Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

पर्यावरण रसायन

प्रश्न 1   हवा कई कारणों से प्रदूषित होती है। इनमें से कौन से प्रत्यक्ष रूप से वायु प्रदूषण का कारण नहीं हैं -
1. धूल भरी आँधी
2. ज्वालामुखी से निकलता धुआँ
3. घरेलू मलजल
4. कृषि अपशिष्ट
4. लकड़ी और कोयले का जलना
नीचे दिए गए विकल्पों में से संबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए:

 (अ) 2, 3 और 4
 (ब) 1,2 और 4
 (स) 3 और 4
 (द) 3,4 और 5

उत्तर : 3 और 4

प्रश्न 2   निम्नलिखित में से किसका सम्बन्ध अम्लीय वर्षा से है?
 (अ) वर्षा जल की pH 5.6 से कम
 (ब) वर्षा जल की pH 5.7 से 6.8 के मध्‍य
 (स) वर्षा जल की pH 7
 (द) वर्षा जल की pH 7 से अधिक

उत्तर : वर्षा जल की pH 5.6 से कम

प्रश्न 3   निम्नलिखित में से कौन प्रदूषित जगह में नहीं उगता है -
 (अ) स्यूडोमोनास
 (ब) शैवाल
 (स) लाइकेन
 (द) जिम्नोस्पर्म

उत्तर : लाइकेन
व्याख्या :
लाइकेन प्रदूषित जगह में नहीं उगते क्योंकि वे प्रदूषण के अच्छे संकेतक हैं। लाइकेन वायु प्रदूषण, विशेष रूप से सल्फर डाइऑक्साइड के प्रति संवेदनशील होते हैं। लाइकेन सल्फर डाइऑक्साइड (SO2) से क्षतिग्रस्त हो जाते हैं।

प्रश्न 4   विश्व सतत् विकास सम्मेलन का आयोजन किसके द्वारा किया जाता है -
 (अ) विश्व बैंक
 (ब) संयुक्त राष्ट्र संघ
 (स) संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम
 (द) ऊर्जा एवं संसाधन संस्थान

उत्तर : ऊर्जा एवं संसाधन संस्थान
व्याख्या :
विश्व सतत विकास शिखर सम्मेलन (डब्ल्यूएसडीएस) द एनर्जी एंड रिसोर्सेज इंस्टीट्यूट (टीईआरआई) द्वारा आयोजित एक वार्षिक सम्मेलन है। इसकी स्थापना 2001 में दिल्ली सतत विकास शिखर सम्मेलन (डीएसडीएस) के रूप में हुई थी।

प्रश्न 5   मीथेन के अतिरिक्त, कौन सी ग्रीन-हाऊस गैस कृषि-क्षेत्रों द्वारा उत्पन्न की जाती है -
 (अ) अमोनिया
 (ब) नाइट्रस ऑक्साइड
 (स) सल्फर डाई-ऑक्साइड
 (द) क्लोरो-फ्लोरो-कार्बन

उत्तर : नाइट्रस ऑक्साइड

प्रश्न 6   निम्नलिखित में से कौन सा ग्लोबल वॉर्मिंग (भूमण्डलीय तापन) का प्रमुख कारण है -
 (अ) आई.आर. किरणों का O₂ व N₂ द्वारा पुनः विकिरण
 (ब) यू.वी. किरणों का O₂ व N₂ द्वारा पुनः विकिरण
 (स) आई.आर. किरणों का CO₂ और H₂O द्वारा पुनः विकिरण
 (द) यू.वी. किरणों का CO₂ और H₂O द्वारा पुनः विकिरण

उत्तर : आई.आर. किरणों का CO₂ और H₂O द्वारा पुनः विकिरण

प्रश्न 7   निम्नलिखित में कौन सा जल प्रदूषण का मानवीय स्रोत नहीं है -
 (अ) घरेलू बहिःस्त्राव
 (ब) वाहितजल
 (स) औद्योगिक बहिःस्त्राव
 (द) ह्यूमस पदार्थ

उत्तर : ह्यूमस पदार्थ

प्रश्न 8   निम्नलिखित में से कौन पर्यावरण के अजैविक घटक के अंतर्गत आते हैं -
 (अ) पादप
 (ब) वायु
 (स) जन्तु
 (द) जीवाणु

उत्तर : वायु

प्रश्न 9   प्रदूषकों के उच्च स्तर की उपस्थिति के कारण दृश्यता कम हो जाती है, खासकर ठंड के मौसम में जब हवा में से पानी भी संघनित हो जाता है। इसे ______ के रूप में जाना जाता है।
 (अ) धुंध
 (ब) कोहरा
 (स) धुआं
 (द) तुषार

उत्तर : धुंध

प्रश्न 10   निम्नलिखित में कौनसा एक जैव संसाधन है -
 (अ) रत्न
 (ब) पेट्रोल
 (स) खनिज पदार्थ
 (द) भारी धातु

उत्तर : पेट्रोल

page no.(1/2)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.