Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

आकड़ों की पर्याप्तता

प्रश्न 11   तस्वीर वाले पुरूष से प्रभा कैसे सम्बन्धित है -
कथन 1: तस्वीर वाला पुरूष, प्रभा के दादाजी का एकमात्र बेटा है।
कथन 2: तस्वीर वाला पुरूष का कोई भाई या बहन नहीं है तथा उसके पिता प्रभा के दादाजी हैं।

 (अ) केवल कथन 1 पर्याप्त है
 (ब) केवल कथन 2 पर्याप्त है
 (स) केवल कथन 1 या केवल कथन 2 पर्याप्त है
 (द) कथन 1 और कथन 2 दोनों का डाटा मिलाकर भी प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त नहीं है

उत्तर : कथन 1 और कथन 2 दोनों का डाटा मिलाकर भी प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त नहीं है

प्रश्न 12   नवीन, मोहन, प्रकाश और किशोर में से पहले कार्यालय कौन पहुंचा -
कथन 1. मोहन, नवीन और किशोर से पहले पहुंचा, किन्तु वह सबसे पहले कार्यालय नहीं पहुंचा।
कथन 2. किशोर, मोहन के बाद, किन्तु नवीन से पहले कार्यालय पहुंचा।

 (अ) केवल कथन 1 पर्याप्त है
 (ब) केवल कथन 2 पर्याप्त है
 (स) या तो केवल कथन 1 या केवल 2 पर्याप्त है
 (द) कथन 1 और 2 दोनों मिलकर पर्याप्त हैं

उत्तर : केवल कथन 1 पर्याप्त है

प्रश्न 13   सौरव का अपनी कक्षा में ऊपर से 18वां स्थान है, तो बताइए कि वह नीचे से किस क्रम पर होगा -
कथन 1. उसकी कक्षा में कुल विद्यार्थियों की संख्या 74 है।
कथन 2. गौतम जो कि सौरव की ही कक्षा का छात्र है, का ऊपर से 10वां तथा नीचे से 38वां स्थान है।

 (अ) केवल कथन 1 पर्याप्त है
 (ब) केवल कथन 2 पर्याप्त है
 (स) या तो केवल कथन 1 या केवल 2 पर्याप्त है।
 (द) कथन 1 और कथन 2 दोनों मिलकर पर्याप्त है

उत्तर : केवल कथन 1 पर्याप्त है

प्रश्न 14   कक्षा में बच्चों की औसत आयु क्या है -
कथन : I. शिक्षक की आयु बच्चों की संख्या के बराबर वर्ष है।
II. यदि शिक्षक की आयु को भी शामिल कर लिया जाए, तो औसत आयु में 1 वर्ष की वृद्धि हो जाती है।

 (अ) कथन I और II दोनों उत्तर देने के लिए पर्याप्त नहीं हैं
 (ब) कथन II अकेला पर्याप्त है लेकिन I अकेला उत्तर देने के लिए पर्याप्त नहीं है
 (स) कथन I अकेला पर्याप्त है लेकिन अकेला II उत्तर देने के लिए पर्याप्त नहीं है
 (द) या तो कथन I या II अकेले उत्तर देने के लिए पर्याप्त है

उत्तर : कथन I और II दोनों उत्तर देने के लिए पर्याप्त नहीं हैं

प्रश्न 15   एक स्कूल में लड़के तथा लड़कियों की संख्याऐं किस अनुपात में है -
I. लड़कों की संख्या, लड़कियों से 40 अधिक है।
II. लड़कियों की संख्या, लड़कों की संख्या का 80 प्रतिशत है।

 (अ) न तो कथन I और न ही II पर्याप्त है
 (ब) कथन I अकेले पर्याप्त है जबकि II अकेला पर्याप्त नहीं है
 (स) कथन II अकेले पर्याप्त है जबकि I अकेला पर्याप्त नहीं है
 (द) I और II दोनों कथन एक साथ पर्याप्त हैं

उत्तर : कथन II अकेले पर्याप्त है जबकि I अकेला पर्याप्त नहीं है

प्रश्न 16   किसी धनराशि पर साधारण ब्याज रू 1000 है। वह धनराशि क्या है -
1. ब्याज की दर 10 प्रतिशत है।
2. धनराशि का 25 प्रतिशत ब्याज का दोगुना है।

 (अ) केवल कथन 1 पर्याप्त है।
 (ब) केवल कथन 2 पर्याप्त है।
 (स) कथन 1 व 2 दोनों मिलकर पर्याप्त है।
 (द) कथन 1 व 2 दोनों मिलकर अपर्याप्त है।

उत्तर : केवल कथन 2 पर्याप्त है।

प्रश्न 17   एक प्रश्न और दो कथन नीचे दिए गए हैं। आपको तय करना है कि दिए गए प्रश्न का उत्तर देने के लिए कौनसा कथन पर्याप्त है।
K और M के बीच लघुत्तम दूरी क्या है -
कथन: (I) K, L से 200 कि.मी. दूर है।
      (II) M, L से 300 कि.मी. दूर है।

 (अ) केवल I पर्याप्त है
 (ब) केवल II पर्याप्त है
 (स) I और II दोनों एक साथ पर्याप्त है
 (द) न तो I ना ही II पर्याप्त हैं

उत्तर : न तो I ना ही II पर्याप्त हैं

प्रश्न 18   n का मान ज्ञात करें
दिया हैः
1: P = 2n+1
2: n = 5 + 3r, r = 2

 (अ) केवल (1) पर्याप्त है।
 (ब) केवल (2) पर्याप्त है।
 (स) (1) और (2) दोनों आवश्यक हैं।
 (द) इनमें से कोई नहीं।

उत्तर : (1) और (2) दोनों आवश्यक हैं।

प्रश्न 19   प्रथम 10 प्राकृतिक संख्याओं के वर्गों का योग ज्ञात करें, यदि
1 : n प्राकृतिक संख्याओं के वर्गों का योग
2: n एक धनात्मक पूर्णांक है।

 (अ) केवल (1) पर्याप्त है।
 (ब) केवल (2) पर्याप्त है।
 (स) या तो (1) या (2) पर्याप्त है।
 (द) (1) और (2) दोनों आवश्यक (पर्याप्त) हैं।

उत्तर : केवल (1) पर्याप्त है।

प्रश्न 20   Z का मान ज्ञात करें।
1: z2 –2z +1 =0
2: z एक वास्तविक संख्या है।

 (अ) केवल (1) पर्याप्त है।
 (ब) केवल (2) पर्याप्त है।
 (स) या तो (1) या (2) पर्याप्त है।
 (द) (1) और (2) दोनों आवश्यक हैं।

उत्तर : केवल (1) पर्याप्त है।

page no.(2/3)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.