्‍यूजिक बजाया गया।

प्रश्न 10   हाल ही में एस.के.परमशिवन का तिरुचेंगोडे में निधन हो गया, वह किस पेशे से जुड़े थे -
 (अ) अर्थशास्त्री
 (ब) चिकित्सक
 (स) अधिवक्ता
 (द) राजनीतिज्ञ

उत्तर : राजनीतिज्ञ
व्याख्या :
तमिलनाडु में, पूर्व कांग्रेस सांसद एस.के.परमशिवन का तिरुचेंगोडे में निधन हो गया। वह 103 वर्ष के थे। वे 1962 में लोकसभा के लिए चुने गए थे। उन्‍हें इरोड और उसके आसपास के क्षेत्रों में श्‍वेत क्रांति का जनक माना जाता था।

page no.(1/58)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.