विराम तथा गति
प्रश्न 11 यदि दो अलग अलग द्रव्यमान वाली स्थिर वस्तुओं पर एक ही समयावधि के लिए समान बल कार्य करता है, तो उन दो वस्तुओं के लिए निम्न में से क्या समान होगा -
(अ) गतिज ऊर्जा
(ब) वेग
(स) संवेग
(द) त्वरण
प्रश्न 12 जब किसी वस्तु को ऊर्ध्वाधर ऊपर की ओर फेंका जाता है तो उसकी अधिकतम ऊँचाई पर उसका वेग क्या होगा -
(अ) 4.9 मी / से
(ब) 9.8 मी / से
(स) 14.7 मी / से
(द) 0 मी / से
प्रश्न 13 जब एक नाविक नाव से आगे की ओर कूदता है, तब नाव पीछे की ओर चली जाती है।
यह एक उदाहरण है
(अ) न्यूटन के गति के प्रथम नियम का
(ब) न्यूटन के गति के द्वितीय नियम का
(स) न्यूटन के गति के तृतीय नियम का
(द) संवेग संरक्षण का
प्रश्न 14 यदि किसी पिण्ड पर कार्यरत बल शून्य है, तो उसका संवेग है -
(अ) अनन्त
(ब) बढ़ जाता है
(स) शून्य
(द) नियत
प्रश्न 15 चार गोले A, B, C, D क्रमश: 100 ग्राम, 200 ग्राम, 300 ग्राम और 400 ग्राम के किसी घर्षण रहित फर्श पर पड़े हुए हैं। किसी निश्चित बल से धक्का देने पर, अधिकतम त्वरण होगा -
(अ) गोले A का
(ब) गोले B का
(स) गोले C का
(द) गोले D का
प्रश्न 16 वस्तु का संवेग निर्भर करता है -
(अ) वस्तु के द्रव्यमान पर
(ब) वस्तु के विस्थापन पर
(स) विस्थापन में लगे समय पर
(द) उपरोक्त सभी पर
page no.(2/2)