Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

March 2022 Current Affairs

प्रश्न 11   भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने हाल ही में रिजर्व बैंक इनोवेशन हब (RBIH) का उद्घाटन किस शहर में किया है -
 (अ) पटना
 (ब) बेंगलुरु
 (स) लखनऊ
 (द) जयपुर

उत्तर : बेंगलुरु
व्याख्या :
हाल ही में भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) के गवर्नर द्वारा बंगलूरू में रिज़र्व बैंक इनोवेशन हब (RBIH) का उद्घाटन किया गया। इसे कंपनी अधिनियम, 2013 की धारा 8 के तहत 100 करोड़ रुपए का प्रारंभिक पूंजी योगदान के साथ एक कंपनी के रूप में स्थापित किया गया है। यह RBI की पूर्ण स्वामित्त्व वाली सहायक कंपनी है।

प्रश्न 12   विश्व थिएटर दिवस (World Theatre Day) निम्न में से किस दिन मनाया जाता है -
 (अ) 12 मार्च
 (ब) 10 मार्च
 (स) 27 मार्च
 (द) 15 मार्च

उत्तर : 27 मार्च
व्याख्या :
विश्व थिएटर दिवस (WTD) मंच की शक्ति पर ध्यान आकर्षित करने के लिए 27 मार्च को हर साल मनाया जाता है। यह थिएटर कला के महत्व को भी बताता है क्योंकि यह हमें आगे बढ़ना, मनोरंजन करना, सिखाना और बदलना जारी रखता है।

प्रश्न 13   हाल केंद्र सरकार ने ‘प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (PMGKAY)’ को कितने महीने के लिए बढ़ा दिया है -
 (अ) 10 महीने
 (ब) 6 महीने
 (स) 9 महीने
 (द) 3 महीने

उत्तर : 6 महीने
व्याख्या :
सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्‍याण अन्‍न योजना की अवधि को और छह महीने के लिए बढ़ा दिया है। अब इस वर्ष सितंबर तक लाभार्थियों को इस योजना के तहत सहायता मिलेगी।

प्रश्न 14   यूरोपीय संघ और किस देश ने घोषणा की है कि सीमा पार डेटा हस्तांतरण के उद्देश्य के लिए एक नया ढांचा बनाने हेतु उनके पास “सैद्धांतिक रूप से” समझौता है -
 (अ) अमेरिका
 (ब) चीन
 (स) जापान
 (द) रूस

उत्तर : अमेरिका
व्याख्या :
यूरोपीय संघ और अमेरिका ने घोषणा की है कि सीमा पार डेटा हस्तांतरण के उद्देश्य के लिए एक नया ढांचा बनाने हेतु उनके पास “सैद्धांतिक रूप से” समझौता है। यह घोषणा गूगल और मेटा जैसे कंपनियों के लिए एक बहुत जरूरी राहत के रूप में आई है। यह नया घोषित ढांचा डेटा सुरक्षा, गोपनीयता और इससे संबंधित नियमों के प्रति प्रतिबद्धता पर प्रकाश डालता है।

प्रश्न 15   राजस्थान दिवस (Rajasthan Day) निम्न में से किस दिन मनाया जाता है -
 (अ) 10 जनवरी
 (ब) 12 मार्च
 (स) 30 मार्च
 (द) 25 अगस्त

उत्तर : 30 मार्च
व्याख्या :
राजस्थान दिवस (Rajasthan Day) प्रत्येक साल 30 मार्च को मनाया जाता है।

प्रश्न 16   हाल ही में भारतीय बैडमिंटन संघ का अध्यक्ष किसे चुना गया है -
 (अ) शरद पवार
 (ब) नरिंदर बत्रा
 (स) हिमंत बिस्वा सरमा
 (द) बृजभूषण शरण सिंह

उत्तर : हिमंत बिस्वा सरमा
व्याख्या :
बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया (BAI) के मौजूदा अध्यक्ष, हिमंत बिस्वा सरमा को 2022 से 2026 तक दूसरे चार साल के कार्यकाल के लिए निर्विरोध चुना गया है।

प्रश्न 17   रॉबर्ट अबेला ने निम्नलिखित में से किस देश के प्रधान मंत्री के दूसरे कार्यकाल के लिए शपथ ली -
 (अ) तुर्की
 (ब) ईरान
 (स) माल्टा
 (द) इटली

उत्तर : माल्टा
व्याख्या :
माल्टा के प्रधान मंत्री, रॉबर्ट अबेला (Robert Abela) ने अपनी सत्तारूढ़ लेबर पार्टी के 2022 के आम चुनाव में भारी जीत के बाद दूसरे कार्यकाल के लिए शपथ ली है। उन्हें राष्ट्रपति जॉर्ज वेला (George Vella) ने पद की शपथ दिलाई।

प्रश्न 18   हाल ही में किसे रक्षा मंत्रालय में सलाहकार के रूप में नियुक्त किया गया है -
 (अ) एम एम नरवाने
 (ब) वी आर चौधरी
 (स) विनोद जी खंडारे
 (द) विनोद रॉय

उत्तर : विनोद जी खंडारे
व्याख्या :
लेफ्टिनेंट जनरल विनोद जी खंडारे (सेवानिवृत्त) को रक्षा मंत्रालय में सलाहकार के रूप में नियुक्त किया गया है, जो रक्षा सचिव को रक्षा रणनीति से संबंधित मामलों पर रणनीतिक अंतर्दृष्टि और सलाह प्रदान करते हैं।

प्रश्न 19   हाल ही में नियो बैंक अवेल फाइनेंस के अधिग्रहण की घोषणा किसने की है -
 (अ) ओला
 (ब) उबेर
 (स) इनड्राइव
 (द) रैपिडो

उत्तर : ओला
व्याख्या :
ओला, एक भारतीय राइड-हेलिंग स्टार्टअप, अपनी वित्तीय सेवाओं की पेशकश का विस्तार करने के लिए नियो-बैंकिंग प्लेटफॉर्म एवेल फाइनेंस का अधिग्रहण करने के लिए सहमत हो गया है।

प्रश्न 20   निम्नलिखित में से कौन राजाजी और कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के बफर जोन का निरीक्षण करने के लिए गठित तीन सदस्यीय केंद्रीय अधिकार प्राप्त समिति (सीईसी) का अध्यक्ष है -
 (अ) पीवी जय कृष्ण
 (ब) डॉ. एस उन्नीकृष्णन नायर
 (स) संजय कुमार मिश्रा
 (द) सुखबीर सिंह संधू

उत्तर : पीवी जय कृष्ण
व्याख्या :
अवैध निर्माण की शिकायतों के बाद राजाजी और कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के बफर जोन का निरीक्षण करने के लिए पीवी जय कृष्ण की अध्यक्षता में सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त तीन सदस्यीय केंद्रीय अधिकार प्राप्त समिति (सीईसी) का गठन किया गया था।

page no.(2/66)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.