Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

राष्ट्रीय आय

प्रश्न 21   निम्नलिखित में से कौनसा प्रत्यक्ष कर है -
 (अ) आयकर
 (ब) निगम कर
 (स) उपहार कर
 (द) उपरोक्त सभी

उत्तर : उपरोक्त सभी

प्रश्न 22   निम्नलिखित में से कौन सा कर भारतीय संविधान की राज्य सूची के अंतर्गत आता है -
(i) स्टाम्प शुल्क
(ii) कस्टम शुल्क
(iii) लग्ज़री टैक्स
(iv) मनोरंजन टैक्स
नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए -

 (अ) (i) और (iv)
 (ब) (i), (ii) और (iii)
 (स) (ii), (iii) और (iv)
 (द) (iii) और (iv)

उत्तर : (iii) और (iv)

प्रश्न 23   निम्नलिखित में से कौन सा राज्य भारत में कृषि आयकर लगाने वाला पहला राज्य है -
 (अ) बिहार
 (ब) मध्यप्रदेश
 (स) महाराष्ट्र
 (द) पश्चिम बंगाल

उत्तर : बिहार

प्रश्न 24   भारत में पहली बार संपत्ति कर कब पेश किया गया था -
 (अ) 1948
 (ब) 1976
 (स) 1991
 (द) 1957

उत्तर : 1957

प्रश्न 25   जी. एस. टी. पहचान नम्बर के संबंध में क्या सही नहीं है -
 (अ) यह एक 16 अंक एवं अक्षरों का कोड है।
 (ब) इसके प्रथम 2 अंक राज्य का कोड होते हैं।
 (स) यह एक 15 अंक व अक्षरों का कोड है।
 (द) इसमें व्यक्ति या व्यवसाय के पेन कार्ड नम्बर समाहित होते हैं।

उत्तर : यह एक 16 अंक एवं अक्षरों का कोड है।

प्रश्न 26   निम्नलिखित में से क्या भारतीय अर्थव्यवस्था की कृषि और संबद्ध सेवाओं में सम्मिलित नहीं है -
 (अ) खाद्य प्रसंस्करण
 (ब) कटाई (वृक्षों की)
 (स) वानिकी
 (द) मत्स्यन

उत्तर : खाद्य प्रसंस्करण

प्रश्न 27   भारत में, कृषि आय की गणना की जाती है –
 (अ) आगत विधि
 (ब) निर्गत विधि
 (स) वस्तु प्रवाह विधि
 (द) व्यय विधि

उत्तर : निर्गत विधि

प्रश्न 28   सही अभिव्यक्ति है :
 (अ) शुद्ध राष्ट्रीय उत्पाद ≡ सकल राष्ट्रीय उत्पाद - मूल्यह्रास
 (ब) साधन लागत पर शुद्ध राष्ट्रीय उत्पाद ≡ राष्ट्रीय आय
 (स) शुद्ध राष्ट्रीय उत्पाद ≡ सकल राष्ट्रीय उत्पाद - मूल्यह्रास एवं साधन लागत पर शुद्ध राष्ट्रीय उत्पाद ≡ राष्ट्रीय आय, दोनों
 (द) शुद्ध घरेलू उत्पाद ≡ सकल घरेलू उत्पाद + मूल्यह्रास

उत्तर : शुद्ध राष्ट्रीय उत्पाद ≡ सकल राष्ट्रीय उत्पाद - मूल्यह्रास एवं साधन लागत पर शुद्ध राष्ट्रीय उत्पाद ≡ राष्ट्रीय आय, दोनों

प्रश्न 29   आनुपातिक कराधान के सन्दर्भ में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही नहीं है -
 (अ) यह समानतापूर्वक नहीं होता है ।
 (ब) यह प्रगतिशील कर की तुलना में कम लोचदार होता है।
 (स) इसका सम्पत्ति वितरण पर विपरीत प्रभाव पड़ता है।
 (द) यह व्यक्ति की कर देय क्षमता पर आधारित है।

उत्तर : यह व्यक्ति की कर देय क्षमता पर आधारित है।

प्रश्न 30   भारत में राष्ट्रीय आय का आकलन निम्न में से किसकी जिम्मेदारी है -
 (अ) एन एस एस ओ
 (ब) सी एस ओ
 (स) वित्त मंत्रालय
 (द) राष्ट्रीय आय समिति

उत्तर : सी एस ओ

page no.(3/5)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.