Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

March 2022 Current Affairs

प्रश्न 21   निम्नलिखित में से किसने इंडिगो एयरलाइन के मुख्य वित्तीय अधिकारी के रूप में नियुक्त किया है -
 (अ) संजीव तनेजा
 (ब) गौरव नेगी
 (स) भास्कर भट
 (द) एन चंद्रशेखरन

उत्तर : गौरव नेगी
व्याख्या :
इंटरग्लोब एविएशन लिमिटेड द्वारा संचालित इंडिगो ने जितेन चोपड़ा के इस्तीफे के बाद गौरव नेगी, जो वर्तमान में कंपनी के एक वरिष्ठ उपाध्यक्ष हैं, को अपना मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) नियुक्त किया है।

प्रश्न 22   किस भारतीय शहर को दुनिया के दूसरे सबसे शोर वाले शहर के रूप में स्थान दिया गया है -
 (अ) नई दिल्ली
 (ब) जयपुर
 (स) कोलकाता
 (द) मुरादाबाद

उत्तर : मुरादाबाद
व्याख्या :
हाल ही में संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (यूएनईपी) द्वारा प्रकाशित 'एनुअल फ्रंटियर रिपोर्ट, 2022' के अनुसार, बांग्लादेश की राजधानी ढाका को विश्व स्तर पर सबसे अधिक ध्वनि प्रदूषित शहर के रूप में स्थान दिया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, शहर ने 2021 में सबसे उच्चतम स्तर, 119 डेसिबल (dB) का ध्वनि प्रदूषण दर्ज किया। उत्तर प्रदेश का मुरादाबाद 114 डेसिबल ध्वनि प्रदूषण के साथ सूची में दूसरे स्थान पर रहा। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद तीसरे स्थान पर है, जहां अधिकतम ध्वनि प्रदूषण 105 डेसिबल (dB) है।

प्रश्न 23   राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने 29 मार्च 2022 को किस शहर में तीसरे राष्ट्रीय जल पुरस्कार के विजेताओं को सम्मानित किया है -
 (अ) लखनऊ
 (ब) मुंबई
 (स) हैदराबाद
 (द) नई दिल्ली

उत्तर : नई दिल्ली
व्याख्या :
राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने 29 मार्च 2022 को नई दिल्ली में विज्ञान भवन में तीसरे राष्ट्रीय जल पुरस्कार के विजेताओं को सम्मानित किया। 11 श्रेणियों में राज्‍यों, संगठनों और व्‍यक्तियों को 57 पुरस्‍कार दिये गये। सर्वश्रेष्‍ठ राज्‍य श्रेणी में उत्‍तरप्रदेश को प्रथम, राजस्‍थान को दूसरा और तमिलनाडु को तीसरा पुरस्‍कार दिया गया।

प्रश्न 24   आयुष मंत्रालय ने हाल ही में (मार्च 2022 में) विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के साथ _________, गुजरात में पारंपरिक चिकित्सा के लिए वैश्विक केंद्र (WHO-GCTM) की स्थापना के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए।
 (अ) राजकोट
 (ब) गांधीनगर
 (स) अहमदाबाद
 (द) जामनगर

उत्तर : जामनगर
व्याख्या :
भारत सरकार के आयुष मंत्रालय (MoA) ने गुजरात के जामनगर में ग्लोबल सेंटर फॉर ट्रेडिशनल मेडिसिन (WHO-GCTM) की स्थापना के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए।

प्रश्न 25   उस मंत्रालय का नाम बताइए जिसने हाल ही में (मार्च 2022 में) स्टार्ट-अप विलेज एंटरप्रेन्योरशिप प्रोग्राम (SVEP) के प्रभाव को बढ़ाने के लिए भारतीय उद्यमिता संस्थान के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।
 (अ) पंचायती राज मंत्रालय
 (ब) आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय
 (स) श्रम और रोजगार मंत्रालय
 (द) ग्रामीण विकास मंत्रालय

उत्तर : ग्रामीण विकास मंत्रालय
व्याख्या :
कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय (MSDE) के अंतर्गत भारतीय उद्यमिता संस्थान (IIE), गुवाहाटी, असम ने ग्रामीण विकास मंत्रालय (MoRD) के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

प्रश्न 26   उस सुरक्षा अभ्यास का नाम बताइए जो पश्चिमी नौसेना कमान द्वारा मुंबई से दूर पश्चिमी अपतटीय विकास क्षेत्र (ODA) में आयोजित किया गया था।
 (अ) एकताह
 (ब) मेडेन
 (स) प्रस्थान
 (द) ला पेरौस

उत्तर : प्रस्थान
व्याख्या :
पश्चिमी नौसेना कमान 23 मार्च 2022 को मुंबई से दूर अपतटीय विकास क्षेत्र (ODA) में (मुंबई के लगभग 38 nm पश्चिम में स्थित) तेल और प्राकृतिक गैस निगम (ONGC) के B-193 प्लेटफॉर्म में अपतटीय सुरक्षा अभ्यास ‘प्रस्थान’ आयोजित करती है।

प्रश्न 27   भारत में नेपाल के नए राजदूत के रूप में निम्न में से किसे नियुक्त किया गया है -
 (अ) राहुल अग्निहोत्री
 (ब) प्रमोद मल्होत्रा
 (स) दीपक त्यागी
 (द) शंकर प्रसाद शर्मा

उत्तर : शंकर प्रसाद शर्मा
व्याख्या :
नेपाल की राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी ने अर्थशास्त्री डॉ. शंकर प्रसाद शर्मा को भारत में राजदूत नियुक्त किया है। डॉ. शर्मा अमेरिका में नेपाल के राजदूत रह चुके हैं। उन्होंने 2002 और 2006 के बीच राष्ट्रीय योजना आयोग के उपाध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया है। वरिष्ठ अर्थशास्त्री डॉ. शर्मा ने वित्त मंत्रालय में मुख्य सलाहकार के रूप में भी अपनी सेवाएं दी हैं। वे हवाई विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र से पीएचडी हैं।

प्रश्न 28   एशियाई क्रिकेट परिषद (ICC) के अध्यक्ष जय शाह का कार्यकाल कितने वर्ष के लिए बढ़ा दिया गया है -
 (अ) 3 वर्ष
 (ब) 2 वर्ष
 (स) 1 वर्ष
 (द) 4 वर्ष

उत्तर : 1 वर्ष
व्याख्या :
शियाई क्रिकेट परिषद (ACC) ने सर्वसम्मति से अपने अध्यक्ष जय शाह का कार्यकाल एक वर्ष के लिए बढ़ा दिया है। 19 मार्च, 2022 को एसीसी की वार्षिक आम बैठक के दौरान यह निर्णय लिया गया। जय शाह 2019 से भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव हैं। शाह को पहली बार जनवरी 2021 में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के अध्यक्ष नजमुल हसन (Nazmul Hassan) की जगह एसीसी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।

प्रश्न 29   विश्व वायु गुणवत्ता रिपोर्ट 2021 के अनुसार लगातार चौथी बार दुनिया की सबसे प्रदूषित राजधानी कौन बन गयी है -
 (अ) टोक्यो
 (ब) कोलंबो
 (स) काठमांडू
 (द) दिल्ली

उत्तर : दिल्ली
व्याख्या :
भारत की राजधानी दिल्ली लगातार चौथे साल दुनिया की सबसे प्रदूषित राजधानी रही। यही नहीं, दुनिया के 50 सबसे प्रदूषित शहरों में से 35 भारतीय शहर हैं। 2021 की विश्व वायु गुणवत्ता रिपोर्ट में लगातार चौथे वर्ष नई दिल्ली को दुनिया में सबसे प्रदूषित राजधानी शहर (और चौथा सबसे प्रदूषित शहर) के रूप में दर्शाया गया है। इसके बाद बांग्लादेश में ढाका, चाड में एन'जामेना, ताजिकिस्तान में दुशांबे और ओमान में मस्कट का स्थान है।

प्रश्न 30   टेस्ट रैंकिंग में निम्न में से कौन सा भारतीय खिलाड़ी नंबर 1 ऑलराउंडर बन गया है -
 (अ) रविंद्र जडेजा
 (ब) हार्दिक पंड्या
 (स) अक्षर पटेल
 (द) रविचंद्रन अश्विन

उत्तर : रविंद्र जडेजा
व्याख्या :
ICC Test Rankings में भारतीय टीम के ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने एक बार फिर से नंबर वन ऑलराउंडर की कुर्सी हासिल कर ली है। टेस्ट क्रिकेट की ताजा रैंकिंग में वेस्टइंडीज के दिग्गज जेसन होल्डर को पीछे छोड़ते हुए रविंद्र जडेजा फिर से नंबर वन बन गए हैं। वहीं, आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में बल्लेबाजी की बात करें तो भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को नुकसान हुआ, जबकि पाकिस्तान टीम के कप्तान बाबर आजम ने लंबी छलांग लगाकर टॉप 5 में जगह बना ली है।

page no.(3/66)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.