Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

गुरूत्वाकर्षण

प्रश्न 1   सिक्का और पंख को वायु रहित नली में स्वतन्त्रतापूर्वक एक साथ गिराने से नली की तली पर पहुँचते हैं -
 (अ) दोनों एक साथ
 (ब) पहले सिक्का बाद में पंख
 (स) पहले पंख बाद में सिक्का
 (द) उपरोक्त में से कोई नहीं

उत्तर : दोनों एक साथ

प्रश्न 2   यदि पृथ्वी की सतह पर गुरुत्वीय त्वरण 10मी/से हो तो पृथ्वी से दुगुने द्रव्यमान तथा दुगुने अर्द्धव्यास वाले ग्रह की सतह पर गुरुत्वीय त्वरण का मान होगा -
 (अ) 5 मी/से²
 (ब) 20 मी/से²
 (स) 10 मी/से²
 (द) 40 मी/से²

उत्तर : 5 मी/से²

प्रश्न 3   निम्न में से किसका जड़त्व सबसे ज्यादा होगा -
 (अ) ट्रक
 (ब) साइकिल,
 (स) कार
 (द) स्कूटर

उत्तर : ट्रक

प्रश्न 4   निम्न में से कौन असम्पर्क बल नहीं है -
 (अ) गुरुत्वाकर्षण बल
 (ब) घर्षण बल
 (स) चुम्बकीय बल
 (द) स्थिर वैद्युत बल

उत्तर : घर्षण बल

प्रश्न 5   10 kg का एक द्रव्यमान मेज के बिन्दु A पर है। इसे A से 2m दूरी पर स्थित बिन्दु B तक खिसकाया जाता है। यदि A व B एक क्षैतिज रेखा पर स्थित हैं, तो गुरुत्वीय बल द्वारा किया गया कार्य होगा -
 (अ) 20 J
 (ब) 10 J
 (स) 5 J
 (द) शून्य

उत्तर : शून्य

प्रश्न 6   निम्न में से कौन असम्पर्क बल नहीं है -
 (अ) स्थिर वैद्युत बल
 (ब) गुरुत्वाकर्षण बल
 (स) घर्षण बल
 (द) चुम्बकीय बल

उत्तर : घर्षण बल

प्रश्न 7   पहाड़ पर चढ़ता हुआ व्यक्ति आगे की ओर क्यों झुक जाता है -
 (अ) थकान के कारण
 (ब) वेग अधिक करने के लिए
 (स) स्थायित्व बढ़ाने के लिए
 (द) धार्मिक मान्यताओं के कारण

उत्तर : स्थायित्व बढ़ाने के लिए

प्रश्न 8   सूर्य के चारों ओर ग्रहों की गति किस प्रकार की होती है -
 (अ) वृत्ताकार
 (ब) दीर्घवृत्ताकार
 (स) चतुर्भुजाकार
 (द) त्रिभुजाकार

उत्तर : दीर्घवृत्ताकार

प्रश्न 9   एक लिफ्ट में किसी व्यक्ति का प्रत्यक्ष भार वास्तविक भार से कम होता है, जब लिफ्ट जा रही हो -
 (अ) त्वरण के साथ ऊपर
 (ब) त्वरण के साथ नीचे
 (स) समान गति के साथ ऊपर
 (द) समान गति से नीचे

उत्तर : त्वरण के साथ नीचे

प्रश्न 10   निम्न में कौन सा कथन सत्य है -
 (अ) पृृथ्वी की सतह से ऊपर तथा नीचे जाने पर g कम होता है।
 (ब) पृथ्वी की प्रत्येक सतह पर g समान होता है।
 (स) ध्रुवों पर g का मान अक्षों से अधिक होता है।
 (द) अक्षों पर g का मान अधिकतम होता है

उत्तर : ध्रुवों पर g का मान अक्षों से अधिक होता है।

page no.(1/2)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.