राष्ट्रीय आय
प्रश्न 1 भारत में राष्ट्रीय आय के अनुमान किस विधि के आधार पर तैयार किए जाते हैं -
(अ) उत्पाद विधि
(ब) आय विधि
(स) 1 व 2 दोनों
(द) व्यय विधि
व्याख्या :
राष्ट्रीय आय का अनुमान राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) द्वारा तैयार किया जाता है, जो सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के अंतर्गत आता है। राष्ट्रीय आय का अनुमान दो विधियों अर्थात उत्पाद विधि और आय विधि द्वारा किया जा रहा है।
प्रश्न 2 स्थिर कीमतों की तुलना में चालू कीमतों पर राष्ट्रीय आय अधिक होती है, क्योंकि-
(अ) कीमतों में वृद्धि उत्पादन में वृद्धि के बराबर है
(ब) कीमतों में वृद्धि उत्पादन में वृद्धि से अधिक है
(स) उत्पादन में वृद्धि कीमतों में वृद्धि से अधिक है
(द) केवल उत्पादन में कमी
व्याख्या :
बढ़ती कीमतों की अवधि के दौरान, मौजूदा कीमतों पर राष्ट्रीय आय स्थिर कीमतों पर राष्ट्रीय आय से अधिक होगी - क्योंकि मुद्रास्फीति के प्रभाव को दूर करने के लिए इसे समायोजित किया जाता है।
प्रश्न 3 भारत में राष्ट्रीय आय समंकों का आकलन किसके द्वारा किया जाता है -
(अ) योजना आयोग
(ब) भारतीय रिजर्व बैंक
(स) वित्त मंत्रालय
(द) केन्द्रीय सांख्यिकीय संगठन (C.S.O.)
प्रश्न 4 भारत की राष्ट्रीय आय में किस क्षेत्र की प्रमुखता है -
(अ) औद्योगिक क्षेत्र
(ब) कृषि क्षेत्र
(स) सेवा क्षेत्र
(द) निर्माण क्षेत्र
प्रश्न 5 यदि किसी देश की राष्ट्रीय आय स्थिर हो तथा उसकी जनसंख्या बढ़ रही हो तो निम्नलिखित में से कौनसी स्थिति उत्पन्न होगी -
(अ) प्रति व्यक्ति आय स्थिर रहेगी
(ब) प्रति व्यक्ति आय घटेगी
(स) प्रति व्यक्ति आय बढ़ेगी
(द) जी.डी.पी. बढ़ेगा
व्याख्या :
यदि किसी देश की राष्ट्रीय आय स्थिर हो तथा उसकी जनसंख्या बढ़ रही हो तो प्रति व्यक्ति आय घटेगी। प्रति व्यक्ति आय किसी देश की कुल आय को उसकी कुल जनसंख्या से भाग देने पर प्राप्त होती है।
प्रश्न 6 वर्तमान में राष्ट्रीय आय के आकलन हेतु आधार वर्ष लिया जाता है-
(अ) 1993-94
(ब) 2011-12
(स) 2004-2005
(द) 2002-03
प्रश्न 7 भारत में राष्ट्रीय आय का आकलन सर्वप्रथम किसने किया -
(अ) दादाभाई नौरोजो
(ब) पी.सी.महालनोबिस
(स) राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण संगठन
(द) डॉ. वी.के.आर.वी. राव
प्रश्न 8 राष्ट्रीय आय होती है-
(अ) बाजार कीमत पर शुद्ध राष्ट्रीय उत्पाद
(ब) साधन लागत पर शुद्ध राष्ट्रीय उत्पाद
(स) बाजार कीमत पर सकल राष्ट्रीय उत्पाद
(द) साधन लागत पर सकल राष्ट्रीय उत्पाद
प्रश्न 9 निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
(A) नवीन आर्थिक नीति (1991) में निजीकरण का मुख्य मार्ग ‘विनिवेश’ रहा है।
(B) विनिवेश का मुख्य ध्येय वित्तीय अनुशासन बढ़ाना और आधुनिकीकरण में सहायता देना था।
सही विकल्प चुनिये :
(अ) (A) और (B) दोनों सही हैं।
(ब) (A) और (B) दोनों गलत हैं।
(स) केवल (A) सही है।
(द) केवल (B) सही है ।
प्रश्न 10 हाल ही के वर्षों में भारत में निम्न में से कौन सा क्षेत्र विदेशी प्रत्यक्ष विनियोग के अन्तः प्रवाह का सर्वाधिक प्राप्तकर्ता रहा है -
(अ) कृषि क्षेत्र
(ब) औद्योगिक क्षेत्र
(स) सेवा क्षेत्र
(द) सूचना तकनीकी क्षेत्र
page no.(1/5)