Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

विश्व का पर्यावरण

प्रश्न 11   ताजमहल की सुन्दरता को किससे खतरा है -
 (अ) क्लोरीन
 (ब) हाइड्रोजन
 (स) सल्फर डाई आक्साइड
 (द) आॅक्सीजन

उत्तर : सल्फर डाई आक्साइड

प्रश्न 12   1992 में जैव विविधता संबंधी अन्तर्राष्ट्रीय संधि कहां स्वीकृत की गई थी -
 (अ) ब्राजीलिया, ब्राजील
 (ब) ब्यूनस आयर्स, अर्जेन्टीना
 (स) रियो डि जेनेरियो, ब्राजील
 (द) कुआलालम्पुर, मलेशिया

उत्तर : रियो डि जेनेरियो, ब्राजील
व्याख्या :
1992 में जैव विविधता पर अंतरराष्ट्रीय संधि (CBD) की स्थापना ब्राजील के रियो डी जनेरियो में पृथ्वी शिखर सम्मेलन के दौरान हुई थी।

प्रश्न 13   मरुस्थलीकरण को रोकने के लिये संयुक्त राष्ट्र अभिसमय(UNCCD) का/के क्या महत्त्व है/हैं -

  1. इसका उद्देश्य नवप्रवर्तनकारी राष्ट्रीय कार्यक्रमों एवं समर्थक अंतर्राष्ट्रीय भागीदारियों के माध्यम से प्रभावकारी कार्रवाई को प्रोत्साहित करना है।
  2. यह विशेष रूप से दक्षिणी एशिया एवं उत्तरी अफ्रीका के क्षेत्रों पर केंद्रित है तथा इसका सचिवालय इन क्षेत्रों को बड़े हिस्से का आवंटन सुलभ कराता है।
  3. यह मरुस्थलीकरण को रोकने में स्थानीय लोगों की भागीदारी को प्रोत्साहित करने हेतु ऊर्ध्वगामी उपागम (बाॅटम-अप अप्रोच) के लिये प्रतिबद्ध है।
नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:
 (अ) केवल 1
 (ब) केवल 2 और 3
 (स) केवल 1 और 3
 (द) 1, 2 और 3

उत्तर : केवल 1 और 3
व्याख्या :
वर्ष 1994 में स्थापित संयुक्त राष्ट्र मरुस्थलीकरण रोकथाम अभिसमय एकमात्र कानूनी रूप से बाध्यकारी अंतर्राष्ट्रीय समझौता है जो पर्यावरण और विकास को सतत् भूमि प्रबंधन से जोड़ता है। वर्ष 1994 में स्थापित मरुस्थलीकरण को रोकने के लिये संयुक्त राष्ट्र अभिसमय, एकमात्र कानूनी रूप से बाध्यकारी अंतर्राष्ट्रीय समझौता है जो पर्यावरण और विकास को स्थायी भूमि प्रबंधन से जोड़ता है। यह विशेष रूप से शुष्क, अर्द्ध-शुष्क और शुष्क उप-आर्द्र क्षेत्रों से संबंधित है, जहाँ कुछ सर्वाधिक सुभेद्य पारिस्थितिक तंत्र और लोग पाए जाते हैं। यह अभिसमय मरुस्थलीकरण को रोकने हेतु सामुदायिक समर्थन और विकेंद्रीकृत दृष्टिकोण पर केंद्रित है। इसका उद्देश्य मरुस्थलीकरण का सामना करने वाले देशों विशेषकर अफ्रीका में मरुस्थलीकरण से निपटना और गंभीर सूखे के प्रभावों का शमन करना है।

प्रश्न 14   ओजोन गैस पायी जाती है -
 (अ) क्षोभमण्डल में
 (ब) आयन मण्डल में
 (स) समताप मण्डल में
 (द) आयन मण्डल की ऊपरी सतह में

उत्तर : समताप मण्डल में

प्रश्न 15   वायुमण्डल में कार्बनडाई आॅक्साइड की मात्रा में वृद्धि होने का मुख्य प्रभाव होगा -
 (अ) पृथ्वी के वातावरण के तापमान में वृद्धि
 (ब) पेड़-पौधों का नष्ट होना
 (स) जीव जन्तुओं की समाप्ति
 (द) मरूस्थल का विस्तार

उत्तर : पृथ्वी के वातावरण के तापमान में वृद्धि

प्रश्न 16   संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा मानव पर्यावरण संबंधों पर स्वीडन में स्टाॅकहोम सम्मेलन किस वर्ष में किया गया था -
 (अ) 1970
 (ब) 1971
 (स) 1972
 (द) 1973

उत्तर : 1972

प्रश्न 17   क्योटो प्रोटोकॉल जो कि एक अंतर्राष्ट्रीय समझौता है, सम्बन्धित है -
 (अ) डब्ल्यू.टी.ओ. से
 (ब) डब्ल्यू.एच.ओ. से
 (स) यू.जी.सी. से
 (द) यू.एन.एफ.सी.सी. से

उत्तर : यू.एन.एफ.सी.सी. से

प्रश्न 18   विश्व के किस शहर में पृथ्वी सम्मेलन-2002 का आयोजन किया गया था -
 (अ) टोक्यो
 (ब) जोहान्सबर्ग
 (स) लंदन
 (द) रियो डी जेनेरो

उत्तर : जोहान्सबर्ग

प्रश्न 19   निम्नलिखित में से कौन किसी भौगोलिक क्षेत्र की जैव-विविधता के लिए संकट हो सकते हैं -
(A) वैश्विक तापन (ग्लोबल वार्मिंग)
(B) प्राकृतिकवास का विखंडन
(C) विदेशी प्रजातियों का आक्रमण
(D) शाकाहार को प्रोत्साहन
नीचे दिए गए कूटों का प्रयोग करके सही उत्तर चुनिए :

 (अ) केवल (A), (B) और (C)
 (ब) (A), (B), (C) और (D)
 (स) केवल (B) और (C)
 (द) केवल (A) और (B)

उत्तर : केवल (A), (B) और (C)

प्रश्न 20   जैव-विविधता निम्नलिखित में से किन माध्यमों द्वारा मानव अस्तित्व का आधार बनी हुई है ?
(a) मृदा निर्माण
(b) मृदा अपरदन की रोकथाम
(c) अपशिष्ट का पुनःचक्रण
(d) फसलों का परागण
निम्नलिखित कूटों के आधार पर सही उत्तर चुनिए :

 (अ) (a), (b), (c) और (d)
 (ब) केवल (a) और (d)
 (स) केवल (b), (c) और (d)
 (द) केवल (a), (b) और (c)

उत्तर : (a), (b), (c) और (d)

page no.(2/7)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.