Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

February 2022 Current Affairs

प्रश्न 21   हाल ही में स्वास्थ्य मंत्री ने किस शहर में राष्ट्रीय पोलियो टीकाकरण अभियान 2022 शुरू किया है -
 (अ) जयपुर
 (ब) हैदराबाद
 (स) नई दिल्ली
 (द) लखनऊ

उत्तर : नई दिल्ली
व्याख्या :
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मंडाविया ने 26 फरवरी 2022 को दिल्ली में पांच साल से कम उम्र के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाकर राष्ट्रीय पोलियो टीकाकरण अभियान 2022 शुरू किया है।

प्रश्न 22   हाल ही में कितने बजट को सरकार ने पांच साल के लिए आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के राष्ट्रीय रोल-आउट के लिए मंजूरी दी है -
 (अ) 1, 900 करोड़ रुपये
 (ब) 1, 800 करोड़ रुपये
 (स) 1, 700 करोड़ रुपये
 (द) 1, 600 करोड़ रुपये

उत्तर : 1, 600 करोड़ रुपये
व्याख्या :
केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन को देश में लागू करने की मंजूरी दे दी है। यह मिशन छह केन्द्र शासित प्रदेशों - लद्दाख़, चंडीगढ़, दादरा और नागर हवेली तथा दमन और दीव, पुद्दुचेरी, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह तथा लक्षदीप में प्रायोगिक तौर पर सफलतापूर्वक लागू किया जा चुका है। इस मिशन को राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण लागू करेगा और पांच वर्षों के लिए इस मिशन का बजट 16 सौ करोड़ रुपये होगा।

प्रश्न 23   निम्नलिखित में से किस टीम ने प्रो कबड्डी लीग फाइनल 2022 जीता है -
 (अ) दबंग दिल्ली
 (ब) पटना पाइरेट्स
 (स) हरियाणा स्टीलर्स
 (द) गुजरात जायंट्स

उत्तर : दबंग दिल्ली
व्याख्या :
दबंग दिल्ली ने 25 फरवरी 2022 को पटना पाइरेट्स पर 37-36 की करीबी जीत से प्रो कबड्डी लीग 2022 सीज़न 8 ट्रॉफी जीती है। 2022 में प्रो कबड्डी लीग का सीजन 8 आयोजित किया गया है।

प्रश्न 24   निम्नलिखित में से किसने 55 किलोग्राम वर्ग में सिंगापुर भारोत्तोलन इंटरनेशनल में स्वर्ण पदक हासिल किया है -
 (अ) सतीश शिवलिंगम
 (ब) मीराबाई चानू
 (स) विकास ठाकुर
 (द) गुरदीप सिंह

उत्तर : मीराबाई चानू
व्याख्या :
मीराबाई चानू ने सिंगापुर भारोत्तोलन अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इसके साथ ही मीराबाई चानू ने इस साल बर्मिंघम में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के लिए क्वालीफाई कर लिया है। मीराबाई ने टूर्नामेंट में पहली बार 55 किलोग्राम वर्ग में कुल 191 किलोग्राम भार उठाकर शीर्ष स्थान हासिल किया। वही, 59 किलोग्राम वर्ग में बिंद्यारानी देवी ने भी स्वर्ण पदक जीतकर राष्ट्रमंडल खेलों के लिए क्वालीफाई किया। पुरूषों मे संकेत सागर और ऋषिकांत सिंह ने 55 किलोग्राम में राष्ट्रमंडल खेलों के लिए क्वालीफाई कर लिया है। टूर्नामेंट में संकेत ने स्वर्ण और ऋषिकांत सिंह ने रजत पदक जीता।

प्रश्न 25   सैयद हैदर रजा की 100वीं जयंती 22 फरवरी को मनाई गई। वह एक महान ____ थे -
 (अ) अभिनेता
 (ब) कवि
 (स) गायक
 (द) चित्रकार

उत्तर : चित्रकार
व्याख्या :
सुप्रसिद्ध चित्रकार सैयद हैदर रजा की जयंती पर रजा फाउंडेशन ने ग्राम बबरिया में विविध कार्यक्रम किए।

प्रश्न 26   विश्व चिंतन दिवस ​​हर साल किस तारीख को मनाया जाता है -
 (अ) 22 फरवरी
 (ब) 24 फरवरी
 (स) 23 फरवरी
 (द) 19 फरवरी

उत्तर : 22 फरवरी
व्याख्या :
वर्ल्ड थिंकिंग डे, जिसे मूल रूप से थिंकिंग डे के रूप में जाना जाता है, हर साल 22 फरवरी को सभी गर्ल गाइड्स / गर्ल स्काउट्स और वर्ल्ड एसोसिएशन ऑफ गर्ल गाइड्स एंड गर्ल स्काउट्स द्वारा मनाया जाता है। विश्व चिंतन दिवस का विषय Our World, Our Equal Future है।

प्रश्न 27   निम्नलिखित में से किसे हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड के गैर-कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नामित किया गया है -
 (अ) सोमा मंडल
 (ब) नितिन परांजपे
 (स) अलका मित्तल
 (द) एस सोमनाथन

उत्तर : नितिन परांजपे
व्याख्या :
हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (HUL) ने बोर्ड के अध्यक्ष और कंपनी के सीईओ और प्रबंध निदेशक के पद को अलग करने की घोषणा की है। नितिन परांजपे को 31 मार्च, 2022 से कंपनी के गैर-कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है। वह वर्तमान में एचयूएल की मूल कंपनी यूनिलीवर के मुख्य परिचालन अधिकारी के रूप में कार्यरत हैं। संजीव मेहता कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंध निदेशक (सीईओ और एमडी) बने रहेंगे।

प्रश्न 28   भारत देश के बाहर अपना पहला IIT किस देश में स्थापित करेगा -
 (अ) संयुक्त अरब अमीरात
 (ब) नेपाल
 (स) रूस
 (द) मालदीव

उत्तर : संयुक्त अरब अमीरात
व्याख्या :
भारत के बाहर पहला भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) संयुक्त अरब अमीरात में स्थापित किया जाएगा और यह भारतीय प्रवासी, विदेशी छात्रों और अमीरातियों के लिए खुला होगा।

प्रश्न 29   किस राज्य ने नदी पर नौका सेवाओं के लिए भारत का पहला रात्रि नेविगेशन मोबाइल ऐप लॉन्च किया है -
 (अ) उड़ीसा
 (ब) महाराष्ट्र
 (स) पश्चिम बंगाल
 (द) असम

उत्तर : असम
व्याख्या :
असम के मुख्यमंत्री, हिमंत बिस्वा सरमा ने गुवाहाटी, असम में ब्रह्मपुत्र नदी पर नौका सेवाओं के लिए भारत का पहला नाइट नेविगेशन मोबाइल एप्लिकेशन लॉन्च किया है। इसे राज्य परिवहन विभाग द्वारा IIT मद्रास के प्रमुख वैज्ञानिक के राजू (K Raju) के सहयोग से विकसित किया गया था।

प्रश्न 30   निम्नलिखित में से किस वर्ष में यूक्रेन ने यूएसएसआर से स्वतंत्रता की घोषणा की है -
 (अ) जून 2000
 (ब) मई 1980
 (स) अप्रैल 1990
 (द) अगस्त 1991

उत्तर : अगस्त 1991
व्याख्या :
24 अगस्त 1991 को सोवियत संघ के पतन के बाद यूक्रेन ने स्वतंत्रता की घोषणा की। 1991 में इसके विघटन से पहले रूस और यूक्रेन दोनों ही उन 15 गणराज्यों का हिस्सा थे, जिन्होंने सोवियत सोशलिस्ट रिपब्लिक (USSR) का संघ बनाया था। 24 फरवरी, 2022 को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन में एक सैन्य अभियान की घोषणा की।

page no.(3/58)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.